India News Report | Best Digital News Portal | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें & Jai Chand
वाराणसी से चुनाव लड़ें अमिताभ ठाकुर: वाराणसी ईकाई आज़ाद अधिकार सेना
जयचन्द वाराणसी
आजाद अधिकार सेना की वाराणसी इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को वाराणसी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।
पार्टी के वाराणसी इकाई के आरके श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, सुरेंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने उन्हें पत्र लिखकर कहा है कि भाजपा द्वारा किए गए प्रचार के विपरीत पिछले लगभग 10 वर्षों में वाराणसी में आम नागरिकों की स्थिति में कोई वास्तविक सुधार नहीं हुआ है. मात्र सत्ताधारी नेता और बाहर के पूंजीपति ही यहां की विकास योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं. अमिताभ ठाकुर के चुनाव लड़ने की प्रक्रिया में वहां की हकीकतों को सामने लाया जा सकेगा, जिसकी बेहद जरूरत है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी वाराणसी ईकाई के इस अनुरोध पर शीघ्र विचार कर निर्णय लेगी आज़ाद अधिकार सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो जारी कर कहा।
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? जानें समय और दिन
जयचन्द
वर्ष 2024 साल का पहला सूर्यग्रहण । सूर्य ग्रहण देखने में बहुत ही सुंदर लगता है. हालांकि सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना नुकसानदायक होता है. आइए जानते हैं कि इस साल सूर्य ग्रहण कब लगेगा और भारत में दिखाई देगा या नहीं
इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा. यह ग्रहण रात 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 01:25 मिनट तक रहेगा. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी. 8 अप्रैल को लगने वाला यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण यानी कि खग्रास सूर्य ग्रहण होगा. यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा.
क्या होता है पूर्ण सूर्य ग्रहण
ग्रहण के दौरान कभी-कभी सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच ऐसी स्थिति आ जाती है जब चंद्रमा पूर्ण रूप से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक जाने से कुछ समय के लिए रोक लेता है. इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया पृथ्वी पर पड़ती है जिससे लगभग अंधेरा सा प्रतीत होता है. सूर्य की इस अवस्था को पूर्ण सूर्यग्रहण कहा जाता है.
साल का पहला ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा
8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक,अटलांटिक,आर्कटिक मेक्सिको,उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर),कनाडा,मध्य अमेरिका,दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में दिखाई देगा. भारत में दिखाई ना देने की वजह से ना तो इसका धार्मिक महत्व होगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा.
सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान
सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकलें और घर में ही रह कर ईश्वर की आराधना करें. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान रखना चाहिए. कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़े. गर्भवती महिलाओं को इस दौरान किसी भी नुकीली चीज जैसे कि चाकू,सुई और कैंची के इस्तेमाल से बचना चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. ग्रहण काल में भगवान के मंत्रों का जाप करना लाभदायक रहता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि www. indianewsreport.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Asks भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
बुधवार देर रात्रि वाराणसी में चली तबादला एक्सप्रेस,कई हुये रिलीफ कई को मिली तैनाती
वाराणसी:जगदीश शुक्ला
वाराणसी: गैर जनपद स्थानांतरण के बाद बुधवार को कई थाना प्रभारी को वाराणसी पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन द्वारा कई थाना प्रभारी को रिलीफ कर दिया है व कई को नई पोस्टिंग दी गई हैं।
भेलूपुर थाना प्रभारी राजेश सिंह गैर जनपद के लिए रिलीव किये गये है।
लक्सा थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह गैर जनपद के लिये रिलीव किये गये है।
चौबेपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह को हटा दिया गया है।
पर्यटक थाना प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी गैर जनपद के लिये रिलीव किये गये है।
फूलपुर एसओ दीपक राणावत पुलिस आयुक्त के पीआरओ के पद पर नियुक्त किये गये है।
अजय मिश्र वाराणसी कमिश्नरेट के मीडिया सेल प्रभारी बनाये गये है।
इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला भेलूपुर थाना प्रभारी बनाये गये है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्र को फूलपुर थाने का प्रभार मिला है।
इंसपेक्टर विद्याशंकर शुक्ल चौबेपुर थाना प्रभारी नियुक्त किये गये है ।
पुलिस आयुक्त के पीआरओ मनोज कोरी लक्सा थानाध्यक्ष बनाये गये है।
राज बहादुर मौर्य प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी बनाये गये है।
दयाशंकर सिंह पर्यटक थाना प्रभारी नियुक्त किये गये है।
ना जाने कौन था? वह बदनसीब जिसे चार कंधे भी ना हुये नसीब
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी:मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के एफसीआई गल्ला गोदाम के समीप अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में होती रही चर्चा, प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडुआडीह एफसीआई रोड पर एफसीआई के दीवाल के समीप सफेद सर्ट व सफेद गमछा में अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा था ऐसा देखने से प्रतीत हो रहा था कि व्यक्ति कही से जा रहा था और स्ट्रोक या किसी बीमारी से व्यक्ति का देहांत हो गया व्यक्ति की बाये हाथ दिल के पास मुड़ा हुआ था आंखे और मुँह खुला हुआ था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी टैम्पु द्वारा ले आ कर यहां लिटाया गया है,व कुछ अन्य का कहना था कि अचानक गिर कर मर गया है अलग अलग लोगो द्वारा अलग अलग बाते की जा रही थी तब किसी ने थाना मंडुआडीह पर सुचना दे दी सूचना मिलने मौके पर तत्काल मंडुआडीह थाना प्रभारी विमल मिश्रा मय फोर्स पहुंचे पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा शव का शिनाख्त करवाया गया लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका मंडुवाडीह कस्बा चौकी इंचार्ज राजेश कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखने हेतु शिवपुर भेजवा दिया गया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
जाम का झाम और वाराणसी पुलिस!!
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र में ट्रैफिक कंट्रोल करना हो रहा है मुश्किल वाराणसी पुलिस कर रही है एक्स्ट्रा वर्क,शादियों का सीजन शहर में वीआईपी आवागमन बन रहा है मुख्य कारण।
एक तरफ मिशन शक्ति, ऑपेरशन कनविक्शन जैसे कई ऑपेरशन वाराणसी पुलिसकर्मियों की तबियत हो रही है खराब ,बात करे मंडुआडीह चौराहे पर रोज घण्टो लगने वाला जाम लहरतारा फुलवरिया ओवरब्रिज बनने से रहता है सुबह से रात तक जाम की चपेट में मंडुआडीह कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार राय व थाना प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्रा घण्टो छुड़ाते है जाम आज शाम एसीपी रोहनियां विदुष सक्सेना को भी पैदल जाम छुड़ाते हुये देखा गया है।
आस पास फैले लॉन व उल्टी दिशा में चलने वाले लोग बन रहे है मुख्य कारण।
यातायात व्यवस्था को और सुदृण बनाने के लिए यातायात पुलिसकर्मियो को शहर में कई जगह पर और ज्यादा लगाने की आवश्यकता है जो कि नही हो रहा है 8 बजते ही ट्रैफिक पुलिस अपनी ड्यूटी भी छोड़ देते है ।
सिर्फ अपराध नियंत्रण पर नही वाराणसी पुलिस को आवश्यकता है यातायात व्यवस्था के लिए भी कार्य करने के लिए ऑपेरशन ट्रैफिक कंट्रोल चलाने की ,शहर में ओवरब्रिज तो ढेर सारे बन गये है लेकिन इंक्रोचमेंट रोड छोटी होने से मंडुआडीह, पांडेयपुर में घण्टो रहता है जाम की स्तिथि।
पत्रकार के घर मे जबर्दस्ती घुसने की कोशिश ,वृद्ध माता जी के साथ दुर्व्यवहार
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी के जाने माने पत्रकार अनुराग पाण्डेय के निवास पर चार से पांच लोग जबर्दस्ती घर पर पत्रकार अनुराग की अनुपस्थिति में उनकी माता जी के साथ दुर्व्यवहार ,घर मे जबर्दस्ती घुसने की कोशिश किया गया अनुराग ने एकदिन पूर्व ही दो लोगो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिये थाना मंडुआडीह प्रभारी विमल मिश्रा को प्रार्थना पत्र दिया था ,अनुराग क्षेत्र में रिपोर्टिंग करने निकले थे दिनांक 26 नवम्बर को तभी घटना हुई अनुराग की माता ने तत्काल जानकारी दी जिसपर अनुराग ने तत्काल थाना प्रभारी मंडुआडीह विमल मिश्रा को अवगत कराया उसके बाद 112 पर सूचना दिया रात्रि 9 बजे के लगभग 112 पिआरवी पहुंची और माताजी से पूछताछ की मौके का जायजा लिया परन्तु अभी तक किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज नही हुई अनुराग की माँ ने पिआरवी को यह भी बताया कि अनुराग को जान से मारने की कोशिश में लोग लगे है।
गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले गैंगेस्टर राहुल सिंह के घर से हथियारों का जखीरा मिला,प्रशासन भी देख हुई दंग
जयचन्द वाराणसी
भूमि विवाद में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर राहुल सिंह के बड़ागांव थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव स्थित घर से बड़ागांव थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय को असलहों का जखीरा मिला।सभी असलहों कारतूसों व अन्य सामानों को जब्त करके पुलिस ने इस मामले में राहुल सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
वाराणसी-भूमि विवाद में गोली चलाकर दहशत फैलाने वाले गैंगस्टर राहुल सिंह के बड़ागांव थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव स्थित घर से पुलिस को असलहों का जखीरा मिला। भारी मात्रा में विभिन्न बोर के कारतूस के साथ बुलेट प्रूफ जैकेट, टेलीस्कोप व वाटी-टाकी जैसी प्रतिबंधित चीजें भी मिली हैं।
सभी असलहों, कारतूसों व अन्य सामानों को जब्त करके पुलिस ने इस मामले में राहुल सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बरामद असलहों में एक का लाइसेंस राहुल सिंह के नाम व अन्य दूसरों के नाम है।
एडीसीपी गोमती जोन टी. सरवनन ने बताया की फत्तेपुर में बीते बुधवार की सुबह आठ बजे सेवानिवृत्त सेना के जवान अरविंद सिंह का राहुल सिंह, उसके भाई कर्ण सिंह और साथी दीना सरोज, राजू गोड़ से जमीन को लेकर विवाद हो गया। राहुल सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अरविंद सिंह पर गोली चला दी लेकिन वह बच गए।
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बड़ागांव राजकुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे तो राहुल व उसके साथी भाग निकले। बुधवार की रात जानकारी मिली कि सभी राहुल सिंह के घर पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके राहुल सिंह, उसके भाई को फत्तेपुर से व राजू गोड़ को नामापुर से गिरफ्तार कर लिया।
इन लोगों की निशानदेही पर असलहों का जखीरा बरामद किया गया। राहुल सिंह के खिलाफ बड़ागांव, फुलपुर,कैंट, समेत अन्य थानों में मुकदमे दर्ज हैं। रोहनिया थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। दबिश के दौरान एक आरोपित भाग निकला।
-पिस्टल
-स्मूथ बोर ब्रीच लोडिंग (एसबीबीएल) गन 12 बोर,
-कार्बाइन रायफल
-रायफल 30 बोर
-चाकू
-बुलेट प्रूफ जैकेट
-चार खाली मैगजीन
-ड्रैगन लाइट
-दो स्कोप (दूरबीन)
-तीन वाकी टाकी
-दस मोबाइल सेट
-179 कारतूस
-284 खोखा
पुलिस के मुताबिक बरामद सभी असलहे लोड थे। जरूरत होने पर इनसे तत्काल फायरिंग की जा सकती थी। वहीं पुलिस को कई ऐसे खोखे भी मिले हैं जिनके असलहे बरामद नहीं हुए हैं। राहुल का जुड़ाव माफिया मुन्ना बजरंगी से रहा है।
गैंगस्टर के घर से बरामद असलहों के लाइसेंस की जांच पुलिस करेगी। आशंका है कि राहुल व उसके साथियों के पास और असलहे हो सकते हैं। भारी मात्रा में मिले कारतूसों की जांच भी की जाएगी। पता किया जाएगा कि इतनी मात्रा में कारतूस गैंगस्टर को कैसे मिले।
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में 500 करोड़ भ्रष्टाचार पर एक्शन नहीं, तो 7 दिन बाद प्रॉक्टोरियल ऑफिस के बाहर अनशन& अमिताभ ठाकुर
वाराणसी-जयचन्द
बीएचयू परिसर में छात्र के साथ शर्मनाक घटना व बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार को लेकर अपने पूर्वघोसित कार्यक्रमानुसार आज़ाद अधिकार सेना अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पहुंचे महामना की बगिया प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ कि बैठक
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज बीएचयू में छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से मुलाकात की। पिछले दिनों घटी घटनाओं और विश्वविद्यालय प्रशासन पर अवांछनीय विवाद पैदा करने के आरोपों पर उन्होंने अपनी बात रखी।
उन्होंने विश्वविद्यालय को आईआईटी बीएचयू छात्रा की घटना में अपनी ओर से भी पुलिस पर अनवरत दबाव बनाकर गिरफ्तारी सुनिश्चित कराए जाने की मांग रखी।
उन्होंने बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में भष्ट्राचार और अनियमितता के आरोपों को लेकर सवाल उठाया और शिकायतें की।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अस्पताल के सामान खरीदने के लिए एक ही आईपी एड्रेस से बार-बार टेंडर किए गए। जेम पोर्टल का पहला नियम है कि न्यूनतम दर में खरीदारी हो। विश्वविद्यालय जेम पोर्टल को इस तरह प्रस्तुत कर रहा है कि वे निरीह और बाध्य है कि उन्हें जो सामान मिला वही खरीदना उनके लिए अनिवार्य था। जेम पोर्टल पर प्रावधान है कि यदि उच्च दर के टेंडर मिले हैं तो उनका निश्चित रूप से मार्केट रेट से मिलान करना चाहिए किंतु इस मामले में ऐसा नहीं किया गया और मार्केट रेट से कई गुना रेट पर सामान खरीदे गए।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का अब तक का काम आरोपी को बचाने और शिकायतकर्ता को जलील करने का दिख रहा है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि ट्रॉमा सेंटर पर लगे 500 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अगले 7 दिनों में कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वे प्रॉक्टोरियल ऑफिस के बाहर अनशन पर बैठेंगे।
फिल्मी स्टाइल में ज्वेलर के घर डकैती करने पहुंचे थे 8 बदमाश, गेट पर लगे सीसीटीवी ने पकड़वाया,पहुंचे जेल
जयचन्द वाराणसी
वाराणसी: बीते 21 नवम्बर को सोने चांदी के कारोबारी बल्लभदास अग्रवाल के घर फिल्मी स्टाइल में डकैती करने पहुंचे चार बदमाशों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो चुके थे।
डकैती की योजना के अनुसार 4 अन्य बदमाश तीन गाड़ियों में सवार होकर इन्हें बैकअप दे रहे थे. लेकिन, नाकामयाब होने पर इन्हे खाली हाथ लौटना पड़ा।
सर्राफा कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच ने 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 21 नवम्बर को कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले सोने-चांदी के कारोबारी बल्लभदास अग्रवाल को चार बदमाशों ने दिन-दहाड़े लूटने की कोशिश की थी. बदमाश गलियों के रास्ते बेखौफ पैदल ही कारोबारी के बुलानाला स्थित घर के मुख्य गेट पर जा धमके थे. बदमाशों ने कारोबारी के घर की घंटी बजाई, लेकिन कारोबारी की नजर गेट खोलने से पहले सीसीटीवी कैमरे पर चली गई. जिसमें गेट पर खड़े बदमाश रिवॉल्वर निकालते दिखाई दे गए. जिसपर कारोबारी ने गेट नहीं खोला. वहीं, दूसरी तरफ गेट पर खड़े बदमाशों की नजर गेट पर गले सीसीटीवी कैमरों पर पड़ी तो चारों बदमाश उल्टे पांव भाग निकले. इन चारों बदमाशों के साथ अन्य चार बदमाश तीन गाड़ियों से पहुंचे थे. जो शहर के अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए।
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने इस मामले में अभियोग कोतवाली थाना में पंजीकृत किया गया था. घटना के शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया था. टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार बदमाशों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है. वहीं, घटना में प्रयुक्त तीन वाहन समेत एक पिस्टल बरामद हुआ है।
गिरफ्तार 8 बदमाशों में से चन्द्रशेखर और हर्ष वर्मा वाराणसी के रहने वाले है. मुजफ्फर अली, नाजिम अली और इमरान खान रामपुर जिले के रहने वाले है. वहीं, शनब्बर खां, सलमान खान और शोएब खान उदमसिंह नगर, उत्तराखंड के रहने वाले है. इनमें चार बदमाशों को पुराना आपराधिक इतिहास है. इनको जानकारी थी कि बल्लभदास सर्राफ के यहां करोड़ों का सोना मिलेगा. इसलिए इन्होंने योजना बनाकर तीन जिलों से चुनकर 8 लोगों की टीम बनाई और एक दिन पहले रेकी की. इसके बाद 21 नवंबर को डकैती की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे।इनमें से 4 बदमाशों ने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया था. जब परिवार के लोगों ने मेन दरवाजा नहीं खोला तो ये चारों वापस लौट गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।
बाईट डिसीपी काशी आर0एस0 गौतम
https://twitter.com/VnsDcp/status/1727650870761037962?t=5_l55bKwFaBVHjFIAZDg4w&s=19
शातिर टोटो चोर को मंडुआडीह पुलिस ने धरातलीय सूचना,व सीसीटीवी फुटेज से किया गिरफ्तार
वाराणसी जयचन्द
मंडुआडीह प्र0नि0 श्री विमल कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना मण्डुवाडीह कमि0 वाराणसी के निर्देशन में उ0नि0 गौरव मिश्र चौकी प्रभारी मड़ौली मय हमराह उ0नि0 योगेन्द्र यादव, उ0नि0 अजय त्यागी, उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय, हे0का0 शत्रुघ्न सिंह, हे0का0 शक्ति सिंह, का0 सुर्यभान सिंह को जरिये मुखबीरी सूचना के आधार पर मु0अ0स0 347/23 धारा 379 IPC थाना मण्डुवाडीह कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त प्रदुम्मन गिरि गोसाई पुत्र मदनलाल गिरि गोस्वामी निवासी डी 59/275 शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को मड़ौली नई बस्ती शिवमन्दिर के पास से समय करीब 19.00 बजे कारण बताकर गिरफ्तार किया गया।
नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही कर भेजा गया जेल।
मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक विमल मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त प्रदुम्मन गिरि गोसाई पुत्र मदनलाल गिरि गोस्वामी निवासी डी 59/275 शिवपुरवा ,महमूरगंज थाना सिगरा वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष अभीयोग मु0अ0स0 347/23 धारा 379 IPC व बढ़ोत्तरी धारा 411 IPC थाना | मण्डुवाडीह कमि) वाराणसी को स्थान व समय 21.11.23 समय 19.00 बजे मड़ौली नई बस्ती शिवमन्दिर के पास मण्डुवाडीह वाराणसी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दिनाँक 19.11.23 को गौरव गुप्ता पुत्र श्री जय सोनकर गुप्ता निवासी शिवदासपुर खुशी वाटीका के पास वाराणसी मो0न0 7080585312 उपस्थित थाना आकर में आकर प्रार्थना पत्र अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी की टोटो गाड़ी चोरी कर लेने के संबंध में मु0अ0सं0 347/2023 धारा 379 भा0द0वि0 दिनांक घटना 19.11.23 समय 13.05 बजे रात घटनास्थल शिवदासपुर खुशी वाटिका के पास थाना मंडुवाडीह वाराणसी पंजीकृत किया गया।
विवेचक उ0नि0 श्री अजय त्यागी। अभियुक्त प्रदुम्मन गिरि गोसाई पुत्र मदनलाल गिरि गोस्वामी नि0 डी 59/275 शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार व मुखबिर की सूचना पर।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि प्रदुम्मन गिरि गोसाई पुत्र मदनलाल गिरि गोस्वामी नि0 डी 59/275 शिवपुरवा महमूरगंज थाना सिगरा वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुए बार बार गलती की माफी मांग रहा है।
अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी में पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित बरामदगी का विवरण नई टोटो रंग नीला चेचिस नं0 M6DTUKRED23086863 बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रदुम्मन गिरि गोसाई पुत्र मदनलाल गिरि गोस्वामी पर अन्य मुकदमे लंका व सिगरा में भी दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल थे- 1.30नि0 गौरव मिश्र चौकी प्रभारी मड़ौली 2. उ0नि0 योगेन्द्र यादव 3.30नि0 अजय त्यागी 4. 30नि0 प्रशान्त पाण्डेय 5. हे0का0 शत्रुघ्न सिंह 6. हे0का0 शक्ति 7.का0 सूर्यभान सिंह
वाराणसी:देव दीपावली की तैयारियां शुरू, नौ जोन और 11 सेक्टर में बांट कर सुरक्षा प्रबंध
जयचन्द
वाराणसी, 21 नवम्बर देव दीपावली पर्व की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व पर गंगा किनारे उमड़ने वाली लाखों की भीड़ के सुरक्षा प्रबंध को लेकर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भी सतर्क है।
माना जा रहा है कि 10 लाख से अधिक श्रद्धालु देव दीपावली की भव्यता देख सकते हैं। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी तैयार कर लिया है। इस बार देव दिवाली 27 नवम्बर को होगी।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार देव दीपावली पर्व पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए शहर में 31 स्थान पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन का काम ट्रैफिक पुलिस और पुलिस मिलकर 54 प्वाइंट से करेगी। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि नागरिक सहूलियत के साथ गंगा घाटों तक जाकर उत्सव का लुत्फ उठाने के बाद बगैर किसी दिक्कत के अपने गंतव्य को वापस लौट जाएं।
इन स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था
सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने, चौकाघाट पुलिस चौकी के दाएं-बाएं, सर्व सेवा संघ भवन का मैदान, बेनिया बाग, मजदा सिनेमा, गोदौलिया, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, जयनारायण इंटर कॉलेज, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, काशी विद्यापीठ, रामलीला मैदान लकड़ीमंडी, नटराज सिनेमा सिगरा, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, रवींद्रपुरी में सड़क के दोनों ओर की पटरी, गर्ल्स हिंदू कॉलेज कमच्छा, सामने घाट पश्चिमी स्कूल के बगल में, सामने घाट पश्चिमी सनबीम स्कूल के बगल में, नरिया से हैदराबाद गेट रोड पर, नगवा चौराहा, संत रविदास गेट, संत रविदास गेट से हनुमान मंदिर तिराहा, बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा (रविदास गेट से आगे), रवींद्रपुरी-शिवाला कूड़ा घर मोड़, होटल ब्राडवे तिराहा, अग्रवाल तिराहा शिवाला, आशापुर फ्लाईओवर से हवेलिया तिराहा तक सड़क के दोनों ओर, कटिंग मेमोरियल स्कूल (छोटा/बड़ा), सेंट मेरी स्कूल कैंटोनमेंट के सामने की सड़क, एफसीआई गोदाम के पास, भास्करा पोखरा। पर्व पर रामनगर, आदमपुर, कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध, लक्सा और भेलूपुर थाना क्षेत्र में 21 जगह बैरियर लगाए जाएंगे। पर्व पर चांदपुर चौराहा, आजमगढ़ अंडरपास, तरना पुल और आशापुर ओवरब्रिज पूर्वी से शहर की ओर रोडवेज या निजी बसें नहीं आने दी जाएंगी। देव दीपावली पर ही सभी 84 गंगा घाटों को नौ जोन, 11 सेक्टर और 32 सब सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था का खास प्रबंध किया गया है। अत्यधिक भीड़ वाले घाटों पर क्यूआरटी की 20 टीम तैनात रहेंगी। 11 विशेष टीमें लाउडहेलर के साथ घाटों पर पेट्रोलिंग करेंगी।
17 प्रमुख घाटों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीमें रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 11 पिंक बूथ बनेंगे। उधर, सोमवार शाम को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम और नगर आयुक्त ने सर्किट हाउस, पुलिस लाइन चौराहा होते हुए मकबूल आलम रोड, चौकाघाट फ्लाई ओवर, चौकाघाट लकड़ी मंडी होते हुए सिटी स्टेशन, गोल गड्डा, डाटपुल राजघाट होते हुए नमो घाट तक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने शहर के सभी मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, कहीं पर भी सीवर ओवरफ्लो एवं वाटर लीकेज की समस्या न होने पाये का निर्देश दिया।
एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, ग्राम प्रधान से पैमाइश के लिए मांगे थे पैसे
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी: लेखपालों द्वारा रिश्वत लेने का मामला लगातार सामने आ रहा है. अब सोमवार दोपहर बड़ागांव थाना क्षेत्र में लेखपाल 20 हजार रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ कर बड़ागांव पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने एंटी करप्शन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला में ग्राम सभा की नाली व रास्ते की पैमाइश करने के एवज में लेखपाल विकास गुप्ता ने 20 हजार रुपये की मांग की थी. गांगकला ग्राम प्रधान शशिकांत वर्मा ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी. ग्राम प्रधान शशिकांत वर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने लेखपाल को ग्रामसभा की नाली व रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर पैमाइश का आदेश दिया था. लेकिन पैमाइश के लिए लेखपाल लगातार रुपयों की मांग कर रहा था. लेखपाल विकास किसी तरह 20 हजार रुपये में पैमाइश के लिए तैयार हुआ. वहीं, शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने प्रधान के साथ मिलकर गांगकला स्थित अमृत सरोवर के पास लेखपाल को तय रुपयों को लेने के लिये बुलाया था. सोमवार दोपहर जैसे ही प्रधान ने लेखापाल को एंटी करप्शन द्वारा दिये गए रुपये को लेखपाल को सौंपा. आस पास घूम रही टीम ने तुरंत लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. एंटीकरप्शन की टीम स्थानीय थाने पर लेखपाल को लेकर पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।
एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान गांगकला शशिकांत वर्मा ने शिकायत की थी कि वह तहसील दिवस पर नाली पर गांव के लोगों द्वारा अवैध निर्माण करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था. जिसके पैमाइश पर रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल विकास गुप्ता द्वारा 20 हज़ार की मांग की गई. इस पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर 20 हजार देते लेते हुए रंगे हाथ लेखपाल को पकड़ लिया. बड़ागांव थाना पुलिस लेखपाल के खिलाफ विधि कार्रवाई की गई।
मंडुआडीह पुलिस को मिली सफलता बाईक सहित चोर पकड़ाये,शौक पूरे करने के लिए करते थे बाइक चोरी
जयचन्द/जगदीश शुक्ला
मंडुआडीह क्षेत्र में लगातार बाइक की चोरी से क्षेत्रवासियों में जबरजस्त आक्रोश व्याप्त हो गया था जिसको लेकर पुलिस भी चोरों को पकड़ने हेतु दिन रात गश्त कर रही थी।आखिर पुलिस को शनिवार को कामयाबी मिल ही गई।
श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-310/23 धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 भादवि व मु0अ0सं0-343/23 धारा 379/411/413/413 भादवि थाना मण्डुवाडीह से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1-संजय मौर्या उर्फ साजन पुत्र बसन्त लाल मौर्या निवासी मीरानगर कालोनी (कन्दवा थाना मंडुवाडीह वाराणसी व 2. अभिषेक मसीह पुत्र राजन मसीह निवासी डी 59/79-1-K-2- इसाई कब्रिस्तान शिवपुरवा थाना सिगरा जिला वाराणसी को एफसीआई गेट के पास रेलवे लाइन पार चार दिवारी के पास मण्डुवाडीह वाराणसी से आज दिनांक 18.11.23 को समय करीब 07.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से व निशानदेही पर चोरी की कुल 03 अदद मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व
बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मण्डुवाडीह पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण में अभियुक्तों ने बताया कि
संजय मौर्या उर्फ साजन ने पूछताछ करने पर बताया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे मै अपने साथी अभिषेक मसीह के साथ मिल कर करीब 4-5 दिन पहले कंचन नगर कालोनी BLW से चोरी किया था और पकड़े जाने के डर से इसका नम्बर प्लेट निकाल कर फेक दिया था।
हम दोनो ने और भी मोटरसाइकिल चोरी किया है जो मेरे साथी अभिषेक मसीह के घर पर हमने छिपा कर रखा है। अभियुक्त अभिषेक मसीह ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं और संजय मौर्या दोनो मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करते है और दो मोटरसाइकिल मेरे घर के अन्दर है, जिसे बेचने के लिए हम लोग छिपाकर रखे है। एक मोटरसाइकिल HF DELUXE रजिस्ट्रेशन नम्बर UP62AD4525 व चेचिस नम्बर MBLHAR235H9E26773 वास्तविक रजिस्ट्रेशन नम्बर UP65CU0412 को डेढ़ माह पहले इस मोटरसाइकिल को हम लोगो ने मीरा नगर कालोनी कन्दवा मडुआडीह से चुराया था और पकड़े जाने के भय से इसका नम्बर प्लेट बदल दिये थे तथा तीसरी मोटरसाइकिल बिना नम्बर कि सुपर स्पेलेण्डर बरंग काली जिसका चेचिस नम्बर MBLJA0SEME9C12026 को हम दोनो बहुत पहले चोरी किये थे स्थान समय याद नही है। हम लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु मोटरसाइकिल चुराते है और बेचते है तथा जो मिलता है उसका आधा-आधा आपस मे बाट लेते है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
संजय मौर्या उर्फ साजन पुत्र बसन्त लाल मौर्या निवासी मीरानगर कालोनी (कन्दवा थाना मंडुवाडीह वाराणसी, उम्र करीब 35 वर्ष ।
अभिषेक मसीह पुत्र राजन मसीह निवासी डी 59/79-1 K 2 इसाई कब्रिस्तान शिवपुरवा थाना सिगरा जिला वाराणसी, उम्र करीब 38 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण के बारे में मंडुआडीह इंस्पेक्टर विमल मिश्र ने बताया कि-
कुल 03 अदद मोटर साइकिल 01 अदद मोटरसाइकिल चेचिस नम्बर MBLJAR132HHJ01763 (मु0अ0सं0-343/23 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित) 01 अदद मोटरसाइकिल HF DELUXE चेचिस नम्बर - MBLHAR235H9E26773 रजिस्ट्रेशन नम्बर- UP65CU0412 ( मु0अ0सं0-310/23 धारा 379 भा0द0वि0 से सम्बन्धित) व एक अन्य मोटरसाइकिल सुपर स्पेलेण्डर बिना नम्बर रंग काला व चेचिस नम्बर MBLJA0SEME9C12026 बरामद
अभियुक्तों का  आपराधिक इतिहास-
संजय मौर्या उर्फ साजन पुत्र बसन्त लाल मौर्या निवासी मीरानगर कालोनी (कन्दवा ) थाना मण्डवाडीह वाराणसी। अन्य थानों में भी अभियुक्तों का रिकॉर्ड 1- मु0अ0सं0-876/17 धारा 41, 109 भादवि थाना लका कमि० वाराणसी।
2- मु0अ0सं0-145/18 धारा 379,411 भादवि थाना भेलुपुर कमि० वाराणसी।
3- मु0अ0सं0-059/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
4- मु0अ0सं0-519/21 धारा 8/22 NDPS ACT थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
5-मु0अ0सं0-187/20 धारा 379,411,413,414,419, 420 भादवि थाना जैतपुरा कमि० वाराणसी। 6- मु0अ0सं0-109/20 धारा 411,413,414,419, 420 भादवि थाना आदमपुर कमि० वाराणसी।
7- मु0अ0सं0-940/17 धारा 379,411 भादवि थाना रोहनिया कमि० वाराणसी।
8-मु0अ0सं0-310/23 धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 IPC थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
9-मु0अ0सं0-343/23 धारा 379/411/413/413 IPC थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
अभिषेक मसीह पर थाना भेलूपुर में लग चुका है गैंगेस्टर
अभिषेक मसीह पुत्र राजन मसीह निवासी डी 59/79-1-K-2 इसाई कब्रिस्तान शिवपुरवा थाना सिगरा जिला वाराणसी।
1-मु0अ0सं0-007/18 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
2-मु0अ0सं0-583/17 धारा 392 भादवि थाना भेलुपुर कमि० वाराणसी।
3- मु0अ0सं0-638/17 धारा 394,411 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
4-मु0अ0सं0-740/17 धारा 379,411 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
5-मु0अ0सं0-1343/17 धारा 392,411 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
6- मु0अ0सं0-200/15 धारा धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना सिगरा कमि० वाराणसी।
7- मु0अ0सं0-221/16 धारा 3/25 A ACT थाना सिगरा कमि० वाराणसी।
8-मु0अ0सं0-650/17 धारा 411,414,419, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
9-मु0अ0सं0-310/23 धारा 379/411/413/414/420/467/468/471 IPC थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
10-मु0अ0सं0-343/23 धारा 379/411/413/413 IPC थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1- उ0नि0 सुरेन्द्र शुक्ला थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी। 2-30नि0 प्रशान्त पाण्डेय थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी। 3- हे0का0 शत्रुधन सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्नरेट वाराणसी 4- डे0का0 शक्ति सिंह यादव थाना मण्डुवाडीह कमिश्ररेट वाराणसी 5-का0 सूर्यभान सिंह थाना मण्डुवाडीह कमिश्ररेट वाराणसी 6-का0 उदय प्रताप पटेल थाना मण्डुवाडीह कमिश्ररेट वाराणसी
नाना पाटेकर प्रकरण में पीड़ित ने अनुरोध पर शिकायत वापस ली
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी ने नाना पाटेकर द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने के मामले में आज़ाद अधिकार सेना अमिताभ ठाकुर ने मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधिकारियों से की बात ,परन्तु व्यक्ति द्वारा शिकायत वापस लेने के बाद वीडियो कॉल व प्रेस से बातचीत कर अमिताभ ठाकुर ने प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे पत्र  में कहा कि "मैंने व्यक्ति व उसकी माँ से बात की है वे शिकायत वापस ले लिये है और इस प्रकरण में कोई मामला नही बनता है" अमिताभ ठाकुर अमिताभ ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को पत्र भेज कर अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने तथा राज सोनकर और उनके परिवार को आगे से किसी के द्वारा परेशान ना किया जाना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।ने
वाराणसी:नाना पाटेकर मामला: पीड़ित के अनुरोध पर शिकायत वापस
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने फिल्म स्टार नाना पाटेकर द्वारा वाराणसी में एक फैन राज सोनकर को थप्पड़ मारे जाने के मामले में पीड़ित राज सोनकर के अनुरोध पर अपनी शिकायत वापस ले ली है।
अमिताभ ठाकुर ने राज सोनकर और उसकी मां से बात की, जिन्होंने कहा कि यद्यपि इस प्रकार की घटना घटी थी किंतु वे इस मामले में आगे कोई भी कार्यवाही नहीं चाहते हैं. वे बस इतना चाहते हैं कि उन्हें अब आगे कोई परेशान नहीं करे।
अतः अमिताभ ठाकुर ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को पत्र भेज कर अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने तथा राज सोनकर और उनके परिवार को आगे से किसी के द्वारा परेशान ना किया जाना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।
जहाँ सूर्य की पहली किरण पड़ती है लोलार्क कुंड
जयचन्द की खास रिपोर्ट
वाराणसी। शिव की नगरी काशी में लोक कल्याण के लिए द्वादश आदित्य भी विराजमान हैं। भदैनी से लेकर अलईपुरा तक ये द्वादश आदित्य के मंदिर स्थापित हैं। काशी खंड के अनुसार मंदिरों को कई देवताओं ने प्रतिष्ठित किया है।
लोकमान्यता है कि काशी में भगवान सूर्य की किरणें सबसे पहले लोलार्क कुंड में ही पड़ती हैं और इसी कुंड में सूर्य का चक्र भी गिरा था।
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने बताया कि संतति की कामना व आरोग्य के लिए सूर्य षष्ठी (डाला छठ) में भगवान भास्कर की पूजा होती है। यह व्रत सर्वप्रथम द्वापर में माता कुंती ने किया था।
वस्तुतः सूर्योपासना की परंपरा हमारे यहां वैदिक काल से है। सनातन धर्म में प्रत्यक्ष देव स्वरूप में भगवान सूर्य का पूजन होता है। काशी में तो भगवान भास्कर के बारह स्वरूपों की पूजा होती है।
काशी में द्वादश आदित्य लोलार्कादित्य (लोलार्क कुंड-भदैनी) काशी में सर्वप्रथम लोलार्कादित्य ने प्रवेश किया।
मान्यता है कि भगवान शिव की आज्ञा से जब वह काशी में आए तो उनका मन काशी को देखकर मुग्ध हो गया और वह यहीं बस गए। सर्वप्रथम प्रतिष्ठित मंदिर मूर्ति का नाम लोलार्क पड़ा और समीपस्थ कुंड का नाम लोलार्क है।
विमलादित्य (जंगमबाड़ी-खारी कुआं)
काशी खंड के अनुसार विमलादित्य दर्शन करने वालों के समस्त दुखों को दूर करने वाले हैं। मान्यता है कि भगवान सूर्य यहां पर विराजते हैं। भक्तों पर अपना आशीष बरसाते रहते हैं।
सांबादित्य (सूरज कुंड)
कृष्णपुत्र सांब को काशी में जिस स्थान पर मुक्ति मिली वहीं पर सांबादित्य का मंदिर विराजमान है।
कृष्णशापमोचनार्थ कृष्ण के आदेश से सर्वपापघ्नी काशी पुरी में जाकर सांब ने उपासना की। सूरज- कुंड मोहल्ले में
सूर्य-मंदिर के पास है। 50-60 साल पहले चर्मरोग से मुक्ति पाने के लिए वर्ष पर्यंत सूरज-कुंड में लोग स्नान किया करते थे।
उत्तरार्कादित्य (बकरिया कुंड-अलईपुर)
उत्तरार्क का मंदिर, प्रसिद्ध बकरियाकुंड के निकट है। इस कुंड का अर्ककुंड भी नाम है। पूस माह के रविवार को वहां मेला लगता है । गाजीमियां के ब्याह का उत्सव भी यहां जेठ माह के एक रविवार को बड़े धूमधाम से हिन्दू-मुसलमान मनाते हैं।
केशवादित्य (आदिकेशवघाट)
भगवान सूर्य ने इसी स्थान पर आदिकेशव को अपना गुरु मानकर आराधना शुरू की थी। काशी खंड के अनुसार जो व्यक्ति पादोदक तीर्थ में स्नान करके केशव आदित्य की पूजा करता है, उसे सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है।
खखोलादित्य (कामेश्वर गली)
खखोलादित्य का संबंध कद्रू और विनता की कहानी से जुड़ा हुआ है। कद्रू की दासी बनने के बाद विनता ने खखोलख आदित्य के रूप में भगवान सूर्य की आराधना की थी। भगवान सूर्य ने विनता को आशीर्वाद दिया और उसको सभी पापों से मुक्ति मिली थी।
अरुणादित्य (त्रिलोचन महादेव मंदिर)
विनता के पुत्र अरुण ने भगवान आदित्य की मूर्ति-स्थापना और घोर तपस्या से आदित्य को प्रसन्न कर ढेरों वरदान प्राप्त किया। सूर्य ने यह भी वर दिया कि जिस मूर्ति की स्थापना कर अरुण ने तपस्या और उपासना की, वह ''''''''अरुणादित्य'''''''' नाम से काशी में विख्यात रहेगी और उसके दर्शन-पूजन का बड़ा माहात्म्य होगा ।
मयूखादित्य (मंगलागौरी मंदिर)
भगवान सूर्य ने इसी स्थान पर काशी में तपस्या की थी। भगवान शिव और माता पार्वती ने तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान आदित्य को वरदान दिया कि जो भी भक्त रविवार को मयूखादित्य की पूजा करेगा वह कभी बीमार नहीं पड़ेगा।
यमादित्य (संकठा घाट पर यमराज द्वारा स्थापित)
यमघाट पर यमराज ने तपस्या की थी। उन्होंने ही यमेश्वर शिवलिङ्ग और यमादित्य नाम सूर्य की भी मूर्तियां स्थापित की थीं। मंगल को चतुर्दशी तिथि पड़ने पर यमघाट में स्नान और यमेश्वर एवं यमादित्य के दर्शन से अशेष पापों से मुक्ति तथा यमयातना से छुटकारा मिलता है। मंगलवार को भरणी नक्षत्र तथा चतुर्दशी तिथि में यमघाट पर गंगास्नान और दर्शन से पितृ ऋण से भी मुक्ति मिलती है।
गंगादित्य (ललिता घाट)
काशी खंड के अनुसार जब राजा भगीरथ के का अनुसरण करती हुई गंगा वाराणसी पहुंची, तब गंगा की स्तुति करने के लिए भगवान् भास्कर वहीं पहुंचे और आज तक रहकर गंगा स्तुति करते रहते हैं। उनके दर्शनमात्र से दुर्गति और रोग नष्ट हो जाते हैं।
वृद्धादित्य (मीरघाट)
वृद्धहारीत नामक ब्राह्मण ने विशालाक्षी देवी के दक्षिण ओर सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजन और तपस्या करने लगा। सूर्य के प्रसन्न होकर वर-याचना करने की बात कहने पर यौवन का वर मांगा। भगवान सूर्य ने तप से प्रसन्न होकर वृद्ध हारीत को सौंदर्यपुंज तारुण्य का वर दे दिया। वृद्धहारीत द्वारा स्थापित मूर्त्ति वृद्धादित्य के नाम से विख्यात हुई।
द्रौपदादित्य
(विश्वनाथ मंदिर में अक्षय वट के पास) तत्कालीन विश्वनाथ मंदिर के दक्षिण की ओर दंडपाणि-मूर्ति के समीप संभवतः वर्तमान हनुमान मंदिर में अक्षयवट के नीचे द्रौपदादित्य की प्रतिमा विद्यमान है।
सांवददाता:जयचन्द
वाराणसी,17 नवम्बर। सेवा भारती काशी प्रांत की पहल पर छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' का मंचन 21 से 26 नवंबर के बीच बीएचयू के एम्फीथियेटर मैदान पर होगा।
इसकी तैयारियां लगातार चल रही है। शुक्रवार को जाणता राजा आयोजन समिति की बैठक एम्फीथियेटर मैदान में हुई। समिति के सचिव अनिल किंजवेकर ने प्रतिदिन शो की सफलता के लिए प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अपने आप में अद्भुत एवं अनूठा होगा। यह शो मानवीय संवेदनाओं को गहराई से समेटे हुए है। समिति के अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि विगत तीन महीने से लगातार हो रही बैठकों और कार्यकर्ताओं के जनसंपर्क ने पूरे पूर्वांचल में हिंदुत्व का पताका फहरा दिया है। सेवा भारती काशी प्रान्त के महामंत्री जियुत राम विश्वकर्मा ने व्यवस्था के प्रमुख बिंदुओं को बताया। उन्होंने कहा कि कुल पांच गेट बनेंगे। पहला गेट रायगढ़ ,दूसरा प्रतापगढ़ ,तीसरे गेट विशाल गढ़, चौथा गेट तोरण गढ़ और पांचवा पनाल्ह गढ़ होगा। गेट नम्बर एक से केवल पनाल्हगढ़ के दर्शकों को जाना होगा, जबकि गेट नम्बर दो से बाकी द्वारों के लोग प्रवेश प्राप्त करेगें। वीआईपी के लिए अलग से प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही परिसर में एक आपातकाल द्वार भी होगा।
विभाग कार्यवाह अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक गेट पर एक दर्जन कार्यकर्ता होगें। प्रत्येक एक प्रमुख कार्यकर्ता के साथ 6 लोग सहयोगी होंगे। बैठक में आरएसएस के 1000 स्वयंसेवक भी व्यवस्था से जुड़ेंगे।
सेवा भारती के प्रान्त अध्यक्ष राहुल सिंह ने बैठक में धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में विभाग प्रचारक नितिन,भाग प्रचारक विक्रांत, विभाग संपर्क प्रमुख सुरेंद्र, विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष, बीएचयू विभाग संगठन मंत्री सत्यम मिश्र, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, डॉ हरिनारायण विसेन,पुनीत ,डॉ राघव,महुआ बाबा आदि की उपस्थिति रही।
नवसृजित नगर निगम ककरमत्ता वार्ड स0 38 सहित जलालीपट्टी में उड़ रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां जगह जगह लगा कूड़े का अंबार
जयचन्द
वाराणसी:नगर निगम वाराणसी का नव सृजित ककरमत्ता वार्ड नंबर 38 के जलालीपट्टी क्षेत्र में इन दिनों जगह जगह कुड़े कचरे का अम्बार लगा हुआ है,न तो झाड़ू लगता है और न तो कहीं का कूड़ा उठता है मेन रोड पर कुछ जगहों पर झाड़ू लगा कर चले जाते हैं कुड़ा उठाने के लिए लोगों से पैसे की मांग करते हैं गलियों में महिनों तक झाड़ू नहीं लगता न तो कहीं ब्लीचिंग की छिड़काव नहीं होती गांव में इस समय डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया की बिमारी की वजह से लोग काफी भयभीत रहते हैं।ज्ञात हो कि स्वच्छता अभियान का शुभारंभ वाराणसी के सांसद तथा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने अस्सी घाट से फावड़ा मारकर शुरू किया था,और वर्तमान में सत्तासीन सरकार के मेयर अशोक तिवारी को भारी जीत पीएम के संसदीय वाराणसी में मिली तो नगर वासियो सहित ग्रामीण से नगर निगम में समायोजित लोगो को बहुत सारी उम्मीद नई मेयर से जगी लेकिन पीएम के स्वच्छता अभियान का ही अनुपालन मेयर के नगर निगम क्षेत्र में होते नही दिख रहा है,ककरमत्ता वार्ड नंबर 38 के जलालीपट्टी के ग्रामीणों ने नगर निगम वाराणसी व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जगह जगह लगे कूड़े कचरे के ढेर को सफाई कर्मियों द्वारा नित प्रतिदिनद साफ-सफाई कराने का गुहार लगाया है।
नवागत नगर आयुक्त साहब को जरिये व्हाट्सएप अवगत कराया गया है और X पर ट्वीट भी किया गया है।
वाराणसी में मादक पदार्थों को वाराणसी के जिला जेल के अंदर पहुँचाने की कोशिश हुई नाकाम
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी जिला कारागार में एक कैदी से मिलने आया व्यक्ति अपने साथ खीरे के अंदर मादक पदार्थ यानी गांजा भर कर लाया। सूत्रों की मानें तो वाराणसी में यह एक पूरी गैंग ऑपरेट है, जिसके चलते तस्कर बड़ी मात्रा में शहर भर में मादक पदार्थ सप्लाई होती है।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति चंदौली से वाराणसी कमिश्नरेट वरुणा जोन कैंट सर्किल में स्थित थाना लालपुर-पांडेयपुर जिला जेल चौकाघाट में आरोपी से मिलने आया था।
अब उस व्यक्ति से पूछताछ जारी है। यूपी की जेलों में इस तरह की के वाक्या आम हो गए हैं और अपराधियों के हौंसले भी बुलंद रहते हैं। असल में ऐसी बड़ी गलती पुलिस की सतर्कता पर सवाल खड़ा करती है। अब यह गौर करने वाली बात है कि किस तरह से पुलिस तत्परता के साथ कार्रवाई करती है।
इससे पहले भी खबर आई थी कि रोजाना 100 किलोग्राम गांजा का बिकना वाराणसी में आम बात है। यह गांजा तस्करी के लिए जाना जाता है, फिर अलग-अलग ठिकानों से बेचा जाता है। वहीं, यह भी बात सामने आई थी कि तस्करों में कानून का खौफ नहीं है। वे खुलेआम गांजा बेचते और इसके बदले में रुपये लेते हैं।
तस्कर ये भी कहते हैं कि सिस्टम को सबकुछ पता है।
अमिताभ ठाकुर को सर्किट हाउस में नही मिली इंट्री तो सीढ़ियों पर बैठ किया प्रेस कांफ्रेंस, कहा वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
जयचन्द की खास रिपोर्ट
मेरठ: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे. उन्होंने बात करने के लिए मीडियाकर्मियों को आमंत्रित किया. लेकिन, उन्हें सर्किट हाउस की बिल्डिंग में प्रवेश नहीं करने दिया गया. इससे नाराज होकर वह सीढ़ियों पर बैठ गए और वहीं मीडिया से बात की. उन्होंने कुछ दस्तावेज भी मीडिया के सामने पेश किए. उन्होंने एक जमीन के मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह बेहद ही आश्चर्य की बात है कि वह बैठकर मीडिया से बात कर सकते थे. लेकिन, उन्हें रोक दिया गया. उन्होंने कहा कि वह विपक्षी दल के हैं और विपक्षियों के लिए तीखा बोलते हैं. शायद इसीलिए उन्हें रोका गया. अफसरों को अमिताभ ठाकुर की बातें पसंद नहीं आती हैं, इसीलिए उन्हें रोक दिया गया और कहा गया कि आप अंदर नहीं जाओगे।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच में चल रही राजनीतिक नूराकुश्ती को लेकर अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यह सब ठीक नहीं हो रहा है. जब आप एक गठबंधन में हैं तो उसी तरह से रहना भी चाहिए. वह यहां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते दिखे. इंडिया गठबंधन के किसी भी नेता का बगैर नाम लिए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जो छोटी-छोटी बातें हैं, इन्हें अवॉइड करके हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए. आज साथ भी हैं और साथ भी नहीं है, यह अच्छा नहीं लगता है. उनका इशारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं की तरफ था।
बीएसपी सुप्रीमो मायावती की दूरी को लेकर अमिताभ ठाकुर ने एक शेर पढ़ते हुए कहा कि यूं ही कोई किसी से बेवफा नहीं होता, शायद उनकी कोई मजबूरी रही होगी, जो भी रही है वही जानें. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि यह नहीं होना चाहिए. सभी को विपक्षी एकजुटता दिखाते हुए एक साथ होना चाहिए. अमिताभ ठाकुर ने कहा कि हालांकि, उनकी पार्टी नई है. लेकिन, फिर भी लगभग 10 से 12 प्रत्याशी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में उतारेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश है कि भाजपा को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन को वह सपोर्ट करेंगे।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वैसे तो पार्टी विचार कर रही है कि बलिया, वाराणसी या उन्नाव में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे. लेकिन, उनकी प्राथमिकता में वाराणसी है और वह वाराणसी से ही लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वाराणसी से चुनाव लड़ने का एक सीधा कारण है. वह कई बार वाराणसी गए हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिन्हें वहां अवतार स्वरूप मानती है. लेकिन, वहां हकीकत कुछ और है. पार्टी का जो दावा है, उसमें जमीन आसमान का अंतर है. उनका कहना है कि भले ही वह कुछ न करें. लेकिन, उन तथ्यों को सामने ला पाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पूर्व में भी अमिताभ ठाकुर सितंबर में मेरठ आए थे. तब उन्होंने यहां जबरिया प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. बता दें कि तब प्रदेश सरकार के मंत्री बृजेश सिंह को अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी. हालांकि, आज की तस्वीर बिल्कुल उलट दिखाई दी. आज उन्हें सर्किट हाउस के किसी भी कमरे या हॉल में घुसने से ही रोक दिया गया.
देश की पहली मुस्लिम महिला बनी नरेंद मोदी पर पीएचडी करने वाली काशी की नजमा
जयचन्द वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की गिनती आज दुनिया के लोकप्रिय और सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले लीडर्स में की जाती है। भारत हो या विदेशी मुल्‍क हर जगह पर आपको प्रधानमंत्री मोदी के प्रशंसक मिल जाएंगे, जिनके स्‍नेह का तरीका कुछ हट के होता है।
बहुत से युवा ऐसे हैं जो कि पीएम मोदी को अपना रोल मॉडल मानते हैं तो बहुत से लोग उन्‍हें देश का बेटा मानते हैं। हालांकि इस बीच वाराणसी के काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय की एक स्‍टूडेंट नजमा परवीन ने पीएम मोदी पर पीचडी कर डाली है। प्रधानमंत्री मोदी पर रिसर्च करने वाली नजमा पहली मुस्लिम महिला है जिन्‍होंने ऐसा काम किया है। नजमा प्रधानमंत्री मोदी के पॉलिटिकल करियर और उनके संघर्ष के दौर से काफी प्रभावित हैं।
नौ साल में पूरी की रिसर्च नजमा बताती हैं कि, उन्‍हें विवि से किसी एक राजनेता पर रिसर्च करने का असाइनमेंट मिला था। पीएम मोदी के कामकाज के तरीके और उनके मूल्‍यों को देखते हुए उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी पर ही रिसर्च करने का फैसला लिया। ये रिसर्च नजमा ने 2014 में शुरू की थी और फिर 1 नवंबर 2023 को इसे खत्‍म किया। बताया कि, राजनीतिक विज्ञान विषय के अंतर्गत हमारा टॉपिक 'नरेंद्र मोदी का राजनीतिक नेतृत्व - एक विश्लेषणात्मक अध्ययन ( 2014 के लोकसभा में चुनाव के विशेष संदर्भ में )' था। जिसे काशी हिंदू विश्वविद्यालय से प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरा किया गया है।
रिसर्च में क्‍या-क्‍या- नजमा परवीन खुद कहती हैं कि, इस रिसर्च में उन्‍होंने आमतौर पर तीन चीजों पर अध्‍याय बनाए हैं। इसमें कांग्रेस की सत्ता और वंशवाद से मुक्ति, प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक जीवन, गुजरात में उनका बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर कार्य, विपक्ष द्वारा आरोप और आलोचनाओं का दौर, जनता और मीडिया का सहयोग को शामिल किया गया है। नजमा ने अपनी रिसर्च में एक अध्‍याय 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मुस्लिम समाज का नजरिया' को भी शामिल किया है।
मोदी ही पहली पसंद क्‍यों नजमा ने रिसर्च खत्‍म करने के बाद बतया है कि, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का पूरा जीवन उनको काफी प्रभावित करता है। पिछले 70 से 75 सालों में पीएम मोदी ही नजमा को ऐसे राजनेता लगे जो कि, राष्‍ट्रसेवा में निरंतर लगे हैं। बकौल नजमा, पीएम मोदी पर उनके कार्यकाल में एक विशेष धर्म के लोगों के खिलाफ होने का आरोप लगा, भेदभाव करने का आरोप लगा, लेकिन इन सबके बावजूद वे (पीएम मोदी) संघर्ष और चुनौतियों का सामना करते हुए कैसे प्रधानमंत्री पद के दावेदार बने और जीते...ये उन्‍हें (नजमा) काफी प्रभावित करने वाला लगा।
विपक्ष के अटैक पर बोलीं नजाम परवीन ने कहा कि, 'मुझे बात का बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता कि पीएम मोदी पर रिसर्च के टॉपिक पर मेरी आलोचना होती है या मैं किसी भी राजनीतिक पार्टी के निशाने पर होती हूं। मुझे वैसे भी किसी एक राजनेता को रिसर्च के लिए चुनना ही था। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी हमारे लिए आदर्श हैं और मैं मानती हूं कि आने वाले समय में उनके नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर होगा।'
बीएचयू में चहारदीवारी के प्रस्तावित निर्माण को लेकर अशांति व्याप्त
जयचन्द
वाराणसी, 6 नवंबर . बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में छात्रों की ओर से अशांति जारी है. छात्रों के दो समूह बीएचयू परिसर को आईआईटी परिसर से अलग करने वाली एक चारदीवारी के प्रस्तावित निर्माण को लेकर झगड़ रहे हैं।
यह निर्णय पिछले सप्ताह की घटना के बाद लिया गया जहां परिसर में तीन अज्ञात लोगों ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी।
चारदीवारी के निर्माण के फैसले और 2 नवंबर को संस्थान में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में रविवार को छात्रों के दो समूह आपस में भिड़ गए।
आंदोलनकारी छात्रों का एक समूह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ा है जबकि दूसरा वामपंथी भगत सिंह छात्र मोर्चा (बीएसएम) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के प्रति निष्ठा रखता था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प के बाद पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीएसएम और आइसा सदस्यों ने हिंदुत्व विरोधी नारे लगाए और नारों का विरोध करने वाली एबीवीपी महिला सदस्यों पर हमला किया।
उधर, बीएसएम व आइसा सदस्यों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया।
इसकी बजाय, उन्होंने दावा किया कि एबीवीपी सदस्यों ने उन पर हमला किया क्योंकि उन्होंने छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी के विरोध में राज्य सरकार का पुतला जलाने की कोशिश की थी।
स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि बीएचयू गेट पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करने और पुतला जलाने को लेकर आइसा-बीएसएम के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की झड़प शुरू हो गई।
मिश्रा ने कहा, "हल्का बल प्रयोग कर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया."
एबीवीपी की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा, "छेड़खानी की घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने के लिए एबीवीपी सदस्यों और बीएसएम और आइसा के सदस्यों सहित कई छात्र शुक्रवार से ही बीएचयू गेट पर धरने पर बैठे थे"
हालांकि, रविवार शाम को बीएचयू और आईआईटी-बीएचयू के अधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि परिसर को चारदीवारी से अलग करना या विभाजित करना संभव नहीं है, लेकिन उन्होंने पूरे परिसर में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इसके लिए सभी संभावित उपाय करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
यह निर्णय यहां बीएचयू और आईआईटी-बीएचयू अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक में लिया गया।
छात्र 2 नवंबर की छेड़छाड़ की घटना के बाद आईआईटी-बीएचयू की चारदीवारी बनाने के पहले के फैसले का विरोध कर रहे थे।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना था कि कैंपस को बांटना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि सुरक्षा उपायों को अपग्रेड किया जाना चाहिए।
बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन और आईआईटी-बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें दोनों संस्थानों के अन्य शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए।
उन्होंने सुरक्षा उपायों पर चर्चा की और कई अन्य प्रस्ताव पारित किये।
तुलसी विवाह 2023 जाने पूजा विधि व मुहूर्त किस प्रकार करे पूजा
जयचन्द
हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह का बड़ा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देव उठनी एकादशी या हरि प्रबोधिनी एकादशी होती है और भगवान विष्णु पूरे चार महीने बाद क्षीर सागर में शयन मुद्रा से जग जाते हैं।
इस दिन से ही शादी-विवाह, मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी देव उठनी एकादशी को तुलसी विवाह होता है।
इस साल तुलसी विवाह का पर्व 24 नवम्बर दिन शुक्रवार को होगा। इस दिन शालिग्राम संग तुलसी जी का विवाह होता है। इसके अलावा महिलाएं इस दिन व्रत भी रखती हैं। बाबा विश्वनाथ के शहर बनारस के अलावा देशभर में यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त ( 24 नवंबर की सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. पूजा का अगला शुभ मुहूर्त देपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक है।
तुलसी विवाह और पूजा विधि
तुलसी विवाह के दिन सुबह स्नान पश्चात व्रत का संकल्प लिया जाता है। सुबह ही भगवान विष्णु का ध्यान करते हैं और उनके समक्ष मंदिर में फूल और फल आदि अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद तुलसी माता को जल अर्पित किया जाता है।
तुलसी विवाह के लिए मूली, सिंघाड़ा, बेर, सीताफल, अमरूद, गन्ना, लाल चुनरी, सोलह शृंगार और शकरकंद आदि पूजा सामग्री में इस्तेमाल किए जाते हैं. अब गन्नों का मंडप सजाया जाता है। तुलसी के पौधे को मंडप में रखा जाता है और भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप की प्रतिमा साथ रखी जाती है। तुलसी माता के समक्ष सोलह श्रृंगार की वस्तुएं रखी जाती हैं और सिंदूर चढ़ाया जाता है. इसके बाद चावल को उनपर अर्पित करके सभी फलों का भोग लगाया जाता है. इस तरह विवाह संपन्न हो जाता है।
पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि 23 नवंबर, गुरुवार की शाम 9 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ होगी. वहीं इसका समापन 24 नवंबर, शुक्रवार की शाम 7 बजकर 06 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि को मानते हुए तुलसी विवाह 24 नवंबर को ही मनाया जाएगा।
तुलसी पूजा में किन पूजा सामग्रियों का करना चाहिए प्रयोग
पूजा चौकी, शालीग्राम जी, तुलसी का पौधा, गन्ना, मूली, कलश, नारियल, कपूर
आंवला, बेर, मौसमी फल, शकरकंद, सिंघाड़ा, सीताफल, गंगाजल, अमरूद
दीपक, धूप, फूल, चंदन, रोली, मौली, सिंदूर, लाल चुनरी, हल्दी, वस्त्र
सुहाग सामान- बिंदी, चूड़ी, मेहंदी, साड़ी, बिछिया आदि
वाराणसी: नो एंट्री में घुसे ट्रैक्टर ने ली 11 वर्षीय छात्र की जान
जयचन्द
वाराणसी:भिखारीपुर तिराहा के समीप शुक्रवार की सुबह नो एंट्री घुसे ट्रॉली में बालू लादे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सेंट जॉन्स स्कूल जा रहे स्कूटी सवार कक्षा छह के छात्र सौरव भट्टाचार्य (11) को टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र की उपचार के दौरान बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। वहीं, समीप ही स्थित सुंदरपुर चौकी और भेलूपुर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, सुकुलपुरा में पिता प्रसून भट्टाचार्य लाइट एंड साउंड का काम करते हैं। प्रसून के परिवार में उनकी पत्नी प्रियंका के अलावा इकलौता बेटा सौरव था।
प्रसून ने बताया कि वह स्कूटी से अपने बेटे को बीएलडब्ल्यू स्थित सेंट जॉन्स स्कूल छोड़ने जा रहे थे। लगभग 6:30 बजे वह भिखारीपुर तिराहा पहुंचे थे, तभी पीछे से ट्रॉली में बालू लादे हुए तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और उनकी स्कूटी पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सौरव सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए तेजी से आगे बढ़ गया। आनन-फानन में सौरव को समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार न होते देख डॉक्टरों ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान सौरव की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया।
मुकदमा दर्ज, चालक फरार घटना से गमगीन व गुस्साए परिजनों ने सौरव का शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को नहीं दिया और हरिश्चंद्र घाट पर अंत्येष्टि कर दी।
उधर, भेलूपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी गई है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस, दिया गैर जिम्मेदाराना बयान हादसे की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिवावक पहुंच गए। भाजपा नेता और सेंट जांस पैरेंट्स व्हाट्स एप ग्रुप के एडमिन अमित राय अभिभावकों को लेकर समीप ही स्थित सुंदरपुर चौकी पर गए। अमित राय का आरोप है कि चौकी में इंचार्ज मौजूद नहीं थे। सुंदरपुर चौकी इंचार्ज को फोन करने पर जवाब मिला कि घटनास्थल भेलूपुर थाना क्षेत्र में है। चितईपुर थाने की सुंदरपुर चौकी क्षेत्र में नहीं है।
अभिभावकों ने एसीपी भेलूपुर के सीयूजी नंबर पर बात की तो उनकी सूचना पर महमूरगंज चौकी इंचार्ज हादसे के एक घंटे बाद पहुंचे। भेलूपुर थानाध्यक्ष के सीयूजी नंबर पर फोन कर अभिभावकों ने घटनास्थल पर आने के लिए कहा तो जवाब मिला कि मेरे पास और भी महत्वपूर्ण काम हैं, मैं नहीं आ सकता।
अभिभावकों ने किया रक्तदान, की कार्रवाई की मांग अमित राय ने बताया कि सौरव को रक्त की आवश्यकता थी। इसके लिए छह यूनिट रक्त सेंट जॉन्स स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावकों ने दिया। साथ ही सुंदरपुर चौकी और भेलूपुर थाने की पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये और बयान की पुलिस आयुक्त और भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव से शिकायत की। कहा कि बच्चे का मामला संवेदनशील होता है, इसके बावजूद पुलिस का रवैया निंदनीय रहा। संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ अभिभावकों ने पुलिस आयुक्त और विधायक सौरभ श्रीवास्तव से कार्रवाई की मांग की।
50 से 200 रुपये के चक्कर में नो एंट्री के बाद भी चलते हैं ट्रैक्टर विशेष परिस्थितियों को छोड़कर सामान्य तौर पर रोजाना रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक नो एंट्री खुली रहती है। इसके बावजूद पुलिस की मिलीभगत से नो एंट्री लागू होने के बाद भी सुबह के समय शहर में धड़ल्ले से ट्रैक्टर फर्राटा भरते हैं। इसके लिए चौराहों और तिराहों पर तैनात पुलिसकर्मी या फिर उनके एजेंट ट्रैक्टर चालक से 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक वसूलते हैं। मिट्टी, बालू, गिट्टी ढोने वाले इन ट्रैक्टर के साथ खास बात यह भी रहती है कि इनका पंजीयन आरटीओ में कृषि कार्य के लिए होता है, लेकिन काम व्यावसायिक किया जाता है। इनके ड्राइवर भी प्रशिक्षित और लाइसेंसधारक नहीं होते हैं। सुबह के समय शहर के अंदर ट्रैक्टरों की सर्वाधिक आवाजाही डाफी, नुआव, अमरा अखरी, मोहनसराय, शिवपुर, पांडेयपुर और सारनाथ की ओर से होती है। हादसा होता है तो दो-चार दिन पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करती है और फिर सारा मामला जस का तस हो जाता है।
ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे खड़ी होती है ईंटो से भरी ट्रैक्टर
ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे ईंटो से लदे ट्रैक्टरों को किया जाता है खड़ा स्थानीय लोगों की माने तो तो यह पुलिस विभाग के ही किसी व्यक्ति के ट्रैक्टर है जो जबर्दस्ती यहाँ खड़ा करवाते है जिससे आपस के हॉस्पिटल, स्कूल की गाड़ियों को खड़ा करने में होती है दिक्कत स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार इस पर लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराई गई है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है
बीएचयू छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की दुस्साहस पूर्ण घटना ,सैकड़ो छात्र बैठे धरने पर
जयचन्द
वाराणसी के आईआईटी बीएचयू परिसर में बुधवार की आधी रात के बाद एक छात्रा से छेड़छाड़ की दुस्साहसिक घटना हुई है छेड़छाड़ का मामला गरमाता जा रहा है।
गुरुवार को सैंकड़ों की संख्या में छात्र राजपूताना हॉस्टल पहुंचे और प्रदर्शन किया। छात्र कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बैनर और पोस्टर के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने डायरेक्टर हाय-हाय के नारे लगाए और कैंपस बंद करने की मांग भी की
छात्रों ने कहा- कैंपस में बाहरी तत्वों का प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए। कैंपस में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर लगे रोक आईआईटी बीएचयू में धरने पर बैठे छात्रों में से ह्यूमेनिटिज के शोध छात्र दीपक राठौर ने कहा कि 1 नवंबर की रात में अब तक का सबसे बड़ा हीनियस क्राइम हुआ है, लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया गया है। रात में छात्रा के साथ हद से ज्यादा गलत काम किया गयाआईआईटी बीएचयू प्रशासन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड और डायरेक्टर की ओर से अभी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है हो सकता है कि उस जगह की CCTV फुटेज से भी खिलवाड़ कर दिया जाए। आए दिन संस्थान की छात्राओं संग छेड़खानी की जा रही है।इस पर संस्थान के अधिकारी खामोश हैं।
हम चाहते हैं कि कैंपस को पूरी तरह से बंद किया जाना चाहिए।
छात्रा ने बताई आपबीती
पीड़ित छात्रा ने बताया कि 2 नवंबर की रात 1 बजकर 30 मिनट पर अपने हॉस्टल से किसी जरूरी काम के लिए बाहर निकली गांधी स्मृति चौराहे के पास मुझे मेरा दोस्त मिला हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मंदिर से करीब 300 मीटर दूर पीछे से एक बाइक आई उस पर 3 लड़के सवार थे उन लोगों ने बाइक खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को अलग कर दिया। इसके बाद मेरा मुंह दबाकर एक कोने में लेकर गए पहले मुझे किस किया, उसके बाद मेरे कपड़े उतारकर वीडियो बनाया और फोटो खींची मैं जब बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी। करीब 10-15 मिनट तक मुझे अपने कब्जे में रखा और फिर छोड़ दिया। पीड़ित छात्रा ने आगे बताया कि मैं अपने हॉस्टल की ओर भागी तो पीछे से बाइक की आवाज आने लगी डर के मारे एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई वहां पर 20 मिनट तक रूकी और प्रोफेसर को आवाज दी प्रोफेसर ने मुझे गेट तक छोड़ा उसके बाद पार्लियामेंट सिक्योरिटी कमेटी के राहुल राठौर मुझे आईआईटी बीएचयू पेट्रोलिंग गार्ड के पास छोड़ा, जहां से मैं अपने हॉस्टल तक सुरक्षित आ पाई छात्रा ने बताया कि बदतमीजी करने वाले लड़के बुलेट बाइक से आए थे, तीनों में से एक मोटा, दूसरा पतला और तीसरा मध्यम हाइट का था।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का वाराणसी दौरा आज
जयचन्द
वाराणसी: वाराणसी में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आज आगमन होना है। उपराष्ट्रपति के वाराणसी आगमन को लेकर शहर के अलग-अलग रास्तों पर रूट डायवर्जन से लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मुस्कायत किया जा रहा है।
उपराष्ट्रपति वाराणसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के साथ  काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।
वाराणसी में आज भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से 51 वा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होने जा रहा है 2 नवंबर से 4 नवंबर 3 दिनों तक चलने वाले अधिवेशन की शुरुआत उपराष्ट्रपति को ही करनी है। देश-विदेश से कॉर्पोरेट कंपनियों के सचिवों और संगठन के प्रतिनिधियों के अलावा सम्मेलन में कानून व न्याय मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, उनकी मौजूदगी में कॉर्पोरेट नीति कठिनाई और भविष्य की राजनीति पर मंथन होगा, संस्थान के वाराणसी शाखा के अध्यक्ष की सोनाली गुप्ता और कार्यालय प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल में तीन दिनों तक चलने वाले सम्मेलन में शासन और तकनीक के जरिए सशक्त सतत भविष्य से जुड़े अलग-अलग विषयों पर आधारित कुल सात सत्र पूरे किये जाएंगे। सम्मेलन में कार देखो समूह के सह संस्थापक और सीईओ अमित जैन कॉरपोरेट सेक्टर को बढ़ावा देने के टिप्स देंगे।
तीन दिनों तक कंपनियों की कार्य पद्धति में सुधार नीतियों में बदलाव रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कानून में बदलाव की गुंजाइश आदि मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।
इस अधिवेशन में G20 एंपावरिंग सस्टेनेबल फ्यूचर थ्रू गवर्नेंस एंड टेक्नोलॉजी विषय पर फोकस किया जा रहा है। कुल 1800 कंपनी सचिव इस आयोजन में शिरकत करेंगे।दोपहर 3:00 बजे के लगभग इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत उपराष्ट्रपति के हाथों होगी 4 नवंबर तक यह कार्यक्रम वाराणसी में चलेगा। वही आज वाराणसी में उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है।
यहां से डाइवर्जन लागू रहेगा: हरहुआ पंचक्रोशी तिराहा व चौराहा से हरहुआ वाजिदपुर तिराहा-लमही से रिंग रोड की तरफ जाएंगे वाहन-गिलट बाजार तिराहा से सेंट्रल जेल रोड शिवपुर बाजार-भोजूबीर तिराहा से अर्दली बाजार-अंधरापुल से नदेसर की तरफ-ताड़ीखाना तिराहा से चौकाघाट चौराहा की तरफ-तेलियाबाग तिराहा से अंधरापुल की तरफ- चौकाघाट लकडमंडी से संविवि कुलपति आवास की तरफ-पिपलानी कटरा कबीरमठ तिराहा से रामकटोरा की तरफ।
कुछ मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन: जीवनदीप स्कूल चांदमारी से टीएफसी-चांदमारी चौकी के आगे अंडर पासवे से रिंग रोड पर-विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा-रामापुरा चौराहा से गोदौलिया चौराहा गोदौलिया चौराहा से मैदागिन चौराहा मैदागिन चौराहा से किसी गोदौलिया चौराहा-मजदा से रामापुरा चौराहा -बेनिया तिराहा से रामापुरा चौराहा यहां रहेगी वाहन पर्किंग की व्यवस्था-टीएफसी परिसर के अंदर गेट संख्या एक पास -टीएफसी परिसर के पीछे सड़क पर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले& त्योहारों पर बिजली की पर्याप्त आपूर्ति हो, विजिलेंस विभाग की छापेमारी हो बंद,गौ तश्करो माफियाओं की तोड़ी जाये कमर
जयचन्द
वाराणसी मंगलवार को  पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सीएम ने काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया,दुर्गाकुंड स्थित अंध विद्यालय में भाई जी अन्न क्षेत्र का किया उद्घाटन, माँ कुष्मांडा देवी का दर्शन किया व फुलवरिया फोरलेन का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
वाराणसी: सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। सीएम ने वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को परियोजनाओं का युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर समय सीमा के अंदर गुणवत्ता पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। सीएम ने आगामी देव दीपावली की तैयारी की समीक्षा के दौरान भव्य तरीके से देव दीपावली मनाए जाने पर विशेष जोर दिया. साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देशित किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवागत विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष और वाराणसी नगर आयुक्त से पेंडिंग कार्यों की तात्कालिक और दीर्घकालिक कार्यों को तत्काल प्रभाव से निपटाने का निर्देश दिया. सीएम ने कहा कि सेतु निगम को फ्लाईओवर बनाने में मानक का विशेष ध्यान रखा जाये. आरओबी और फ्लाईओवर के सभी फिनिशिंग के कार्यों को पूरी स्वच्छता और सफाई से कराया जाना चाहिए. इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के मुख्य इंजीनियर को विभाग की लापरवाही दूर करने हेतु ठेकेदार व अभियंताओं की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया।
वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते सीएम योगी विजिलेंस विभाग की अनावश्यक छापेमारी हो बंद सीएम ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क बनाते समय अनावश्यक रूप से सड़कों को एक या दो फुट ऊपर न उठाएं, जिससे कि अगल-बगल के मकानो में बरसाती पानी जाने लगे. इस बात का विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि काशी का विकास कार्य काशी की महिमा के अनुरूप ही होना चाहिए। इसके साथ ही पावर कार्पोरेशन को आगामी त्योहारों और मांगलिक कार्यक्रमों के चलते बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाये उन्होंने कहा कि विजिलेंस विभाग की अनावश्यक छापेमारी बंद होनी चाहिए. साथ ही ओवर बिलिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए।
एजेंसियों के खिलाफ दर्ज कराया जाये मुकदमा
सीएम ने कमिश्नर से गोवर्धन योजना और गंजारी में बनने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बार में जानकारी ली जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम ने बताया कि वर्तमान कार्य एलएनटी द्वारा कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि कार्य की गति धीमी है इस पर सीएम ने कार्य करने वाली एजेंसियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें ब्लैकलिस्टेड करने का निर्देश दिया. इसके अलावा सीएम ने सीवर लाइन और पेयजल के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
तेज तर्रार पुलिस अधिकारी फील्ड में हों
सीएम ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक में कहा कि तेज तर्रार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कार्यालय में न बैठकर सुरक्षा के प्रति हमेशा अलर्ट रहें. इसके अलावा पुलिस और पीआरबी की पर्याप्त पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था होती रहे. सीएम ने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से पर्याप्त मॉनिटरिंग की जाए. इसके अलावा धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, शहर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था का जाए उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि अवैध ऑटो एवं अन्य वाहनों स्टैंडो को शीघ्र हटाया जाए इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के ध्वनियों को नियंत्रित किए जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं को रोके जाने के लिए नशे में वाहन चलाए जाने पर रोक लगाई जाये।
गौ तस्करी पर हो कड़ी कार्रवाई
सीएम ने गौ तस्करी के मामलों में पूरी सक्रियता बरतने का आदेश दिया साथ ही कहा कि गौ तस्करो एवं अपराधियों ,माफियाओं की पूरी तरह से कमर तोड़ दी जाए। इसके साथ ही गौ तस्करों द्वारा अपनाए जाने वाले मार्गों पर विशेष रूप से कार्रवाई होनी चाहिए. सीएम ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इसे और भी प्रभावी ढंग से कराए जाने की आवश्यकता है. सीएम ने देर शाम श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
वाराणसी मुख्यमंत्री आज केरेंगे फुलवरिया फोरलेन का निरीक्षण साथ ही कानून व्यवस्था व विकास कार्यो की होगी समीक्षा बैठक
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी:आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वाराणसी में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए बैठक करेंगे। इस बैठक विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीएम योगी मौके पर भी जाएंगे और परियोजनाओं की हकीकत जानेंगे।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1718953418201665937?t=apn5kzpyhqhM1kRvEpHfpg&s=19
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रारंभिक प्रोटोकॉल के मुताबिक शाम 4:00 बजे उनका हेलीकॉप्टर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेगा, यहां से सीएम सड़क मार्ग से सीधे दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय जाएंगे।यहां हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित पूज्य भाई जी अन्य क्षेत्र का उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद फुलवरिया फोरलेन समेत अन्य चल रही परियोजनाओं की प्रगति देखेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधा सर्किट हाउस पहुंचेगा।
यहां कुछ देर विश्राम के बाद सीएम योगी विकास कार्यक्रमों के साथ संचालित हो रही परियोजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे और कानून व्यवस्था के बारे में समीक्षा करने के पश्चात श्री काल भैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन के लिए जाएंगे, दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद बुधवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन जिले में इस समय 8675 करोड़ रुपए से ज्यादा की चल रही 52 परियोजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस समीक्षा बैठक में 6054 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत की 16 सड़कों के साथ ही कल शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी 131 करोड़ की नौ परियोजनाओं के अलावा कई अन्य कार्यों की समीक्षा भी शामिल हैं।
वाराणसी :नवागत विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कार्यभार संभाला
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के नवागत उपाध्यक्ष आईएएस पुलकित गर्ग ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। इसके पहले झांसी में बतौर नगर आयुक्त रहे पुलकित गर्ग को वीडीए सचिव, डॉ सुनील कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण कराया।
2016 बैच के आईएएस पुलकित गर्ग का जन्म दिल्ली में 16 अगस्त 1992 को हुआ। पुलकित गर्ग की प्रारम्भिक शिक्षा दिल्ली में पूरी हुई है। उसके बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में 2014 में बीटेक करने के बाद आईएएस की परीक्षा प्रथम बार दी, जिसमें उन्हें 490 रैंक प्राप्त हुई। अगले वर्ष पुनः आईएएस परीक्षा में उन्हें भारत वर्ष में 27 वीं रैंक प्राप्त हुई। प्रशिक्षण के उपरांत पुलकित गर्ग ने जनपद बुलंदशहर में 26 अप्रैल 2017 को सहायक मजिस्टेट के रूप में पदभार संभाला। पुलकित गर्ग जनपद बागपत में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात रहे। जनपद सिद्धार्थ नगर में मुख्य विकास अधिकारी पद पर कार्य करने के बाद झाँसी में बतौर नगर आयुक्त रहे।
वाराणसी दुर्व्यवहार मामला: 1 नवंबर को 12 बजे तक कार्यवाही का अल्टीमेटन, अन्यथा निर्वस्त्र प्रदर्शन !
वाराणसी:जयचन्द
आजाद अधिकार सेना वाराणसी के पदाधिकारी सुनील तिवारी के साथ 14 अक्टूबर 2023 को इंस्पेक्टर लंका द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी यूपी और पुलिस कमिश्नर वाराणसी को ट्विटर (एक्स) तथा ईमेल द्वारा एक वीडियो संदेश भेजकर 1 नवंबर 2023 को 12 बजे तक समुचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अमिताभ ठाकुर ने बताया
उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में बार-बार अनुरोध के बाद भी अब तक कोई जांच और कार्रवाई नहीं हुई। इसके विपरीत कल शाम लगभग 6:30 बजे उल्टे पीड़ित सुनील तिवारी को एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह द्वारा संकट मोचन पुलिस चौकी पर बुलाकर धरना प्रदर्शन किए जाने पर कार्रवाई करने की धमकी दी गई।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी पार्टी इस प्रकार की गलत धमकियों से नहीं डरेगी। उन्होंने इन अफसरों से अनुरोध किया कि वे प्रत्येक दशा में एक नवंबर को 12:00 बजे तक निष्पक्ष जांच करते हुए समुचित कार्रवाई कर दें, वे सुनील तिवारी को थाने के सामने निर्वस्त्र प्रदर्शन से रोक नहीं पाएंगे और सुनील तिवारी की इच्छा के अनुसार उन्हें तथा पार्टी के अन्य साथियों को थाना लंका के सामने उपस्थित होना पड़ेगा।
अमिताभ ठाकुर का ट्वीट
https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1718948656991388072?t=PrC0RDa-68oLGWAmrLcOZw&s=19
वाराणसी सड़क दुर्घटना में महिला की मौत पति घायल
वाराणसी डेस्क
जयचन्द
विश्वसुंदरी पुल पर ट्रक ने अलीनगर (चंदौली) की लक्ष्मी (32 वर्ष) को रौंद दिया। जबकि पति द्वारिका के हाथ में चोट आई।बेटा वंश बाल-बाल बच गया। तीनों स्कूटी से महमूरगंज जा रहे थे।
अलीनगर में लक्ष्मी ने ब्यूटी पार्लर खोला था, जिसका उद्घाटन 30 को होना था।इसके लिए वह पति व बेटे के साथ महमूरगंज स्थित मायके निमंत्रण जा रही थी जैसे ही वे विश्वसुंदरी पुल पर पहुंचे।पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तीनों स्कूटी से गिर पड़े। लक्ष्मी ट्रक के नीचे आ गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई जबकि पति व बेटे दूसरी ओर गिरे। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घटना के बाद भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने द्वारिका का प्राथमिक उपचार कराया। हादसे के बाद लक्ष्मी का मोबाइल लेकर कोई भाग निकला।पुलिस एक ऑटोवाले पर मोबाइल लेकर भागने की आशंका जाहिर कर रही है। उसकी तलाश की जा रही।
वाराणसी देश के विभिन्न राज्यो से 1200 से अधिक आदिवासी पहुंचे वाराणसी, काशी विश्वनाथ धाम में की पूजा&अर्चना
जयचन्द
वाराणसी काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आदिवासी समाज के लोग का स्वागत किया।
वाराणसी: काशी विश्वनाथ धाम में रविवार को देश के 13 जिलों के 1200 से अधिक आदिवासी व बनवासी समाज के लोग पहुंचे. उन्होंने बाबा के धाम में दर्शन-पूजन किया. मंदिर प्रशासन ने उनका जोरदार स्वागत किया. वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि से बाबा का धाम गूंज उठा. आदिवासी और बनवासी समाज के लोगों ने बाबा के जयकारे भी लगाए।
वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने आदिवासी समाज के लोगों को बाबा के दर्शन-पूजन के लिए आमंत्रित किया था. इसी के तहत रविवार को वे धाम में पहुंचे।सभी लोगों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।आदिवासी समाज के लोगों ने बाबा के गर्भगृह में जाकर उनके दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया. आज बाबा के धाम से पूरे देश को एक धागे में पिरोने का बहुत बड़ा संदेश गया है. ये वो लोग थे, जिन्हें जाति के आधार पर कहीं न कहीं समाज में दरकिनार करने का काम राजनीतिक दल करते रहे हैं। ऐसे में बाबा के मंदिर में प्रशासन ने उन्हें सम्मानित तरीके से बुलाकर एकता का बड़ा संदेश दिया है।
बाबा के धाम में दिखा अद्भुत नजारा: आज का नजारा देखते ही बन रहा था। आदियोगी के भक्त आदिसमाज के लोग बाबा के धाम में दाखिल हो रहे थे। इस समय देश के 13 जिलों के, 45 विकास खण्ड के, 1828 गांवों के 1200 से अधिक आदिवासी-बनवासी लोग मानर, पैजन, घुंघरू की थाप में नाचते-गाते नजर आए. मंदिर चौक गेट पर 150 महिलाओं और पुरुषों ने पुष्प वर्षा की. मंदिर के चौक क्षेत्र में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच भव्य स्वागत किया गया. मंदिर परिसर में आदिवासी परंपरा की झलक देखने को मिल रही थी. श्री काशी विश्वनाथ धाम प्रशासन ने बनवासी और आदिवासी परम्परा के संरक्षण और संवर्धन के लिए यह आयोजन किया था।
जनजाति समाज से अपनी परंपरा न छोड़ने की अपील:
जनजाति सुरक्षा मंच के प्रदेश महामंत्री देवनारायण खरवार ने बताया कि हमें यहां आकर बहुत अच्छी अनुभूति हुई है। मंदिर समिति के लोगों ने, यहां मौजूद जन मानस ने बहुत ही अच्छी तरीके से सम्मान किया. इस दौरान मानर, पैजन, घूघुर बजाया गया था। ढोलक की जगह पर मानर काम करता है. पैजन वाद्य यंत्र के काम में आता है। हमारे समाज के लोगों ने बाबा के दर्शन किए। उन्हें स्पर्श भी किया. हम इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश देना चाहते हैं कि जनजाति समाज के लोग परंपरा न छोड़ें।
जनजाति समाज सनातन का अभिन्न अंग :
आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि बाबा हमारी संस्कृति का संरक्षण करें। हमारी पहचान को समाज में स्थापित करें. यह प्रधानमंत्री मोदी का क्षेत्र है।यह संदेश बाबा के धाम से जाए कि जनजाति समाज सनातन समाज का अभिन्न अंग है। यह समाज सनातनी परंपरा का अभिन्न अंग है। उसका संरक्षण और संवर्धन किया जाए। हम अपने स्वाभावित तरीके से बाबा की पूजा कर रहे हैं। हमारे पास जो पत्र-पुष्प है उसी से पूजा करेंगे. हम कुछ लेकर नहीं आए। हम आस्था वाले लोग हैं. मंदिर प्रशासन हमें जो भी उपलब्ध करा रहा है, हम उसी से पूजा-पाठ करेंगे।इस कार्यक्रम में हमारे 1200 परंपरागत पुजारी, बैगा, 18 जनजातियों के प्रमुख लोग शामिल हो हुए हैं।
प्याज की आसमान छूती कीमतों पर सरकार ने उठाया बड़ा कदम 66000 रु पर तय किया मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस
जयचन्द
प्याज की कीमतें एक बार फिर से आसमान पर पहुंच गई हैं। कम सप्लाई के कारण राष्ट्रीय राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज की कीमतें बढ़कर 65-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं।
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार मदर डेयरी, जिसके दिल्ली-एनसीआर में लगभग 400 सफल रिटेल स्टोर हैं, 67 रुपये प्रति किलोग्राम पर प्याज बेच रही है। वहीं ई-कॉमर्स पोर्टल बिगबास्केट पर प्याज का रेट 67 रुपये प्रति किलो और ओटिपी पर 70 रुपये प्रति किलो है। इस बीच सरकार ने प्याज की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।
लागू कर दिया न्यूनतम निर्यात मूल्य
सरकार ने घरेलू स्तर पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और प्याज की कीमतों को स्थिर करने के लिए 31 दिसंबर तक प्याज पर न्यूनतम निर्यात मूल्य या मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस 800 डॉलर (66730 रु) प्रति मीट्रिक टन सेट किया है।
क्या है कमसे कम निर्यात मूल्य
मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस वह कीमत है जिसके नीचे किसी निर्यातक को भारत से किसी वस्तु (इस मामले में प्याज) का निर्यात करने की अनुमति नहीं होती। यह देश में किसी चीज की बढ़ती घरेलू खुदरा/थोक कीमत के मद्देनजर लगाया जाता है। यह ट्रेड पर एक तरह की मात्रात्मक रोक है। इससे निर्यात को हतोत्साहित किया जाता है।
घट रहा प्याज का स्टॉक
सरकार ने सर्दियों में बोई जाने वाली फसलों का जिक्र करते हुए एक बयान में कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सस्ती कीमतों पर प्याज की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस लागू किया है। दरअसल स्टोर की गई रबी 2023 प्याज की मात्रा में कमी आ रही है। सरकार ने अपने बफर स्टॉक के लिए 200,000 टन प्याज की खरीदारी की भी घोषणा की है, जो पहले से खरीदी गई 500,000 टन से अधिक है।
राश्ते के विवाद ने लिया विकराल रूप महिला ने लगाई आग ,वीडियो हुआ शोसल मीडिया पर वायरल
जयचन्द
वाराणसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव गांव में शनिवार को एक महिला का रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और महिला को सीएचसी पिंडरा में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई।
जैसे-तैसे आसपास के लोगों ने आग बुझाई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ।
पीड़ित महिला का नाम पार्वती यादव (50) बताया गया है है। वह कारखियाव गांव में रहती है। पूरा विवाद बस्ती में सार्वजनिक रास्ते को लेकर है। विवाद कई दिनों से चल रहा था। इस रास्ते की जमीन को पार्वती यादव का परिवार अपनी बताता है। परिवार ने आसपास के लोगों का इस रास्ते से निकलना बंद कर दिया था। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। इसमें सहमति बनी कि रास्ते का इस्तेमाल सभी लोग करेंगे। शनिवार को कुछ ग्रामीण इसी रास्ते से निकले तो महिला पार्वती यादव और परिवार ने आपत्ति जताई। कहा कि यहां से खड़ंजा या कोई सड़क नहीं बनेगी। यह जमीन हमारी है। इस पर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने पंचायत में तय हुई बात का हवाला दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान पार्वती अचानक चिल्लाते हुए घर से निकली। उन्होंने माचिस से साड़ी में आग लगा ली। आग लगते ही साड़ी जलने लगी और देखते ही देखते आग विकराल हो गई। पार्वती के परिजन उसे बचाने को दौड़े लेकिन वह भी आग में झुलस गए।
महिला के आग लगाने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर एडीएम पिंडरा, डीसीपी गोमती जोन, एसीपी, थाना अध्यक्ष फूलपुर पहुंच गए पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था वीडियो देखकर किसी का भी मन विचलित हो सकता है।
राजस्व की टीम को मौके पर बुलाया गया। फूलपुर पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि महिला ने आग रास्ते की मांग कर रहे लोगों पर लगाई है। ग्रामीणों ने खुद के बचाव के लिए पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद महिला के आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
चकरोड पर मिट्टी डालने पर भड़की थी महिला
फूलपुर एसओ दीपक राणावत ने बताया कि थाना क्षेत्र के करखियांव निवासी पार्वती देवी (50) के पति कन्हैया लाल की मौत हो चुकी है। उनके घर के सामने पहले से चकरोड बना हुआ है। महिला का दावा है कि चकरोड उसकी निजी भूमि पर बना है पूर्व में उसके परिवार के सहमति से इसे बनाया गया था।चकरोड पर शनिवार को गांव के लोग मिट्टी डालकर उसे ठीक कर रहे थे। इस दौरान पार्वती पहुंच गई। उसने विरोध करना शुरू कर दिया।महिला बगल में स्तिथ आबादी में मिट्टी डालकर चकरोड बनाने की बात की।
चंद्रग्रहण के कारण टूटी परम्परा दोपहर में हुई गंगा आरती,32 साल में चौथी बार हुआ ऐसा
जयचन्द
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। दरअसल, 28 अक्टूबर शनिवार को चंद्र ग्रहण होने की वजह से शाम को 4 बजे ही सूतक लगने की वजह से वाराणसी में मां गंगा की आरती दिन में हुई।
बताया जा रहा है कि 32 सालों में यह चौथी बार ऐसा होगा, जब गंगा आरती के समय की परंपरा टूटेगी। मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रहण 28 अक्टूबर रात 1.05 बजे लगेगा। हालांकि, यही वह वजह जिससे कि 9 घंटे पूर्व ही सूतक काल आरम्भ हो जाता है ,सूतक काल मे पूजा अर्चना करना आरती करना शास्त्रों में निषेध बताया गया है जिससे गंगा आरती दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक हुई।
16 जुलाई 2019 को भी हुआ था ऐसा बता दें इससे पहले 16 जुलाई 2019 को भी चंद्रग्रहण के कारण मां गंगा की आरती दोपहर में हुई थी। इस लिहाज से अक्टूबर के महीने में त्यौहारों के साथ ही ग्रहण के नजरिए से भी बहुत ही खास है। हालांकि, साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से भारत में भी देखा जा सका।
28 अक्टूबर को ही पड़ा शरद पूर्णिमा
हालांकि, शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगा है इसलिए 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है और उस दिन चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर से प्रारंभ है। ज्योतिषों का कहना है कि, शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करने से आपके घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
वाराणसी:कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा ने हास्पिटल में भर्ती मरीजों का जाना हाल
जयचन्द
वाराणसी (रोहनिया): बिहार के अल्पसंख्यक कैबिनेट मंत्री मोहम्मद जमा ने शनिवार को रोहनिया क्षेत्र के चितईपुर मार्ग स्थित अखरी में पिनाक कैंसर केयर एवं मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल में बिहार से आए हुए भर्ती कैंसर मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया।
इस दौरान अस्पताल के डॉक्टर पंकज सिंह से कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज तथा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
डॉ पंकज सिंह ने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड धारको के इलाज की सुविधा उपलब्ध है तथा इसके अलावा गरीबों का कम से कम खर्च में इलाज  करना हमारा मूल्य उद्देश्य व कर्तव्य है।
कैबिनेट मंत्री ने कम पैसों में मरीजो के बेहतर इलाज के लिए प्रसन्नता जाहिर किया और डॉक्टर पंकज सिंह से कहा कि हमारे प्रदेश बिहार में भी कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए और मैं बिहार सरकार से बात करके इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का कोशिश व हर सम्भव मदद करूंगा।
छाया चित्र प्रदर्शनी एवं देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य हेतु कर्मचारी व कलाकार हुये सम्मानित
जयचन्द
वाराणसी: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित सूर्य सरोवर परिसर में दिनांक 12 से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित फोटो प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग करने वाले जन सम्पर्क, सिविल एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों के साथ ही उत्कृष्ट देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु्त करने वाले उदीयमान कलाकारों को वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री विजय ने बरेका प्रशासन भवन के कीर्ति कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया सम्मानित हुए बच्चे व महिला कलाकारों का उत्साह देखते ही बनता था।
श्री विजय ने अपने सम्बोधन में कलाकारों की प्रोत्साहित किया वहीं देश के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने के लिए उन्हे प्रेरित भी किया। आजादी के लिए किए गए संघर्षों में अपना योगदान देने वाले राष्ट्र नायकों को याद करते हुए बच्चों को उनके विषय में विस्तृत रूप से बताया। उल्लेखनीय है कि भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 75 साल की गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से बरेका अपने स्थापना काल से लेकर अब तक की गौरवपूर्ण विकास गाथा को छायाचित्रों के माध्यम से दिखाया था। इसके अतिरिक्त देशभक्ती एवं आजादी पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कवि सम्मेलन भी प्रस्तुत किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था।
कार्यक्रम में विशेष रूप से शिवाँशी फिट्नेस जोन की निर्देशिका श्रीमती बिन्दु सिंह, श्री एस. के. सिंह, श्रीमती रानी, श्री विनोद कुमार उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जन सम्पर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने सम्मानित हुए सभी कलाकारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही फोटो प्रदर्शनी के सफलतापूर्वक आयोजन में अपना सहयोग देने वाले जन सम्पर्क विभाग के कर्मचारी एवं कलाकार उपस्थित थे।
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के पास आरोग्य केंद्र में श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाये
जयचन्द
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. लाखों की संख्या में श्रद्धालु वाराणसी के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में मंदिर प्रशासन और सरकार की तरफ से एक स्वास्थ्य केंद्र की भी सुविधा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई है।
अब तक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता के लिए दूसरे स्वास्थ्य केंद्र जाना होता था. अब मंदिर परिसर के पास स्वास्थ्य केंद्र पर श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार मिल जाता है।
गेट नंबर 4 के ठीक बगल में श्री काशी विश्वनाथ धाम आरोग्य केंद्र खोला गया है. बीमार पड़ने पर श्रद्धालओं को एंबुलेंस की मदद से बड़े अस्पतालों में भी भेजने की सुविधा है।
श्री काशी विश्वनाथ धाम आरोग्य केंद्र में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सेवा 24 घंटे मिलेगी. शुरुआत में निर्धारित समय के लिए दिन को स्वास्थ्य केंद्र खोला जाता है।
आनेवाले समय में 24 घंटे चिकित्सा कर्मी उपलब्ध रहेंगे. श्री काशी विश्वनाथ धाम आरोग्य केंद्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि किसी भी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई है।
फिलहाल निर्धारित समय के लिए दिन में खुला रहता है। आनेवाले समय में स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराने की योजना है।
श्री काशी विश्वनाथ धाम आरोग्य केंद्र पर वर्तमान में प्राथमिक उपचार, दवा वितरण, जांच की सुविधा मिल रही है।
जाने किस वजह से हटाए गए वीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त शिपू गिरि, देर रात व्हाट्सअप पर आया तबादला
वाराणसी:जयचन्द
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की नाराजगी के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल और नगर आयुक्त शिपू गिरि का गुरुवार की देर रात तबादला कर दिया गया था। शासन स्तर से बृहस्पतिवार को देर रात व्हाट्सअप पर तबादला आदेश भेजा गया।
बताया जा रहा है कि बड़ी परियोजनाओं की धीमी प्रगति और विकास कार्यों में हीलाहवाली के चलते अफसरों पर गाज गिरी है। तबादला आदेश आने के बाद दोनों ही अधिकारी सुबह कार्यालय नहीं पहुंचे। वीडीए उपाध्यक्ष अपराह्न करीब चार बजे कार्यालय पहुंचे और शहर के लोगों से मुलाकात की। नगर आयुक्त पूरे दिन कैंप कार्यालय से फाइलें निपटाते रहे। देर शाम मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में वीडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त शामिल हुए।
वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर योजना, रिंग रोड का विकास, महायोजना -2031 के अमल में देरी के चलते वीडीए की कार्यशैली पर सवाल था। अवैध निर्माण का मामला भी पीएमओ और शासन तक पहुंचा था। जिले के जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की जानकारी मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और नगर विकास के प्रमुख सचिव को भी दी थी। कार्यप्रणाली को बेहद खराब बताया। वीडीए में आवागमन की टोकन प्रणाली पर भी नाराजगी जताई गई थी। कहा गया था कि आम आदमी सामान्य ढंग से कार्यालय में नहीं जा सकता है। टोकन बनाने के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है। इससे शहरवासियों में नाराजगी बढ़ी है। शहर में निकलने और जनप्रतिनिधियों से किनारा करने का मामला भी पीएमओ तक पहुंचा था।
दूसरी तरफ, निकाय चुनाव के पांच महीने बीतने के बाद भी वाराणसी में नगर निगम की ओर से कोई नई पहल नहीं हो पाई थी। नगर निगम सदन और कार्यकारिणी में जिन मुद्दों पर मुहर लगी, उनका क्रियान्वयन तक नहीं हो सका था। करीब डेढ़ महीने पहले काशी दौरे पर आए मुख्य सचिव को पूरे मामले की जानकारी भी दी गई थी। मुख्य सचिव ने मेयर सहित कई अफसरों व कर्मियों से फीडबैक भी लिया था।
धरातल पर नहीं उतर सकी ट्रांसपोर्टनगर योजना
वाराणसी में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात रहे अभिषेक गोयल को 19 सितंबर 2022 को वाराणसी विकास प्राधिकरण की कमान सौंपी गई थी। उसके बाद से ही 20 साल से अटकी शासन की महत्वाकांक्षी ट्रांसपोर्ट नगर योजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। इसमें किसानों से जमीन कब्जामुक्त कराने में लाठीचार्ज के बाद विवाद बढ़ गया था। हालांकि प्राधिकरण ने करीब 48 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा तो प्राप्त कर लिया, मगर ट्रांसपोर्ट नगर योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई। इसके साथ ही महायोजना 2031 पर अमल और अवैध निर्माणों पर रोक लगा पाने में वीडीए प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाया।
नए क्षेत्रों के विकास को गति नही नगर आयुक्त शिपू गिरि ने 27 फरवरी 2023 को वाराणसी में कार्यभार ग्रहण किया था। माना जा रहा था कि नगर निगम की नई टीम के साथ मिलकर नगर आयुक्त शहर में बडे़े बदलाव का संदेश देंगे, मगर पांच महीने से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी ऐसी पहल नहीं हो पाई। नगर निगम क्षेत्र में शामिल नए वार्डों का विकास भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो सका। बिजली, पानी, सड़क की समस्या बनी हुई है। सफाई के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए। वीडीए की यहां भी दिखी कमजोरी
शहर को जाम मुक्त करने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना का धरातल पर नहीं उतरना, ट्रांसपोर्ट्स से संवाद में कमी।
- प्रो पुअर, ऊंदी ताल सहित अन्य परियोजनाओं में लेटलतीफी, शहर के विकास में किसी नई परियोजना की नहीं हुई पहल
- गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक सुव्यवस्थित व्यापारिक क्षेत्र के लिए बनकर तैयार प्लाजा के आवंटन में देरी
- नई आवासीय परियोजनाओं पर काम नहीं और शहर को सुंदर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना का अभाव
- नक्शों के पास होने में देरी के साथ ही अवैध निर्माणों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाना
- शहर के लोगों से संवाद में कमी और आम जनता से दूरी भरोसा कायम नहीं रह पाया नगर निगम
- शहर में साफ व्यवस्था में बदलाव नहीं
- नए क्षेत्रों में जनसुविधाओं के लिए ठोस कार्ययोजना की कमी
- शहर के पार्क, कुंड और अन्य कब्जों को मुक्त कराने के लिए पहल नहीं
- शहर में अस्थायाी अतिक्रमण को हटा पाने में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं
सोमवार को कार्यभार संभालेंगे नए नगर आयुक्त और वीडीए उपाध्यक्ष
शासन से नियुक्त नए नगर आयुक्त और वीडीए उपाध्यक्ष सोमवार को काशी आएंगे। इसी दिन वे पदभार ग्रहण करेंगे। नए नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि वे सोमवार को काशी आएंगे। इसी दिन पदभार ग्रहण करेंगे। उधर, नए वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने कहा कि वे सोमवार को वाराणसी आएंगे। इसी दिन कार्यभार ग्रहण करेंगे।
वाराणसी:घरेलू विवाद में दो बच्चों की माँ ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी:लालपुर पाण्डेयपुर थानाक्षेत्र के छोटा लालपुर क्षेत्र में शुक्रवार को कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर लटककर दो बच्चे की माँ ने आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।वहीं दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
सूचना पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास गिरी अपनी पत्नी सरिता,दो बेटों सहित छोटा लालपुर में परिवार के साथ अपने मकान में रहता है, सरिता से उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी,दोनों से दो बेटे हैं।बड़ा बेटा 13 और छोटा 11 साल का है ।
बताया जाता है कि सुबह परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ,इससे क्षुब्ध सरिता ने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया,काफी देर तक जब कमरा नहीं खुला तो परिवारिजनों को संदेह हुआ, जब परिजन कमरा खोलवाने गये तो कमरे से किसी भी प्रकार की आहट नहीं आई,दरवाजा नही खुला तो खिड़की से देखा तो लोग सन्न रह गये,सरिता पंखे की कुंडी के सहारे फांसी पर लटक रही थी।इसके बाद तुरंत ही  परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी।
कुछ देर के बाद थाना लालपुर-पाण्डेयपुर प्रभारी मनोज कुमार,चौकी प्रभारी लालपुर शशि प्रताप सिंह और फोरेंसिक टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया,मौके की जांच के बाद शव फंदे से उतरवाया गया उसके बाद परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मुख्तार अंसारी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका गैंगेस्टर मामले में 10 वर्ष की सज़ा के साथ 5 लाख जुर्माना
विशेष संवाददाता
जयचन्द (डेस्क)
गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट से माफिया मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर के एक और मामले में दस साल की सजा सुनाई है। पांच लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
इससे पहले भी एक अन्य गैंगस्टर के मामले में मुख्तार को दस साल की सजा हो चुकी है। इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाई अवधेश राय की हत्या में भी मुख्तार अंसारी को सबसे बड़ी सजा उम्रकैद की सुनाई जा चुकी है। मुख्तार अंसारी को अब तक सात मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है।
शुक्रवार को गाजीपुर के करंडा थाने में दर्ज केस में एमपीएमएलए कोर्ट के जज अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने फैसला सुनाया। मुख्तार के अलावा सोनू यादव को भी सजा सुनाई गई है। उसे पांच साल की सजा और दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्तार को बांदा जेल से पेश किया गया। 2009 में करंडा क्षेत्र के सबुआ निवासी कपिलदेव सिंह की हत्या और मुहम्मदाबाद के अमीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले को आधार बनाकर मुख्तार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। एमपी/ एमएलए कोर्ट में गत 17 अक्तूबर को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। गुरुवार को दोनों को दोषी करार दिया गया था।
इसके अलावा भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद वर्ष 2005 में दर्ज गैंगस्टर मामले में 29 अप्रैल 2023 को एमपी/एमएलए कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दस साल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही चार लाख का जुर्माना भी लगाया था।
डेढ़ दर्जन मुकदमों में चल रही है सुनवाई
अंतराज्यीय गिरोह चलाने वाले मुख्तार अंसारी पर कुल 61 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें डेढ़ दर्जन केस कोर्ट में विचाराधीन है। अब तक छह मुकदमों में कोर्ट ने सजा सुनाई है। मुख्तार अंसारी गिरोह का पंजीकरण गाजीपुर में 14 अक्तूबर 1997 को हुआ था। आईएस (इंटर-स्टेट) 191 के रूप में गैंग दर्ज हुआ था। तब 22 सदस्य थे। वर्तमान में इस गिरोह में 19 सदस्य हैं। मुख्तार के विरुद्ध लखनऊ में पांच, आगरा में एक, बाराबंकी में दो, पंजाब में एक तथा वाराणसी तथा अन्य जनपदों में 52 मुकदमे हैं।
सगे भाई-बेटे, पत्नी और नातेदारों पर भी केस
भाई अफजाल अंसारी के विरुद्ध - 07
पत्नी अफॅशा अंसारी के विरुद्ध - 11
बेटे अब्बास अंसारी के विरुद्ध - 08
बेटे उमर अंसारी के विरुद्ध - 06
अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो पर - 01
भाई शिबगहतुल्ला अंसारी के विरुद्ध-03
साले अनवर शहजाद के विरुद्ध-06
साले शरजील रजा के विरुद्ध - 06
साले अताउर्रहमान के विरुद्ध - 07
बहनोई एजेजुल हक के विरुद्ध - 04
चचेरे भाई मसूर अंसारी के विरुद्ध-06
चचेरे भाई गौस मोहिइउद्दीन के विरुद्ध-02
बेटा और साले हैं जेल में, पत्नी फरार
मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी मौजूदा समय में चित्रकूट जेल में बंद है। वहीं पुलिस मुख्तार की पत्नी आफ्शां अंसारी की तलाश कर रही है। इसके अलावा मुख्तार के साले भी अलग-अलग जेलों में बंद हैं।
छह मामलों में हो चुकी सजा मुख्तार अंसारी को इससे पहले छह मामलों में सजा हुई है। 29 अप्रैल, 2023 को 10 वर्ष के सश्रम कारावास व पांच लाख अर्थदंड की सजा दी गई। दिसंबर 2022 में गैंगस्टर के मामले में कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई थी। वहीं, लखनऊ हाईकोर्ट से दो मामलों में फैसला सुनाया जा चुका है।
जाने किन मामलों में अदालत अब तक दे चुकी है सजा
अवधेश राय हत्याकांड में पांच जून 2023 को उम्रकैद की सजा।
. गैंगस्टर एक्ट में गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट एएसजे-चतुर्थ से 29 अप्रैल, 2023 को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और पांच लाख अर्थदंड।
गैंगस्टर एक्ट में गाजीपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट से 15 दिसंबर 2022 को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और पांच लाख रुपये जुर्माना।
सरकारी कर्मचारी को काम से रोकने, धमकाने में इलाहाबाद हाईकोर्ट से 21 सितंबर 2022 को सजा सुनाई। आलमबाग लखनऊ में दर्ज केस की धारा 353 में दो साल की कैद, 10 हजार रुपये अर्थदण्ड, धारा 504 में दो साल की कैद, दो हजार अर्थदण्ड और धारा 506 में सात साल की कैद, 25 हजार रुपये की सजा से दंडित किया।
लखनऊ के हजरतगंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23 सितंबर 2022 को दो साल की कैद 10 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया।
आर्म्स एक्ट और 5-टांडा एक्ट में नई दिल्ली में दर्ज केस में न्यायालय एएसजे साउथ डिस्ट्रिक्ट नई दिल्ली ने पांच लाख 50 हजार का अर्थदण्ड, 10 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया।
अवधेश हत्याकांड में अब तक की सबसे बड़ी सजा
मुख्तार अंसारी को अब तक वाराणसी के चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में सबसे बड़ी सजा उम्रकैद और जुर्माने की सुनाई गई है। अवधेश राय यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के बड़े भाई थे। वाराणसी में लहुराबीर के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एलएलए) की कोर्ट ने पांच जून को उम्रकैद और 1.20 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। हत्याकांड के 31 साल 10 महीने के बाद फैसला आया था।
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी इस चर्चित हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। बता दें कि लहुराबीर स्थित आवास के गेट पर तीन अगस्त 1991 को दिनदहाड़े अवधेश राय की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। अवधेश राय के भाई पूर्व विधायक अजय राय ने मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, कमलेश सिंह, भीम सिंह व राकेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ न्यायिक के खिलाफ चेतगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
वाराणसी पुलिस कमिश्नर के जन सूचना अधिकारी को 25000₹ का जुर्माना
जयचन्द
उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी के जन सूचना अधिकारी को आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर को लंका थाने से जुड़ी सूचना नहीं देने पर ₹25000 का जुर्माना लगाया है।
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आज़ाद अधिकार सेना संस्थापक व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया कि -
अमिताभ ठाकुर ने नवंबर 2021 में थाना लंका को भेजी गई अपनी शिकायत के संबंध में सूचना मांगी थी किंतु सूचना आयोग के बार-बार निर्देशों के बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय द्वारा उन्हें सूचना प्रदान नहीं की गई, जिस पर सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने जन सूचना अधिकारी को ₹25000 का जुर्माना लगाकर 3 महीने में वेतन से वसूली के आदेश दिए हैं।
वाराणसी:एन्टी करप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते लेखपाल को पकड़ा
जयचन्द
वाराणसी, 26 अक्टूबर । एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गुरुवार को रंगे हाथ दबोच लिया। चौबेपुर कमौली गांव के किसान चंद्रजीत यादव की शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम ने ये कार्रवाई की।
थाना सिगरा में लेखपाल के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। कमौली निवासी चंद्रजीत यादव ने अपने खेत को चकआउट कराने का एक प्रार्थना पत्र चकबंदी कार्यालय को दिया था। इस मामले में चकबंदी अधिकारी ने जांच और रिपोर्ट के लिए स्थानीय चकबंदी लेखपाल वीरेंद्र प्रताप चतुर्वेदी को मौके पर भेजा। लेखपाल वीरेंद्र प्रताप चतुर्वेदी जांच करने गए और किसान चंद्रजीत को रिपोर्ट के लिए कई दिन दौड़ाया।
तीन दिन पहले किसान ने रिपोर्ट नहीं लगने पर नाराजगी जताई तो 10 हजार रुपये की मांग कर दी। किसान ने चकआउट रिपोर्ट के लिए 10 हजार रुपये को नाजायज बताया तो लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगाने की धमकी दी। इसके बाद किसान एंटी करप्शन वाराणसी कार्यालय पर पहुंचा और मामले की जानकारी दी।
टीम ने योजना बनाकर किसान चंद्रजीत यादव से लेखपाल को एनडीआरएफ आफिस गेट चौकाघाट पर बुलवाया। किसान ने चकबंदी लेखपाल को जैसे ही दस हजार रुपये नगद थमाए तुरंत आसपास मौजूद टीम के सदस्यों ने लेखपाल को दबोच लिया। आरोपित लेखपाल के खिलाफ सिगरा थाने में एंटी करप्शन के प्रभारी ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित लेखपाल को जेल भेज दिया।
वाराणसी :तीन दिनों तक पिता के शव को रखा घर मे बदबू आने पर बेटे ने पड़ोसियों को बताया चूहा मरने की बात
जयचन्द
वाराणसी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पिता की मौत के बाद उनके शव को तीन दिन तक घर में रखा। पड़ोसियों को जब दुर्गंध आने लगी तो उन्होंने कारण पूछा। इस पर बेटे ने कहा कि घर में चूहा मर गया है… उसकी बदबू है, लेकिन पड़ोसियों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब नजारा देखा तो उनके भी होश उड़ गए। घर में रहते थे बाप और बेटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौक थाना अंतर्गत राम घाट मुहल्ले में मकान नम्बर C/k 2/54 किशोर वाही का मकान है जिसमे वह और उनके एकलौता पुत्र रहते थे पुत्र का नाम सुमित वाही है वह दिमाक से कमजोर है किशोर अपना जनरल स्टोर्स का दुकान चला कर खर्च चलाते थे आज सुबह घर से दुर्गंध आने पर क्षेत्रीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर चौक पुलिस चौक इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा जो कि क्षेत्र में ही गश्त पर थे के साथ पहुँचे दरवाजा खुलवाने पर देखा गया कि किशोर वाही मृत पड़े थे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मामला संदिग्ध लग रहा है जांच के बाद खुलासा होगा मृतक के साले ने सारी बात बतलाया मृतक की पत्नी पांच वर्ष पहले ही मृत हो चुकी है बस घर मे पिता पुत्र रहते थे मामला संदिग्ध देखने से लग रहा है पुत्र मृतक को मारता पिटता भी था। नवरात्रि में किशोर के पैर पर चोट लग गई थी। सूचना पर उनके रिश्तेदार पहुंचे और इलाज कराकर उन्हें वापस घर छोड़ दिया।
डॉक्टर को दिखाने के लिए घर पहुंचे थे रिश्तेदार
बताया गया है कि डॉक्टरों ने रिश्तेदारों को बताया था कि मंगलवार को इन्हें दोबारा दिखाना है। इस पर रिश्तेदार मंगलवार को घर पहुंचे तो बेटे सुमित ने दिखाने से इनकार कर दिया और रिश्तेदारों को भगा दिया। बुधवार को किशोर के घर से अचानक बदबू आने लगी। इसके बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोगों ने जब सुमित से मामले की जानकारी करनी चाही तो उसने पथराव कर दिया। इसके बाद मोहल्ले वालों ने पुलिस को मामले की जानकार दी।
पुलिस ने जैसे-तैसे शव को कब्जे में लिया
बताया गया है कि मौके पर पहुंची के साथ भी सुमित ने अभद्रता कर दी, लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। अंदर देखा तो किशोर का शव पड़ा हुआ था। पुलिस की ओर से बताया गया है कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है। फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि शव पर किसी भी प्रकार के चोटों के निशान नहीं हैं।
वाराणसी कैंट यार्ड में डिरेल हुई मालगाड़ी,मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे
जयचन्द
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ डीडीयू नगर से आ रही मालगाड़ी डिरेल हो गई। मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंचे।
मालगाड़ी के बेपटरी होने से लखनऊ - कोलकाता मार्ग प्रभावित हो गया है। वही मौके पर रेस्क्यू ट्रेन के आने के बाद बेपटरी हुए मालगाड़ी के बैगन को हटाने का कार्य शुरू हो गया है।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे कैंट रेलवे स्टेशन के एडीआरएम लाल जी चौधरी ने बताया कि मालगाड़ी डीडीयू नगर से वाराणसी की तरफ आ रही थी,जिसके तीन वैगन पटरी से उतर गए है जिससे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
फिलहाल पटरी से मालगाड़ी के वैगन को हटाने का कार्य जारी है और मार्ग को दुरुस्त करवाया जा रहा है।
वही रेलवे के अधिकारियों के अनुसार हादसे के बाद कोलकाता से लखनऊ मार्ग प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह से कई ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ रहा है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड री मॉडलिंग का कार्य पूरा हुआ था। वही इस हादसे ने रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
वाराणसी में जाने कहाँ दहन होगा सबसे बड़ा रावण, तीन पीढ़ियों से मुस्लिम परिवार बना रहा पुतला
जयचन्द
वाराणसी सहित पूरे देश में दशहरा के अवसर पर रावण दहन को लेकर तैयारी जोर-जोर से चल रही है।कई दशकों से वाराणसी के बीएलडब्लू में पूर्वांचल का सबसे बड़ा रावण ,कुंभकरण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाता है। इस दौरान लाखों की संख्या में लोग बीएलडब्लू के मैदान में इस दृश्य को देखने के लिए उमड़ते हैं।
वाराणसी में दशहरा पर दहन होने वाले रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले को शमशाद खान और उनके परिवार द्वारा तैयार किया जाता है जो पिछले तीन पीढ़ियों से बीएलडब्लू मैदान के लिए पुतला बनाते आ रहे हैं।
75 फुट के रावण के पुतले का किया जाएगा दहन
शमसाद खान ने बातचीत में बताया, ''हमारे परिवार के सदस्य पिछले तीन पीढ़ियों से बीएलडब्लू सहित अन्य जगहों के लिए पुतला बनाते हैं। हमारे नाना ने सबसे पहले इसको बनाने का काम शुरू किया था और इस बार भी विजयादशमी के लिए हम इन तीनों पात्रों का पुतला बना रहे हैं। जिसमें रावण का 75 फीट, कुंभकरण का 70 फीट और मेघनाद के पुतले के लिए 65 फीट की ऊंचाई निर्धारित है।
बीएलडब्लू में पूर्वांचल का सबसे बड़ा रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला रखा जाता है जिसके दहन को देखने के लिए लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है।"
प्रभु राम के व्यक्तित्व से प्रभावित हैं शमशाद
रावण सहित अन्य पात्रों का पुतला बना रहे शमशाद ने कहा कि ''विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हम सभी यह मानते हैं कि समाज से कई बुराइयों को दूर करने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है कि हम सभी प्रभु श्री राम के व्यक्तित्व का अनुसरण करें, उनके बताए हुए मार्गों पर चलने का प्रयास करें।''
मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौपाल लगाकर किया महिलाओं को जागरूक
जयचन्द
वाराणसी:मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर (कलेक्ट्री फार्म) चौराहे पर शनिवार को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज चतुर्थ के क्रम में शासन व सरकार के निर्देशों के तहत प्रभारी निरीक्षक मंडुवाडीह विमल कुमार मिश्रा ने चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसएचओ मंडुवाडीह ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के अंतर्गत बालिकाओं व महिलाओं,बच्चियों को जागरूक किया ,सार्वजनिक स्थलों चौराहा, बाजार, कालेज,कोचिग संस्थान असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी,अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणी की घटनाओं को रोकने के लिये जागरूक किया गया।महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएं यूपी 112,वूमेन पावर लाइन 1090,यूपी काप एप 181,महिला हेल्प लाइन 1076,मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1098,चाइल्ड हेल्प लाइन 102,स्वास्थ्य सेवा 108,एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी गई।महिला बीट पुलिस अधिकारी ने महिलाओं,बालिकाओं की समस्याओं को सुना।प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं को बताया कि यदि कोई ऑटो वाला या कोई राह चलते मनचला व्यक्ति छेड़खानी करता है तो 1076 पर कॉल करें पुलिस तत्काल मौके पर आपकी मदद करेगी यदि ऑटो वाला अश्लील गाने बजाता है तो आप उस नंबर पर फोन कर कर सूचित करें नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम में काफी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
चांदपुर चौराहे पर थाना मंडुआडीह प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ,व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जैन, पार्षद राजेश कन्नौजिया, संजय सिंह शेरू, राकेश पटेल, बी एल डब्ल्यू सब इंस्पेक्टर रमाकांत तिवारी, हमराही रामदुलार कांस्टेबल, कांस्टेबल विकास कुमार चालक मैनेजर सिंह चौहान महिला कांस्टेबल श्रेया पांडेय, नेहा साही तथा नारी सुरक्षा को लेकर पूजा राय, राधा देवी ,खुशबू जायसवाल, मंजू देवी, आकांक्षा पटेल उपस्थित रही।
वाराणसी कैंट स्टेशन के सामने चल रहा था सेक्स रैकेट पुलिस ने की कार्यवाही
जयचन्द
वाराणसी पुलिस ने अभियान चलाकर देह व्यापार में लिप्त 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी पुलिस देह व्यापार करने वाली महिलाओं को जेल भेज चुकी है।
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के पास कुछ महिलाओं का देह व्यापार में संलिप्त होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी।
जिसपर पुलिस ने अभियान चलाया और कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट रेलवे स्टेशन के सामने देह व्यापार में लिप्त महिलाओं के खिलाफ थाना प्रभारी राजू सिंह के निर्देश पर रोडवेज चौकी इंचार्ज कुलदीप मिश्रा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वहीं, क्षेत्र में कुछ होटल वालों की भूमिका भी संदिग्ध मिली है, जिनके इशारे पर देह व्यापार चल रहा था. अभियान में सिगरा पुलिस ने चार महिलाओं को पकड़ा है जो देह व्यापार में शामिल है. फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
वाराणसी :नोट करले नम्बर एक कॉल पर होगी फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव
जयचन्द
वाराणसी में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और वायरल फीवर का कहर जारी हैं. इस कहर के बीच बचाव और राहत कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निगम ने भी कमर कस ली है।
अलग अलग जगहों पर फॉगिंग और दवाओं के छिड़काव के लिए जहां टीम बनाई गई है तो वहीं दूसरे तरफ हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है, जिस पर फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं होने के शिकायत आप दर्ज करा सकतें है।
वाराणसी के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन पी सिंह ने बताया की महज एक फोन से आप इन समस्याओं से निजात पा सकतें है। 1533 पर कॉल करके कोई भी शख्स अपने मुहल्ले या अपार्टमेंट में फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करा सकता है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में नगर निगम के पास पर्याप्त संसाधन है और एक महीने के कीटनाशक दवाओं का स्टॉक भी है।
महापौर कर रहें मॉनिटरिंग इसके लिए सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में लगातार शिकायतो को नोट कर तुरंत सम्बंधित जोनल अधिकारियों के माध्यम से अफसरों को इसकी सूचना देकर इसकी व्यवस्था कराई जा रही है.वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी और खुद नगर आयुक्त लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहें है।
सभी अस्पतालों में भीड़ बताते चलें कि वाराणसी के मंडलीय और जिला अस्पताल के अलावा सभी सरकारी और प्राइवेट क्लिनिक और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है. आकड़ो के मुताबिक शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में हर रोज ओपीडी में करीब 1500 और जिला अस्पताल के ओपीडी में 1 हजार के आस पास मरीज पहुंच रहें है, जिनमे बुखार और जोड़ो में दर्द की शिकायत है।
युवती से प्रेमप्रसंग के चक्कर में पति ने वारदात को अंजाम दिया नेकबैंड ब्लूटूथ से गला दबाकर की थी हत्या
जयचन्द
चोलापुर थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव निवासी दिलीप कुमार एक प्राइवेट बैंक में काम करता है। उसकी शादी राजातालाब क्षेत्र के बंगालीपुर निवासी लालमन की पुत्री आराधना देवी से 22 अप्रैल 2022 को हुई थी। आराधना के भाई योगेंद्र राजभर ने पुलिस को बताया कि बीते 14 अक्तूबर की शाम उसे बहन के बीमार होने और फिर कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना मिली।
योगेंद्र ने बहन के पति और ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। चोलापुर थानाध्यक्ष परमहंस गुप्ता ने बताया कि विवाहिता के गले पर निशान था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। इस आधार पर उसके पति दिलीप कुमार को पकड़ कर पूछताछ शुरू की गई तो वारदात की गुत्थी सुलझती चली गई।
वारदात वाले दिन और उससे पहले पत्नी के साथ की थी मारपीट
आरोपी दिलीप कुमार ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2015-16 में कौशल विकास मिशन का कोर्स करता था। उसी दौरान चमरहां बाजार क्षेत्र की एक युवती से उसकी जान-पहचान हुई तो बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच करीबी बढ़ती चली गई। अप्रैल 2022 में उसकी शादी हो गई। इसके बावजूद उस युवती से मुलाकात का सिलसिला नहीं रुका।
इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हो गई थी। पत्नी लगातार विरोध करती थी और इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। 13 अक्तूबर को रात भी उसी युवती को लेकर पत्नी से मारपीट हुई थी। इससे आजिज आकर उसने पत्नी को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
14 अक्तूबर की दोपहर पत्नी से फिर झगड़ा हुआ और वह किचन में गई। उसी दौरान वह उसके पीछे गया और ब्लूटूथ नेकबैंड से उसका गला कसकर दबा दिया। जब उसे यकीन हो गया कि पत्नी की मौत हो गई है तो वापस अपने कमरे में चला गया।
सीएम के जीरो टॉलरेंस योजना पर पानी फेरने वाले तहसील राजातालाब के सस्पेंडेड कानूनगो पेशकार और लेखपाल पर कब चलेगी बाबा का बुलडोजर पूछ रहे गरीब
जयचन्द
वाराणसी:जीरो टॉलरेंस नीति योजना को धराशायी करने वाले तहसील राजातालाब के पेशकार, कानूनगो व लेखपाल के यहाँ कब चलेगी बाबा का बुलडोजर पूछ रहे तहसील क्षेत्र के गरीब,गरीबो का कहना रहा कि अगर कोई भूमिहीन सरकारी जमीन पर मकान बनाकर अपने परिवार का किसी भी प्रकार से जीवकोपार्जन करता है या बदमाश माफिया गुंडा गैंगस्टर सभी को सबक सिखाने के लिए बाबा योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर तो पहुँच कर घर मकान को जमीदोज कर देता है लेकिन आखिरकार यह कार्यवाही सिर्फ गरीब मजलूमों बदमाशों माफियाओं तक सीमित है कि हर एक के लिए समान है अगर समान है तो फिर राजातालाब तहसील क्षेत्र के दाऊदपुर गांव में यूनीटेक की जमीन पर दूसरे का नाम चढ़ाने वाले आरोपी सस्पेंडेड पेशकार हेमंत कुमार संत,कानूनगो महेंद्र सिंह व तत्कालीन लेखपाल लक्ष्मण गिरी के यहाँ कब बुलडोजर चलेगी यह पूछ रही जनता सीएम से है उचित न्याय संगत कार्यवाही का विश्वास।डीएम एस राजलिंगम ने हाईटेक टाउनशिप के लिए नोटिफाइड यूनीटेक की जमीन के नामांतरण प्रकरण में बीते सोमवार को कानूनगो महेंद्र सिंह,तत्कालीन लेखपाल लक्ष्मण गिरि और एसडीएम कोर्ट के पेशकार हेमंत कुमार संत को निलम्बित कर दिया है।तीनों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिया है।एडीएम ने जांच में पाया था कि कानूनगो,लेखपाल और पेशकार ने नोटिफाइड जमीन को नियम के विपरीत जाकर जान-बूझकर दूसरे का नाम चढ़ा दिया।एसडीएम से भी तथ्य छिपाने का प्रयास हुआ।एडीएम ने रविवार को जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी।टाउनशिप के लिए नोटिफाइड यूनीटेक की जमीन के नामांतरण प्रकरण की जांच के दौरान पेशकार हेमंत संत दस दिन की छुट्टी पर चला गया है।जबकि नियमानुसार जांच से प्रभावित किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जा सकती है।प्रकरण के अनुसार वर्ष 2009 में तत्कालीन सरकार ने रोहनियां के पास दाऊदपुर सहित सात गांवों की एक हजार एकड़ जमीन को हाईटेक टाउनशिप के लिए नोटिफाइड किया था।यूनिटेक दो सौ बावन एकड़ जमीन पर टाउनशिप का प्रस्ताव दिया था।यूनिटेक ने जमीन खरीद भी ली लेकिन शासन में मामला लटकने के बाद अब सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर नीलामी की कार्यवाही जारी है।इसी दौरान आठ सितम्बर को तत्कालीन एसडीएम राजातालाब शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने नोटिफाइड जमीन में से करीब सवा दो बीघा पर बलिया के कमलदेव सिंह यादव का नाम चढ़ाने का आदेश दे दिया था।
ऐतिहासिक चीजों,धरोहर को संभालने के लिये नही है उत्तर प्रदेश के पास कोई स्थान,ऐतिहासिक नगाड़ा हो रहा उपेक्षा का शिकार
जयचन्द
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में ऐतिहासिक नगाड़ा उपेक्षा का शिकार बना हुआ है. काशी नरेश प्रदत्त ऐतिहासिक नगाड़ा मंदिर प्रांगण के छत पर लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है।
मां विंध्यवासिनी मंदिर के ठीक सामने नौबत खाना काशी नरेश ने इसका निर्माण कराया था. मां विंध्यवासिनी मंदिर में आरती के चारों प्रहर में श्रृंगार के दौरान नगाड़ा को बजाया जाता था, लेकिन अब इसका उपेक्षा हो रहा है. राजा के राजवाड़े से चली आ रही यह परंपरा टूट गई है।
मां विंध्यवासिनी मंदिर में श्रृंगार के वक्त काशी नरेश प्रदत्त ऐतिहासिक दो नगाडे व शहनाई बजाई जाती थी. राजा- रजवाड़े के समय से ही इसका खर्चा काशी नरेश ही उठाया करते थे, लेकिन जब राजा काराजतंत्रात्मक शासन समाप्त हुआ तो येपरंपरा भी टूट गई. उनके द्वारा प्रदत्त ऐतिहासिक दो नगाड़े में एक गायब हो गया, जहां दूसरा उपेक्षा का शिकार बना हुआ है. मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर का निर्माण शुरू होने के बाद ऐतिहासिक नगाड़े की अपेक्षा की गई है. हालत् यह हैं कि नगाड़े की डफली टूट गई है और इसका प्रयोग कूड़ेदान के रूप में किया जा रहा है. मौजूदा समय में गड़े को मंदिर परिसर के छत पर रख दिया गया है, जहां इस पर किसी का ध्यान से ही जा रहा है।
ऐतिहासिक धरोहरों के लिये नही है जगह:
मां विंध्यवासिनी मंदिर को भव्य बनाने के लिए भले ही विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा हो, लेकिन ऐतिहासिक चीजों को संजोने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है. ऐतिहासिक परंपरा व ऐतिहासिक धरोहरों को समझने के लिए भी जिला प्रशासन कोई काम नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्य कॉरिडोर का निर्माण कार्य बेहतर हो रहा है, लेकिन ऐतिहासिक चीजों की जमकर उपेक्षा हो रही है।
विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने बताया कि विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद सारी पुरानी व्यवस्था को बदल दिया गया है. मां विंध्यवासिनी मंदिर के सामने काशी नरेश का नोबत खाना था, जिसे विंध्य कॉरिडोर के निर्माण के समय तोड़ दिया गया. नगाड़ा बजना तो काफी पहले ही बंद हो गया था।
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कीनाराम स्थल को अवैध कब्जा बता जारी की थी नोटिस नोटिस का जवाब ना मिलने पर वीडीए चलायेगा बुलडोजर
जयचन्द
वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कीनाराम आश्रम को एक हफ्ते के अंदर जमीन खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपना पक्ष भी रखे।
वाराणसी विकास प्राधिकरण की 12 विस्वा जमीन यानी 17,600 वर्ग फीट जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। बाबा कीनाराम आश्रम परिसर में कब्जा करने पर वीडीए ने नोटिस जारी कर दिया है। जमीन खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। कब्जे वाली जमीन खाली नहीं करने पर पुलिस के सहयोग से वीडीए कब्जा कर लेगा। बाबा कीनाराम आश्रम को एक सप्ताह में अपना पक्ष भी रखना को कहा गया है। नोटिस के जरिए प्राधिकरण के स्तर पर यह साफ किया गया है कि कार्रवाई एक पक्षीय नहीं की जा रही है। नोटिस जारी कर दूसरी पार्टी को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया है।
वीडीए ने बाबा कीनाराम आश्रम को 11 अक्टूबर को भेजे गए नोटिस में कहा है कि कि ग्राम भदैनी परगना देहात, तहसील सदर में आराजी नंबर 970 और 973 के अंश रकबा पर अतिक्रमण कर लिया गया है। यह जमीन वाराणसी विकास प्राधिकरण की है। नोटिस जारी किए जाने की तिथि के एक सप्ताह के भीतर अवैध कब्जा हटा लिया जाए जाने का नोटिस जारी किया गया है। वीडीए की ओर से 11 अक्टूबर को नोटिस जारी की गई है, यानी 18 अक्टूबर तक जमीन को खाली करना पड़ेगा।
आगरा के बाद वाराणसी में धार्मिक आयोजनों में इस्तेमाल बड़े आश्रम के अवैध कब्जे को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कीनाराम आश्रम को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में अपना पक्ष भी रखने को कहा था ताकि यह नहीं कहा जाए कि एक पक्षीय कार्रवाई की गई है. नोटिस में कहा गया है कि उक्त जमीन वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) की है. नोटिस जारी होने के एक हफ्ते में अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलेगा।
किनाराम आश्रम को वीडीए की ओर से दी गई दूसरी नोटिस की मियाद 18 को पूरी होगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडीए सभी दस्तावेजों को खंगालने में जुटा है ताकि किसी प्रकार की अड़चन कार्रवाई के दौरान न आने पाए।
वीडीए की ओर से कीनाराम आश्रम को दिए गए तीन विकल्प का जवाब नहीं आया है। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि आश्रम को पूरा मौका दिया जा रहा है। इसके बाद हम अपनी जमीन पर कब्जा लैंगे। उनकी ओर से कहा गया था जो नोटिस चस्पा की गई है उस पर तारीख नहीं है। इस नाते उन्हें तारीख के साथ नोटिस दिया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रयोगशाला का किया शिलान्यास
जयचन्द
वाराणसी:काशी विद्यापीठ ब्लाक क्षेत्र के मिसिरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को दोपहर में स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर रवि सिंह की देखरेख में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर बीपीएचयू प्रयोगशाला का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक आरबी सिंह ने मुख्य अतिथि पूनम मौर्य को पुष्प गुच्छ के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि इस प्रयोगशाला के बनने से अब खून की जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा इसी स्वास्थ्य केंद्र पर अब खून की जांच होगी। वाराणसी के सांसद तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चिकित्सा विभाग में काफी सुधार किया गया है। सरकार ने अब प्रत्येक गरीबों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक का आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क इलाज होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम मैनेजर मीना चौरसिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से काशी विद्यापीठ के नोडल डॉक्टर निकुंज कुमार वर्मा, अधीक्षक रामबली सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिषेक भारद्वाज, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र चौहान ,अपर शोध अधिकारी अतुल श्रीवास्तव,ए ई मिथिलेश मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
पत्नी व मासूम बच्ची को घर से बाहर कर पति हुआ फरार परिजनों के साथ विवाहिता पहुँची थाने लगाई न्याय की गुहार
जयचन्द
वाराणसी/-मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गाँव निवासिनी विवाहिता ने थाना मिर्जामुराद पहुँच पति के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुनीता पत्नी नीरज सिंह पटेल निवासिनी ग्राम-रत्ना डेडीपुर, पोस्ट गिर्द बड़गाँव थाना औराई संत रविदास नगर भदोही की शादी बीते छह वर्ष पूर्व सम्मा माई मंदिर राने चट्टी मिर्जामुराद के प्रांगण में सम्पन्न हुई थी,तब से पति नीरज सिंह पटेल पत्नी सुनीता को लेकर रोहनिया थाना क्षेत्र के आलोक नगर कालोनी खुशीपुर बाईपास पर रहता था बीते तीन दिन पूर्व पत्नी व मासूम बच्चे को घर से बाहर कर भाग निकला,पति को खोजते हुए पत्नी सुनीता व परिजन जब डंगहरिया पहुँचे तो पता चला कि नीरज दूसरी शादी कर लिया है जिससे आहत पत्नी सुनीता थाना मिर्जामुराद पहुँच शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के पास एक मासूम पुत्री निशु है,पीड़िता ने बताया कि पति आलोक नगर कालोनी में मेडिकल चलाता था और फल का दुकान भी है।वर्तमान समय मे पीड़िता मेहदीगंज में अपने माता पिता के साथ रह रही है।मिर्जामुराद पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
वाराणसी: धर्मशाला में न सफाई न बिजली सड़क के किनारे लेटने को मजबूर है श्रावण मास में पंचकोशी यात्रा पर निकले श्रद्धालु व तीर्थयात्रियों
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी:पंचकोशी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों की मुसीबतें पहले ही दिन दिखाई पड़ी पंचकोश कर रही महिलाएं जब दूसरे पड़ाव भीमचण्डी पहुंची तो वहां रुकने का उत्तम साधन ही नहीं था।
धर्मशाला में न तो साफ सफाई है और न हीं विद्युत व्यवस्था है लिहाजा पंचकोश करने को पहुंची महिलाएं सड़क किनारे आश्रय लेने को विवश दिखी।
यहां पहुंची हरिद्वार निवासी कुनकुन ने बताया कि दूसरे पड़ाव पर अव्यवस्था ही अव्यवस्था है। इलाहाबाद की सुशीला देवी ने बिजली व्यवस्था ठीक न होने की बात बताई। झांसी से आई सीमा देवी ने कहा कि धर्मशाला के अंदर साफ सफाई नहीं है।अभी निर्माण कार्य हो रहा है। रामपुर की नंदिनी प्रीतम ने कहा कि सारे दावे खोखले निकले यदि उन्हें पता होता तो दो-चार दिन बाद यात्रा में निकलती। मिर्जापुर के राजवीर और भैरवनाथ के मनोज ने भी ऐसे ही समस्याएं गिनाई।
तीर्थयात्रियों के समझ परेशानियों की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी और समाजसेवी दयाशंकर मिश्रा ने सभी यात्रियों को अपने बरामदे में प्रकाश व्यवस्था करके आश्रय दिया।
वाराणसी सारनाथ गोलीकांड: पीड़ित की पत्नी ज्योति ने बताया जान का खतरा प्रशासन से की सुरक्षा व आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की माँग ,आज सुबह जिंदगी से जंग हार गया राजकुमार
वाराणसी:जयचंद
अपडेट: राजकुमार यादव की ईलाज के दौरान आज दिनांक 19 जुलाई की सुबह 10:30 बजे ट्रामा सेंटर में मृत्यु हो गयी है।
बीते छह दिनों पूर्व दिनांक 14 जुलाई को सारनाथ में सरेराह व्यवसायी राजकुमार यादव को मारी गयी थी तीन गोली, ट्रामा सेंटर में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा राजकुमार, नामजद मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सारनाथ पुलिस अभी तक किसी की नही की गिरफ्तारी
वाराणसी/-आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासिनी ज्योति यादव ने मीडिया के समक्ष अपनी जान पर खतरा होना बताया है यही नही बीते छह दिनों पूर्व 14 जुलाई को सारनाथ क्षेत्र में व्यवसायी ज्योति के पति राजकुमार यादव को सरेराह गोलियां मारी गयी थी, तब से लेकर आज तक राजकुमार बीएचयू ट्रामा सेंटर में जिंदगी व मौत की लड़ाई लड़ रहा है।
ज्योति यादव ने बताया कि गोली कांड के बाद सारनाथ थाने में विजय यादव,सोनी यादव व आरती यादव, उसका पार्टनर अनिल यादव,पिंटू यादव उर्फ आशुतोष,शिवम यादव,रोहित यादव और रविंदर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है जिसके बाद भी सारनाथ पुलिस आज तक किसी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है इतना ही नहीं मैं अपने छोटे-छोटे बच्चों को घर में कैद करके रखी हूं कहीं आने जाने पर भी जान का खतरा बना हुआ है कि ना जाने कब मेरी भी हत्या कर दी जायेगी।
ज्योति ने वाराणसी पुलिस आयुक्त,सीएम यूपी, डीजीपी यूपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सुरक्षा एप्ने परिवार की सुरक्षा व आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर में रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप बीते शुक्रवार की सुबह बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने सरेराह स्कूटी सवार व्यवसायी राजकुमार यादव (43) को गोली मार दी और भाग निकले। राजकुमार को तीन गोलियां लगी हैं।उनकी हालत गंभीर बताई गई है।बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने घटना की वजह जमीन विवाद की पुरानी रंजिश बताई है।व्यवसायी की पत्नी ज्योति यादव की तहरीर पर सारनाथ थाने की पुलिस ने राजकुमार के छोटे भाई व आदमपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय यादव सहित आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आपराधिक षड्यंत्र रचने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।विजय यादव इस समय गाजीपुर जेल में बंद है।पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया था।
ज्ञात हो कि आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासी राजकुमार यादव जमीन की खरीद-बिक्री के साथ ही ट्रांसपोर्ट का भी काम करता हैं। राजकुमार रोजाना की तरह बीते शुक्रवार की सुबह लेढ़ूपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले अपने छोटे बेटे कार्तिकेय को स्कूटी से छोड़ने गए।उसे छोड़कर लेढ़ूपुर मार्ग से वापस घर जा रहे थे सुबह 7:30 बजे रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप पहुंचे थे,तभी पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी पीछे से ही राजकुमार की पीठ पर दो गोली मारी।इससे राजकुमार की स्कूटी अनियंत्रित हुई और वह सड़क पर ही गिर पड़े इसके बाद बेखौफ बदमाश राजकुमार के नजदीक गए और कनपटी पर एक गोली मार दी,फिर हाथ में असलहा लहराते हुए बलुआ मार्ग की ओर तेजी से भाग निकले।तीन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजकुमार यादव को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।डॉक्टरों ने राजकुमार की हालत बेहद नाजुक बताई है।
थाना मिर्जामुराद पुलिस ने फर्जी बैनामा कराने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुकदमें से सम्बन्धित अभियुक्त आशुतोष कुमार सिंह को किया गिरफ्तार
जयचन्द/वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 17.07.2022 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर रूपापुर चौरहे के पास से फर्जी बैनामा कराने के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0स0 103/23 धारा 419/420/467/468/471/120बी भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त आशुतोष कुमार सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी खोचवा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 22 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
आशुतोष कुमार सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी खोचवा, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी उम्र लगभग 22 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0स0 103/23 धारा 419/420/467/468/471/120 बी भादवि *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1. श्री आनन्द कुमार चौरसिया थानाध्यक्ष थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी 2. उ0नि0 हरिकेश कुमार थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी 3.उ0नि0 अतुल कुमार त्रिपाठी थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी।
एसडीएम ने माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिकरण न्यायालय का किया उद्घाटन