India News Report | Best Digital News Portal | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें & कुलदीप बरनवाल
वाराणसी में नगर निगम के दावों की खुली पोल: दशाश्वमेध जोन ऑफिस खुद जलमग्न, भूलेटन में 1 महीने से सड़कों पर बह रहा सीवर का पानी
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी | वार्ड नं- 69 आदिविश्वेश्वर, भूलेटन
दिनांक : 11 सितम्बर 2026
वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नगर निगम के "युद्धस्तर पर सफाई" के दावे जमीनी हकीकत के सामने पूरी तरह फेल होते नजर आ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा और शर्मनाक सबूत खुद नगर निगम का कार्यालय दशाश्वमेध जोन, बेनियाबाग है।
तस्वीर में साफ दिख रहा है कि जोन कार्यालय के मुख्य गेट के अंदर ही बारिश और सीवर का पानी भरा है। बोर्ड पर बड़े अक्षरों में "कार्यालय दशाश्वमेध जोन, नगर निगम वाराणसी" लिखा है और नीचे पूरा परिसर जलमग्न है। जब पूरे जोन की सफाई और निगरानी का जिम्मा संभालने वाले ऑफिस का ही ये हाल है, तो आम मोहल्लों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।
वार्ड नं- 69 आदिविश्वेश्वर के भूलेटन क्षेत्र में पिछले एक महीने से अधिक समय से सीवर लाइन चोक पड़ी है। सीवर का गंदा पानी लगातार उफनकर सड़कों और गलियों में बह रहा है। एक तस्वीर में एक युवक घुटने भर गंदे पानी में चलने को मजबूर है, वहीं दूसरी तस्वीर में पूरी गली तालाब में तब्दील दिख रही है और दुकानों के शटर बंद हैं।
जमीनी हकीकत कागजी दावों से अलग
कागजों और प्रेस बयानों में नगर निगम रोजाना सिल्ट सफाई और नाला सफाई का ढोल पीट रहा है, लेकिन मौके पर हालात जस के तस हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार सीवर से सिल्ट (गाद) निकालने का कोई काम ही नहीं हुआ है।
स्थानीय निवासी बताते हैं, "सीवर से सिल्ट निकालने का कोई काम नहीं हुआ है। कीचड़ तक सड़क से नहीं उठाया जा रहा। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। कई बार शिकायत की, सिर्फ आश्वासन मिला।"
गंदे पानी से उठ रही तेज बदबू, जलभराव और फैलती गंदगी के कारण इलाके में *संक्रामक बीमारियों और महामारी का खतरा* मंडरा रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को इसी बदबूदार पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
जनता का सवाल - जिम्मेदार कौन?
आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या अधिकारियों की जिम्मेदारी सिर्फ कागजी रिपोर्ट बनाने तक ही सीमित है? जनता की इस गंभीर समस्या पर ठोस कदम कब उठाया जाएगा?
स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त, वाराणसी से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से भूलेटन क्षेत्र की सीवर लाइन की सिल्ट सफाई कराई जाए और जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाई जाए।
INDIA NEWS REPORT
हर जनसमस्या पर पैनी नज़र
डीएम साहब! इंसान लोहता में भी रहते हैं, जरा एक बार आकर देख लेते...
कुलदीप बरनवाल | वाराणसी। ये सच्चाई है भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र व  सपनों की स्मार्ट सिटी वाराणसी के वार्ड नंबर 52, लोहता के धमारिया मुख्य मार्ग की। एक ऐसी सड़क जो कागजों पर तो स्मार्ट सिटी का हिस्सा है, लेकिन हकीकत में आज भी किसी टापू से कम नहीं।
वाराणसी को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिले ज़माना हो गया। लोहता को नगर निगम में शामिल हुए भी 4 साल बीत गए। पर यहाँ के लोगों की किस्मत आज भी नहीं बदली।
4 साल पहले गांव ही सही था...
स्थानीय लोगों का दर्द सुनिए - "4 साल पहले हम गांव में थे, वो ही सही था। कम से कम सूखी जमीन पर तो चलते थे। अब तो बस नाम की लंबी-चौड़ी सड़क है, चमचमाती लाइटें हैं, और हम घुटने भर पानी में हैं!"
बारिश होते ही धमारिया मार्ग तालाब बन जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, मरीज अस्पताल नहीं पहुँच पाते, दुकानदारों की दुकानों में पानी घुस जाता है।
हम तो न गांव के रहे, न शहर के!
लोगों का कहना है - "हम शहर से सिर्फ कागजों पर जुड़े हैं। सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं। हम तो न गांव के रहे, न शहर के!"
और तो और, इस दुर्दशा पर सबसे बड़ा तमाचा ये है कि लोगों की छोड़िए, यहाँ चुने हुए सभासद की भी नहीं सुनी जाती। सभासद ने क्षेत्र के लिए कई प्रस्ताव भेजे, पर नगर निगम ने एक पर भी काम नहीं किया। हालात ये हैं कि सभासद खुद आंदोलन में उतरने को मजबूर हैं।
तो फिर सवाल उठता है, जब काम आंदोलन से ही करवाना है तो सभासद, प्रधान का चुनाव ही क्यों? आंदोलन तो आम नागरिक भी कर सकता है।
डीएम साहब से गुहार -
लोहता की जनता हाथ जोड़कर जिलाधिकारी महोदय से गुहार लगा रही है - "डीएम साहब! इंसान लोहता में भी रहते हैं, ज़रा एक बार आकर देख लेते।"
क्या स्मार्ट सिटी का मतलब सिर् कैंट, गोदौलिया और अस्सी तक ही सीमित है? क्या लोहता वाराणसी का हिस्सा नहीं है?
जिम्मेदार मौन लेकिन है कौन?
इलाहाबाद हाईकोर्ट का CAT को निर्देश: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की अनिवार्य सेवानिवृत्ति मामले में जल्द फैसला करे ट्रिब्यूनल
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट :-कुलदीप बरनवाल
लखनऊ।  इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT), लखनऊ बेंच को पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर की अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द फैसला करने का निर्देश दिया है। यह मामला 2021 से CAT में लंबित है।
जस्टिस जसप्रीत सिंह की एकल पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 227 के तहत पूर्व IPS ठाकुर द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश पारित किया।
ठाकुर ने अधिवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर और दीपक कुमार के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मार्च 2021 में दी गई अनिवार्य सेवानिवृत्ति को CAT में चुनौती देने वाली अपनी मूल अर्जी के शीघ्र निस्तारण की मांग की थी।
सुनवाई के दौरान भारत सरकार (UOI) की ओर से पेश अधिवक्ता ने भी कहा कि ट्रिब्यूनल को जल्द फैसला करने का निर्देश देने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने पाया कि याचिका को हाईकोर्ट में लंबित रखने से कोई लाभ नहीं होगा। कोर्ट ने CAT को निर्देश दिया कि वह लंबित मूल अर्जी (OA) पर पक्षों को सुनवाई का अवसर देकर "जितनी जल्दी हो सके" अंतिम निर्णय ले।
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा:
"...उक्त याचिका को लंबित रखने से कोई सार्थक उद्देश्य पूरा नहीं होगा, बल्कि प्रतिवादी नंबर 1 को लंबित कार्यवाही पर विचार करने और अंतिम निर्णय लेने का निर्देश देकर न्याय के उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है... जितनी जल्दी हो सके।"
हाईकोर्ट ने CAT को यह भी निर्देश दिया कि वह बिना किसी पक्ष को अनावश्यक स्थगन (Unnecessary Adjournment) दिए सुनवाई पूरी करे, बशर्ते कोई कानूनी बाधा न हो।
साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसने मामले के गुण-दोष (Merit) पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
बेंच ने कहा, "यह स्पष्ट किया जाता है कि कोर्ट ने किसी भी पक्ष के मामले के गुण-दोष की जांच नहीं की है और संबंधित अधिकारी कानून के अनुसार सख्ती से मामले का निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।"
इस निर्देश के साथ हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।
वाराणसी: सीएम के आगमन से पहले सिंधोरा पुलिस का फ्लैग मार्च, चप्पे&चप्पे पर नजर
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलवार को सिंधोरा थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार और एसीपी प्रशांत सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
सिंधोरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ पूरे थाना क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।
बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री का वाराणसी दौरा प्रस्तावित है। वीवीआईपी दौरे को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव और असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त है।
वाराणसी: श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद
वाराणसी। राजातालाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। चर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
आज 7 सितंबर 2026 को जगतदेवपुर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे CHC जक्खिनी में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक .315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
18 अगस्त को लापता, 20 को मिला था शव
22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय निवासी मरुई, राजातालाब 18 अगस्त को लापता हुई थी। 20 अगस्त को उसका शव रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में मिला था। मामले में थाना राजातालाब में धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा संख्या 157/2026 दर्ज हुआ था।
इस केस के खुलासे के लिए DCP गोमती जोन नीतू कादयान और ADCP नृपेन्द्र ने 4 टीमें बनाई थीं। पुलिस पहले ही पुनीत मिश्रा और रामसहाय चौबे को जेल भेज चुकी है।
हत्या की वजह -
पूछताछ में आरोपी विवेक चौबे (29 वर्ष) पुत्र राम सहाय चौबे, निवासी नियार डीह, चोलापुर ने कबूल किया कि श्रेया की शादी कहीं और तय हो जाने से वह नाराज था, इसलिए पुनीत के साथ मिलकर हत्या की।
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
Breaking News-नई दिल्ली, 6 सितंबर 2026: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके के सत्य निकेतन में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित 5 मंजिला बॉयज पीजी हॉस्टल 'हॉस्टल डेज' दोपहर करीब 1:30 बजे ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया।
ऑपरेशन जिंदगी' जारी - 6 छात्र निकाले गए सुरक्षित
हादसे के वक्त कई छात्र अपने कमरों में मौजूद थे। सूचना मिलते ही NDRF, दिल्ली पुलिस, दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां और DDMA की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक मलबे से 6 छात्रों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
AIIMS सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 1 छात्र को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 2 की हालत गंभीर है। आशंका है कि मलबे में अभी भी 20-25 छात्र दबे हो सकते हैं।
सबसे मार्मिक तस्वीर ये है कि मलबे में दबे कुछ छात्र अपने मोबाइल फोन से दोस्तों को कॉल और वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगा रहे हैं।
वजह - बेसमेंट में अवैध खुदाई
प्राथमिक जांच में हादसे की वजह बेसमेंट में चल रही अवैध खुदाई और मरम्मत का काम बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुरानी इमारत की नींव कमजोर हो गई थी।
तंग गलियों की वजह से बड़ी JCB मशीनें अंदर नहीं जा पा रही हैं, इसलिए टीमें कटर और छोटे उपकरणों से हाथों से मलबा हटा रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल वाली इमारत को खाली करा लिया गया है।
सरकार एक्शन में - मालिक पर FIR, जांच कमेटी गठित
हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने मौके का जायजा लिया।
जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है।
मकान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
फिलहाल 'ऑपरेशन जिंदगी' लगातार जारी है।
सीवर लाइन पर अवैध निर्माण: नावेद कॉम्प्लेक्स को जलकल विभाग का 7 दिन का अल्टीमेटम, चलेगा बुलडोजर
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट:-कुलदीप बरनवाल
वाराणसी: हड़हा के व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में सीवर लाइन पर अवैध कब्जे को लेकर जलकल विभाग और नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। आदिविशेश्वर वार्ड-69 स्थित नावेद कॉम्प्लेक्स (भवन संख्या सी.के.48/82) के स्वामी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर सीवर लाइन पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को खुद हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कॉम्प्लेक्स के ठीक नीचे से जलकल की मुख्य गहरी सीवर लाइन गुजर रही है, जो राम सिंह अखाड़ा होते हुए दशाश्वमेध जोनल कार्यालय के मुख्य चैंबर से जुड़ती है। भवन स्वामी द्वारा बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के सीवर लाइन के ऊपर निर्माण करा लेने से यह लाइन पूरी तरह चोक हो गई है।
बरसात के समय विगत कई वर्षो से आसपास के इलाकों में सीवर ओवरफ्लो का संकट
सीवर लाइन बंद होने का खामियाजा पूरे क्षेत्र को भुगतना पड़ रहा है:
प्रभावित क्षेत्र: भूलेटन,हड़हा, दालमंडी, काशीपुरा और पियरी।
समस्या: इन घनी आबादी वाले इलाकों में लगातार सीवर ओवरफ्लो और जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है।
अधिनियमों का खुला उल्लंघन
जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनूप सिंह के अनुसार, यह अवैध निर्माण दो प्रमुख अधिनियमों का स्पष्ट उल्लंघन है:
1-  उ.प्र. जल संभरण एवं सीवर व्यवस्था अधिनियम 1975 की धारा 77
2-  उ.प्र. नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 258(1)(ए), 258(1)(सी), 230 एवं 230(2)
अधिशासी अभियंता (कोतवाली जोन-4) ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित 7 दिनों के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, तो नगर निगम और जलकल विभाग की संयुक्त टीम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। इस ध्वस्तीकरण पर आने वाला पूरा खर्च भी भवन स्वामी से ही वसूला जाएगा।
कोडीन कफ सिरप तस्करी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से 57 को जमानत, 19 मुख्य आरोपियों की याचिका खारिज
प्रयागराज/वाराणसी: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कोडीन-आधारित कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 57 आरोपियों को जमानत दे दी है, जबकि रैकेट के मुख्य मास्टरमाइंड्स और सिंडिकेट से जुड़े 19 मुख्य आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।
वाराणसी कनेक्शन
जमानत पाने वाले 57 लोगों में से 17 आरोपी अकेले वाराणसी जिले से हैं। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकलपीठ ने जेलों में भीड़ और आरोपियों की कम गंभीर भूमिका को आधार बनाकर उन्हें राहत दी है।
किसे मिली राहत?
कोर्ट ने उन लोगों को जमानत दी है जो इस रैकेट में छोटी भूमिका में थे - जैसे ट्रक ड्राइवर, खलासी, गोदाम के छोटे कर्मचारी या बैंक स्टाफ। कोर्ट ने माना कि ये लोग केवल सीलबंद पार्सल ले जा रहे थे और उन्हें जानकारी नहीं थी कि कार्टन के अंदर अवैध कोडीन सिरप छिपाया गया है।
किसे नहीं मिली राहत?
इस सिंडिकेट को चलाने वाले बड़े सरगनाओं को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि 'दवा के नाम पर नशे का धंधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'।
मुख्य आरोपियों की स्थिति
मामले के मुख्य आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल (शैली ट्रेडर्स/साईं ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर) की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने पूरी तरह खारिज कर दी है। वहीं, इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड उसका बेटा शुभम जायसवाल लंबे समय से फरार है। उसे पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है। इन दोनों सहित गिरोह के मुख्य सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई चल रही है।
हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने साफ किया कि चिकित्सा के लिए निर्धारित सीमा में कोडीन सिरप का इस्तेमाल NDPS एक्ट के दायरे में नहीं आता। लेकिन, जब फर्जी फर्में और नकली ई-वे बिल बनाकर लाखों बोतलें नशे के लिए खुले बाजार या बांग्लादेश जैसे देशों में तस्करी की जाती हैं, तो यह गंभीर अपराध है और इस पर NDPS एक्ट सख्ती से लागू होगा।
एम्बिशन हॉस्पिटल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही और शव बंधक बनाने का आरोप
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्टर:-कुलदीप बरनवाल
वाराणसी, 1 सितंबर।
मकबूल आलम रोड, खजूरी स्थित एम्बिशन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अस्पताल संचालक डॉ. राशिद परवेज पर इलाज में लापरवाही और 55 हजार रुपये बिल के लिए शव को 6 घंटे तक बंधक बनाए रखने के गंभीर आरोप लगे हैं।
मृतका की पहचान रामनगर निवासिनी बानो बेगम के रूप में हुई है, जो महिला पत्रकार महविश कुरैशी की मां थीं। परिजनों के अनुसार शनिवार को इलाज के दौरान डॉ. राशिद परवेज और उनके स्टाफ की लापरवाही से उनकी मौत हो गई। आरोप है कि बकाया बिल के नाम पर अस्पताल प्रबंधन ने बिना रसीद दिए पैसे लेकर ही शव परिजनों को सौंपा और तब तक शव को रोके रखा।
मामले की सूचना पर जब अन्य पत्रकार मौके पर जानकारी लेने पहुंचे तो आरोप है कि डॉ. राशिद परवेज ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। वहीं इस पूरे प्रकरण में अर्दली बाजार चौकी इंचार्ज की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए हैं। पत्रकारों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज कार्रवाई करने के बजाय अस्पताल संचालक की पैरवी करते नजर आए।
इस संबंध में मृतका की बेटी महविश कुरैशी ने मौके पर ही चौकी इंचार्ज को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर आज पत्रकारों ने कैंट थाना प्रभारी से फोन पर बात की। थाना प्रभारी ने जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इसी क्रम में आज मृतका की बेटी महविश कुरैशी अन्य पत्रकारों के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचीं और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह को लिखित शिकायती पत्र सौंपा। पत्रकारों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि औपचारिकताएं पूरी कर मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाएगा। बोर्ड द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि इलाज में लापरवाही व शव बंधक बनाने के आरोप सही पाए जाते हैं तो अस्पताल और संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मनुस्मृति दहन और RSS की ड्रेस जलाने के मामले में FIR की मांग, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक ने दिल्ली के आला अधिकारियों को भेजा पत्र
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट:-कुलदीप बरनवाल
नई दिल्ली/वाराणसी, 1 सितंबर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय के सामने मनुस्मृति दहन और RSS की प्रतीकात्मक ड्रेस जलाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र के संयोजक एवं अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त, डीसीपी और थाना प्रभारी पहाड़गंज को प्रार्थना-पत्र भेजकर FIR दर्ज कर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
त्रिपाठी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 अगस्त 2026 को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में RSS मुख्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान मनुस्मृति की प्रतियां जलाई गईं। वहीं 1 सितंबर 2026 को कांग्रेस नेता उदित राज के नेतृत्व में RSS मुख्यालय केशव कुंज, झंडेवालान के सामने प्रदर्शन के दौरान RSS की प्रतीकात्मक ड्रेस जलाई गई।
प्रार्थना-पत्र में शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा है कि उनका उद्देश्य किसी के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार को खत्म करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि विरोध के नाम पर कानून का उल्लंघन न हो। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि उपलब्ध वीडियो, फोटो, CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पोस्ट सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कर डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जाए।
उन्होंने यह भी मांग की है कि जांच में यदि प्रथम दृष्टया अपराध बनता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ विधि अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए और दर्ज FIR की जानकारी, धाराएं व विवेचक के नाम से उन्हें लिखित रूप से अवगत कराया जाए।
त्रिपाठी ने कहा, "राजनीतिक पद या संगठन की पहचान किसी को कानून से ऊपर नहीं बनाती। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार महत्वपूर्ण है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून का उल्लंघन स्वीकार्य नहीं हो सकता।"
बताया गया कि प्रार्थना-पत्र के साथ संबंधित समाचारों के लिंक, फोटो, वीडियो और स्क्रीनशॉट बतौर साक्ष्य संलग्न किए गए हैं।
IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद ही दिया इस्तीफा, बोलीं& पद छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट :-कुलदीप बरनवाल
लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की अधिकारी मित्तल वर्तमान में राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा भावुक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है।
दिव्या मित्तल ने लिखा, "आज मैंने 13 वर्षों की अविस्मरणीय यात्रा को अपनी इच्छा से विराम देते हुए IAS से त्यागपत्र दे दिया है।"
'सब कुछ पाकर भी कुछ अधूरा था'
अपने पोस्ट में उन्होंने अपने जीवन के सफर का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि साधारण परिवेश में पलते हुए उन्होंने एक अच्छे, सफल जीवन का सपना देखा था। दिन-रात मेहनत कर IIT दिल्ली और IIM बैंगलोर से पढ़ाई पूरी की और लंदन में नौकरी लग गई। पर 'सब कुछ' पा लेने के बाद भी कुछ अधूरा था। देश से दूर होना खलता था।
"मेरी पढ़ाई, आत्मविश्वास, दुनिया में कहीं भी सिर उठाकर चलने की ताकत, सब इस मिट्टी का कर्ज था मुझ पर। वो कर्ज चुकाना था। चाहती थी जिस भारत का सपना देखा था, उसे बनाने वाली ईंटों पर मेरे भी हाथों के निशान हों। सो लौट आई, और IAS अधिकारी बनने का सौभाग्य मिला।"
देवरिया और मिर्जापुर का जिक्र
उन्होंने देवरिया और मिर्जापुर में अपनी तैनाती को याद किया। लिखा कि देवरिया ने सिखाया कि सही के साथ खड़ा होना विकल्प नहीं, कर्तव्य है। मीरजापुर ने सिखाया कि 'असंभव' कोई तथ्य नहीं, बस एक राय है। और माँ विंध्यवासिनी के चरणों में बैठकर सीखा कि शक्ति किसी पद से नहीं, उनकी कृपा और लोगों के विश्वास से आती है।
हर फाइल के पीछे एक व्यक्ति है
उन्होंने लिखा कि इस सेवा का असली सुकून उन आँखों में दिखा, जिस परिवार को पहली बार जमीन का हक मिला, जिस दिव्यांग को सम्मान से जीने का अवसर मिला, और जिस किसान के खेत को पानी मिला।
सबसे मार्मिक पंक्ति में उन्होंने लिखा - "आज आभार से आँखें नम हैं। बस एक दृश्य इनमें बसा है। लहुरिया दह की पहाड़ी की वो वृद्ध माँ, जो अपने गाँव में पहली बार पानी पहुँचता देख कुछ नहीं बोली, बस काँपते हाथों से मेरा सिर छूकर आशीर्वाद दे गई। पद तो आज छूट गया, पर वह स्पर्श जीवन भर नहीं छूटेगा।"
फिलहाल उन्होंने भविष्य की योजनाओं को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
देहरादून / पटना:- उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर देश भर में राजनीतिक और सामाजिक आक्रोश फैल गया है। इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो जारी कर सरकार, विपक्ष और समाज की चुप्पी पर तीखा हमला बोला है।
नेहा सिंह राठौर ने वीडियो में क्या कहा?
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो में बेहद आक्रामक अंदाज में कहा:
"एक बहुत घटिया कहावत है कि 'गरीब की लुगाई, गांव भर की भौजाई।' भाजपा के नेताओं ने इस कहावत को अब एक नया रूप देने की कोशिश की है... क्या बिहार की बेटियाँ बिकाऊ हैं? क्या उनकी क़ीमत सिर्फ 20-25 हज़ार रुपये रह गई है? उत्तराखंड सरकार की मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू खुलेआम बिहार की बेटियों की बोली लगा रहे हैं और बिहार के लोग तथा राजनेता अभी भी शीतनिद्रा में पड़े हुए हैं? क्या किसी को शर्म नहीं आती?"  https://tinyurl.com/mutdjhxd
अमृतकाल और बिहारी अस्मिता पर तीखा तंज
नेहा ने अपने वीडियो में अमृतकाल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग चाहें तो इस बेइज्जती को सरकारी राशन की दाल समझकर निगल लें या राष्ट्रीय हित में योगदान मानकर चाय की तरह धीरे-धीरे पी लें। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस बिहार के वोट और समर्थन से केंद्र सरकार चलती है, अगर बिहारियों को सच में बुरा लगता तो किसी की हिम्मत होती बोली लगाने की? उन्होंने सरकार के साथ-साथ विपक्ष की चुप्पी को भी शर्मनाक बताया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघाट क्षेत्र में एक स्वागत समारोह के दौरान का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू कहते दिखे - "अभी तक तुम्हारे तीन-चार बच्चे हो जाने चाहिए थे, लड़की बिहार से ले आएंगे, वहां 20-25 हजार में मिल जाती है। चलो हम तुम्हारी शादी करवा देते हैं।"
बढ़ता राजनीतिक विवाद और माफी
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस, राजद और बिहार महिला आयोग ने इसे पूरे देश की बेटियों का अपमान बताया। बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने इसे मानसिक दिवालियापन बताया और नोटिस भेजने की बात कही।
विवाद बढ़ने पर गिरधारी लाल साहू ने सफाई दी कि वे एक मित्र की शादी की चर्चा हंसी-मजाक में कर रहे थे, जिसे विरोधियों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने कहा कि वे हर साल 101 निर्धन बेटियों की शादी में सहयोग करते हैं और अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।
क्यों नहीं थम रहा आक्रोश?
नेहा सिंह राठौर और कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि ऐसी सामंती और अपमानजनक मानसिकता को केवल एक माफीनामे से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना मानव तस्करी और महिला शोषण जैसी सोच को बढ़ावा देता है।
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट :-कुलदीप बरनवाल
देहरादून / पटना:-  उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं पर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर देश भर में राजनीतिक और सामाजिक आक्रोश फैल गया है। इस मुद्दे पर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक वीडियो जारी कर सरकार, विपक्ष और समाज की चुप्पी पर तीखा हमला बोला है।
नेहा सिंह राठौर ने वीडियो में क्या कहा?
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर जारी अपने वीडियो में बेहद आक्रामक अंदाज में कहा:
"एक बहुत घटिया कहावत है कि 'गरीब की लुगाई, गांव भर की भौजाई।' भाजपा के नेताओं ने इस कहावत को अब एक नया रूप देने की कोशिश की है... क्या बिहार की बेटियाँ बिकाऊ हैं? क्या उनकी क़ीमत सिर्फ 20-25 हज़ार रुपये रह गई है? उत्तराखंड सरकार की मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू खुलेआम बिहार की बेटियों की बोली लगा रहे हैं और बिहार के लोग तथा राजनेता अभी भी शीतनिद्रा में पड़े हुए हैं? क्या किसी को शर्म नहीं आती?"
अमृतकाल और बिहारी अस्मिता पर तीखा तंज
नेहा ने अपने वीडियो में अमृतकाल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग चाहें तो इस बेइज्जती को सरकारी राशन की दाल समझकर निगल लें या राष्ट्रीय हित में योगदान मानकर चाय की तरह धीरे-धीरे पी लें। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस बिहार के वोट और समर्थन से केंद्र सरकार चलती है, अगर बिहारियों को सच में बुरा लगता तो किसी की हिम्मत होती बोली लगाने की? उन्होंने सरकार के साथ-साथ विपक्ष की चुप्पी को भी शर्मनाक बताया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा के दौलाघाट क्षेत्र में एक स्वागत समारोह के दौरान का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू कहते दिखे - "अभी तक तुम्हारे तीन-चार बच्चे हो जाने चाहिए थे, लड़की बिहार से ले आएंगे, वहां 20-25 हजार में मिल जाती है। चलो हम तुम्हारी शादी करवा देते हैं।"
बढ़ता राजनीतिक विवाद और माफी
वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस, राजद और बिहार महिला आयोग ने इसे पूरे देश की बेटियों का अपमान बताया। बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने इसे मानसिक दिवालियापन बताया और नोटिस भेजने की बात कही।
विवाद बढ़ने पर गिरधारी लाल साहू ने सफाई दी कि वे एक मित्र की शादी की चर्चा हंसी-मजाक में कर रहे थे, जिसे विरोधियों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया। उन्होंने कहा कि वे हर साल 101 निर्धन बेटियों की शादी में सहयोग करते हैं और अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो वे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।
क्यों नहीं थम रहा आक्रोश?
नेहा सिंह राठौर और कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि ऐसी सामंती और अपमानजनक मानसिकता को केवल एक माफीनामे से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करना मानव तस्करी और महिला शोषण जैसी सोच को बढ़ावा देता है।
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट:- कुलदीप बरनवाल
बस्ती/बनकटी। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और जल प्रलय की दर्दनाक दास्तां उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले तक पहुंची है। बनकटी नगर पंचायत के मथौली गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह उर्फ रोशन सिंह ने नेपाल के त्रिशूली में आई आपदा की आंखोंदेखी सुनाई है। इस हादसे में उनके 9 साथियों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
रोशन टुंडी ग्रुप कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर हैं और नेपाल में विद्युत प्रसारण, हाइड्रो पावर और सड़क निर्माण के कार्यों की देखरेख करते हैं।
बुधवार को अचानक आया सैलाब
रोशन ने बताया कि बुधवार को त्रिशूली में काम शुरू ही होने वाला था, तभी पहाड़ से पानी का तेज सैलाब आ गया। इससे कुछ देर पहले प्रशासन ने अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद कई लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए थे। लेकिन पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई लोग संभल नहीं पाए।
"त्रिशूली नदी से घिरे कस्बे में दोनों तरफ से पानी घुसा। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र श्मशान जैसा लगने लगा। जिसे जहां रास्ता मिला, उधर भागा। मजदूर जान बचाने के लिए पहाड़ों पर चढ़ गए," रोशन ने बताया।
लहरों में समा गए साथी, पुल पर वीडियो बना रहे युवक भी बहे
रोशन के मुताबिक, ऊंची लहरों ने कई लोगों को अपने साथ बहा लिया। कई साथी मलबे में दब गए। उन्होंने बताया कि जब सैलाब आया तो कुछ युवा पुल पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, तेज बहाव में वो भी बह गए।
अब भी कई मजदूर लापता, टनल-जंगलों में फंसे लोग
रोशन ने बताया कि त्रिशूली में काम करने वाले बहुत से मजदूरों का अब तक पता नहीं चल पाया है। कई लापता हैं। अब भी मलबे में लोग दबे होने की आशंका है, तो कई टनल और जंगलों में मदद का इंतजार कर रहे हैं।
रक्षाबंधन पर घर आने का था प्लान
इस हादसे ने रोशन को भीतर तक तोड़ दिया है। उन्होंने रक्षाबंधन पर घर आकर बहनों से राखी बंधवाने की तैयारी की थी, लेकिन इस त्रासदी ने सब कुछ बदल दिया। 9 साथियों को खोने के गम में रोशन घर नहीं लौट पाए।
राष्ट्रपति कार्यालय ने अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी के अभ्यावेदन पर लिया संज्ञान, गृह मंत्रालय को भेजा प्रकरण
वाराणसी। वरिष्ठ अधिवक्ता, दी बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भाजपा विधि प्रकोष्ठ, काशी क्षेत्र के संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रपति को भेजे गए अभ्यावेदन पर राष्ट्रपति सचिवालय ने बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार 19 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति महोदया को भेजे गए अभ्यावेदन को राष्ट्रपति सचिवालय के अवर सचिव कुलचंद्र कुमार ने 27 अगस्त 2026 को गृह सचिव, भारत सरकार को उचित कार्रवाई (appropriate attention) के लिए अग्रेषित कर दिया है। साथ ही पत्र में निर्देश दिया गया है कि की गई कार्रवाई की जानकारी सीधे याचिकाकर्ता को दी जाए।
क्या था अभ्यावेदन में?
शशांक शेखर त्रिपाठी ने अपने अभ्यावेदन में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को प्रभावित करने वाले संभावित संगठित डिजिटल अभियान को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने Cognitive Warfare, Information Warfare, विदेशी संपर्क एवं फंडिंग, डिजिटल नेटवर्क्स और Coordinated Influence Operations की तथ्याधारित और निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
साथ ही उन्होंने इस गंभीर विषय पर एक सर्वदलीय और बहुविषयक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का सुझाव भी दिया था।
राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा प्रकरण को गृह मंत्रालय के स्तर पर भेजा जाना इस मामले में सक्षम स्तर पर जांच और आवश्यक कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 18 राउंड फायरिंग कर हत्या, जिम से निकलते ही घेरा
रिपोर्ट :-कुलदीप बरनवाल
शामली/लखनऊ: पश्चिमी यूपी के शामली में बुधवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना सदर कोतवाली के नाला पटरी, आर्यपुरी की है। बताया गया कि अंकित बंतीखेड़ा के मूल निवासी थे और शाम 6 से पौने 7 के बीच जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठ रहे थे, तभी दो बाइकों पर आए 4 हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौके से 18 खोखा बरामद हुए हैं। उन्हें सिर और पेट में 5 गोलियां लगीं।
फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। परिजन उन्हें सीएचसी शामली ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और कई टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
कौन थे अंकित बालियान?
अंकित का गाना 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' काफी पॉपुलर हुआ था। यूट्यूब पर 3.66 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वारदात से करीब एक घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टा पर 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाने पर वीडियो पोस्ट किया था।
जांच का एंगल:
परिजनों ने चुनावी रंजिश की आशंका जताई है, बताया जा रहा है कि वो जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। पुलिस व्यक्तिगत विवाद समेत सभी एंगल पर जांच कर रही है।
हत्या के बाद परिजनों ने वीवी इंटर कॉलेज रोड पर शव रखकर जाम लगाया। इस घटना पर सियासत भी शुरू हो गई है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश ने खोली सिस्टम की पोल & BHU अस्पताल से गोदौलिया तक घुटने भर पानी, स्मार्ट सिटी के दावे ध्वस्त
रिपोर्ट :-कुलदीप बरनवाल
वाराणसी। काशी में पिछले 24 घंटे में हुई 123.9 मिमी रिकॉर्ड बारिश ने नगर निगम, जलकल और स्मार्ट सिटी के तमाम दावों की पोल खोल दी है। कुछ घंटों की बरसात में ही पूरा शहर तालाब बन गया। सबसे बुरी स्थिति काशी के दिल कहे जाने वाले बीएचयू और गोदौलिया की रही, जहां घुटनों तक पानी भरने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। वहीं बारिश जनित हादसों, करंट लगने और दीवार गिरने से 5 लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई है।
ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: कहां-कहां मची तबाही
1. BHU ट्रॉमा सेंटर और सर सुंदरलाल अस्पताल - सबसे शर्मनाक तस्वीर
BHU के मुख्य गेट से लेकर सर सुंदरलाल अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी तक घुटने भर पानी भर गया। मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर पानी के बीच से धकेल कर ले जाना पड़ा। मुख्य द्वार पर जलभराव से दर्जनों एम्बुलेंस और गाड़ियां बंद हो गईं। तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल के अंदर तक सीवर का पानी घुस गया है।
2. गोदौलिया, नई सड़क और दशाश्वमेध - व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान
शहर के सबसे व्यस्त कारोबारी इलाके गोदौलिया में 2 से ढाई फीट पानी भर गया। 400 से ज्यादा दुकानों में नाले का गंदा पानी घुस गया। कपड़ा, अगरबत्ती, प्रसाद और इलेक्ट्रॉनिक सामान पानी में भीग कर खराब हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि रोपवे प्रोजेक्ट के पिलर लगाने के दौरान भूमिगत शाही नाले को बंद कर दिया गया है, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है।
3. सिगरा, कैंट, मकबूल आलम रोड और चितईपुर - सड़कें बनीं नदी
सिगरा, कैंट, सुसुवाही, भेलूपुर और मकबूल आलम रोड पर कमर तक पानी भरने से यातायात ठप हो गया। कई बाइक और कारें बीच सड़क में बंद हो गईं। मकबूल आलम रोड पर ओवरफ्लो मैनहोल से बड़ा हादसा होते-होते बचा। खुले मैनहोल और पानी में छिपे गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं।
4. साकेत नगर, गांधी नगर, भगवानपुर - छात्रों की किताबें और राशन बर्बाद
कोचिंग हब माने जाने वाले साकेत नगर, गांधी नगर और भगवानपुर में हॉस्टल और लॉज के ग्राउंड फ्लोर में पानी घुस गया। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि उनका राशन, किताबें और कपड़े सब पानी में खराब हो गए।
5. घाटों पर दोहरी मार - छतों पर हो रहा अंतिम संस्कार
एक तरफ बारिश और दूसरी तरफ गंगा का बढ़ता जलस्तर। मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पूरी तरह डूब चुके हैं। शवों का दाह संस्कार घाट की ऊपरी सीढ़ियों और पास के घरों की छतों पर किया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए गंगा में नाव संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। हालांकि राहत की बात है कि गंगा का पानी अब 2 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा है।
हर साल वही कहानी, वही दावे
स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मानसून से पहले हर साल नगर निगम नालों की सफाई के नाम पर करोड़ों का बजट पास करता है, लेकिन 30 मिनट की बारिश में ही सारा सिस्टम फेल हो जाता है। स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए काम जमीनी हकीकत में कहीं नहीं दिखते।
"नक्शा देखे बिना निर्माण, नालों पर अतिक्रमण और बिना प्लानिंग के रोपवे के काम ने काशी को डुबो दिया है।" - स्थानीय व्यापारी मंडल
फिलहाल नगर निगम की टीमें पंप लगाकर पानी निकालने में जुटी हैं, लेकिन अधिकांश इलाकों में अभी भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रावण के अंतिम सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन, 500 से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट:-कुलदीप बरनवाल
वाराणसी। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट द्वारा पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर नन्दी चौक - मंदिर मार्ग पर भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था, जिसमें शिव भक्तों, दर्शनार्थियों और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी।
शिविर का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी, उमस और लंबी पैदल यात्रा से थके हुए श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सीय सहायता प्रदान करना था। शिविर में बुखार, बदन दर्द, सर्दी-जुकाम, उल्टी, गैस, डिहाइड्रेशन जैसी सामान्य बीमारियों के उपचार की पूरी व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही चोटिल कांवरियों के लिए मरहम-पट्टी और ORS घोल की विशेष व्यवस्था की गई थी।
ट्रस्ट के अनुसार इस चिकित्सा शिविर से लगभग 500 श्रद्धालुओं ने निःशुल्क दवाओं और परामर्श का लाभ लिया।
साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा के क्रम में गुड़ और स्वच्छ पेयजल का वितरण किया गया, ताकि पैदल यात्रा के दौरान ऊर्जा बनी रहे। छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से बिस्कुट एवं शर्बत की व्यवस्था की गई थी, जिसकी सभी ने सराहना की।
शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. के. बक्शी जी के नेतृत्व में हुई। उनके कुशल मार्गदर्शन में पूरी मेडिकल टीम ने अनुशासित और सेवाभाव से कार्य किया। शिविर में ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं महिला टीम ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वाराणसी में नगर निगम के 4 घंटे में समाधान के दावे की खुली पोल, 8 दिन से गली में पड़ा है मलबा
रिपोर्ट:-कुलदीप बरनवाल
वाराणसी, 24 अगस्त 2026
मामला वार्ड 69 आदिविशेश्वर मोहल्ला, भूलेटन का है। यहां विधायक निधि से गली मरम्मत का कार्य चल रहा है। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार बरनवाल CK-49/3B, भूलेटन, थाना चौक के अनुसार संबंधित ठेकेदार द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2026 को मरम्मत का मलबा गली में ही गलीपिट के ऊपर गिरवा दिया गया, जिससे गलीपिट क्षतिग्रस्त हो गया।
आरोप है कि आज 24 अगस्त 2026 तक 8 दिन बीत जाने के बाद भी मलबा नहीं उठाया गया है। फोटो में साफ दिख रहा है कि गली में बड़े-बड़े पत्थर और निर्माण मलबा पड़ा है जिससे आवागमन बाधित है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पूर्व में शिकायत करने पर एक बार सफाई हुई थी, लेकिन ठेकेदार ने दोबारा वहीं मलबा डाल दिया। 8 दिन से पड़े इस मलबे के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव, कीचड़ और गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मलबे का तत्काल निस्तारण और क्षतिग्रस्त गलीपिट की मरम्मत की मांग की है।
स्थान: CK-49/, भूलेटन , वाराणसी
शिकायत: नगर निगम, वाराणसी 'संभव' जनसुनवाई में दर्ज - दिनांक 11/08/26
वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया हत्याकांड में नया मोड़: मुख्य आरोपी के दोस्त की मुठभेड़ में गिरफ्तारी, पुलिस बोली& रुपयों का लालच देकर कराई हत्या, परिजनों ने कहानी पर उठाए सवाल
INDIA NEWS REPORT
यूपी 65 जिल्ला बनारस अपराध और अपराधी दूर रहे - वाराणसी, 25 अगस्त 2026
रिपोर्ट :-कुलदीप बरनवाल
वाराणसी के बहुचर्चित M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई की है। रोहनिया थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे के करीबी दोस्त मऊ निवासी पुनीत मिश्रा को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पुनीत के पैर में गोली लगी है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुई मुठभेड़?
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 3-4 बजे चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही पीछे बैठे युवक ने 315 बोर के तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल होकर गिर पड़ा, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल की पहचान पुनीत मिश्रा के रूप में हुई। मौके से एक देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं।
पुलिस का नया दावा: पैसे देकर कराई गई हत्या
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दावा किया कि पुनीत मिश्रा श्रेया हत्याकांड में शामिल है। पुलिस का कहना है कि पुनीत ने ही अपने दोस्तों को श्रेया की हत्या के लिए लाखों रुपये का लालच दिया था। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या यह पूरी हत्या सुपारी देकर कराई गई थी और इसमें कितने लोग शामिल हैं। पुनीत की निशानदेही पर फरार साथी की तलाश की जा रही है।
हालांकि श्रेया के परिजनों ने पुलिस के इस नए एंगल पर सवाल खड़े किए हैं और आरोपी को पहचानने से इनकार किया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस असली आरोपी विवेक को पकड़ने के बजाय कहानी घुमा रही है।
मुख्य आरोपी अब भी फरार, 6 जिले- 2 राज्य में तलाश
इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे वारदात के बाद से ही फरार है। 20 अगस्त को बच्छांव के किराए के कमरे में श्रेया का शव मिलने के बाद से पुलिस की 4 टीमें, जिसमें SOG भी शामिल है, लगातार दबिश दे रही हैं।
- आरोपी का मोबाइल घटना के बाद से बंद है।
- पुलिस ने अब तक घटनास्थल के आसपास के 150 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है। कुछ फुटेज में विवेक के होने की पुष्टि हुई है।
- वाराणसी के अलावा आसपास के 6 जिलों - जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, चंदौली, मिर्जापुर और 2 राज्यों - बिहार और मध्य प्रदेश में भी उसकी तलाश की जा रही है।
- उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से लगातार पूछताछ हो रही है।
परिवार की आपबीती: संपत्ति के लालच में शादी करना चाहता था
श्रेया के पिता सुनील उपाध्याय ने बताया, "विवेक हमारी बेटी से जबरन शादी करना चाहता था। मेरी बेटी परिवार की इकलौती वारिस है, इसलिए वह संपत्ति के लालच में था। हमने उसकी हरकतों से परेशान होकर पास के ही गांव में श्रेया का रिश्ता तय कर दिया था। सगाई हो चुकी थी और फरवरी 2027 में शादी होनी थी।"
पिता ने बताया कि रिश्ता तय होने के बाद विवेक आक्रामक हो गया था। उसने श्रेया की मां को धमकाते हुए कहा था - "मैं भी देखूंगा कैसे शादी होती है।" श्रेया की बुआ ने भी आरोप लगाया कि विवेक ने सुनील को जान से मारने की धमकी दी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट: धारदार हथियार से हत्या
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्रेया की मौत का कारण अधिक रक्तस्राव बताया गया है। शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने अन्य जांच के लिए सैंपल भेजे हैं।
परिवार ने खुद ढूंढा बेटी का शव
सबसे दर्दनाक बात यह है कि श्रेया का शव परिवार ने खुद ढूंढा। परिजनों के अनुसार, श्रेया के गायब होने के बाद वे लगातार विवेक के ठिकानों पर जा रहे थे। एक बार पुलिस के साथ बच्छांव वाले किराए के कमरे पर भी गए थे लेकिन ताला बंद होने से वापस आ गए। बाद में विवेक के एक रिश्तेदार के घर से उसका बैग मिला, जिसमें उसी कमरे की चाबी थी। जब परिवार चाबी लेकर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा खोलते ही तेज बदबू आई। अंदर बाथरूम में श्रेया का शव सड़ा-गला अवस्था में पड़ा था।
फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी विवेक चौबे की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और पुनीत मिश्रा से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
वाराणसी में 116.86 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, बिहार का मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार, 41 खातों से होता था खेल
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट:- कुलदीप बरनवाल
सावधान यूपी 65 जिला बनारस, अपराधियो का प्रवेश वर्जित-साइबर क्राइम सेल और थाना चेतगंज पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने कमीशन का लालच देकर लोगों के नाम पर फर्म खुलवाकर उनके बैंक खातों को साइबर ठगी, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और बेटिंग ऐप में इस्तेमाल करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस ने इस गैंग के सरगना समेत 4 शातिरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरगना की पहचान रोहतास, सासाराम, बिहार निवासी नीतीश कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है।
143 NCRP शिकायतें और 116.86 करोड़ का फ्रॉड
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपियों से जुड़े 41 बैंक खातों की जांच में 143 NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) शिकायतें मिली हैं। इन खातों के जरिए अब तक करीब 116.86 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आई है
OTP चोरी का नया तरीका - XePay APK
गिरोह ठगी का तरीका बेहद शातिर था। आरोपी लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके नाम फर्म रजिस्टर कराते थे और उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद मोबाइल में XePay APK इंस्टॉल कर SMS Forwarding सक्रिय कर देते थे। इससे बैंक खाते का OTP सीधे आरोपियों के पास पहुंच जाता था और वे ठगी की रकम को पलक झपकते ही अलग-अलग खातों में घुमा देते थे।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 19 चेकबुक, 40 डेबिट कार्ड, 48 QR स्कैनर और 2 चार पहिया वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस अन्य आरोपियों और इस नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों की जांच में जुट गई है। इस गिरोह से जुड़े तार कई राज्यों से जुड़े होने की आशंका है।
रक्षाबंधन पर बहनों का अनोखा तोहफा, सीमा पर तैनात जवानों के लिए भेजीं 300 हाथ से बनी राखियां
INDIA NEWS REPORT
रिपोर्ट :-कुलदीप बरनवाल
रोहनिया / वाराणसी: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जहां हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, वहीं आइडियल ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी, भुल्लनपुर की बहनों ने देश की सीमा पर दिन-रात हमारी रक्षा करने वाले वीर जवानों के लिए एक मिसाल पेश की है।
संस्था से जुड़ी बहनों ने अपने हाथों से 300 रंग-बिरंगी राखियां बनाकर सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए भेजी हैं।
संस्था की छात्राओं - गुंजन सोनकर, आर्निका, बबली, सविता और साधना ने बताया कि यह सिर्फ एक धागा नहीं है, बल्कि हम बहनों की दुआएं हैं। इन राखियों को उन्होंने रक्षा, चावल, रुद्राक्ष, सितारा और मोती से बड़ी ही श्रद्धा और प्रेम के साथ तैयार किया है।
संस्था की अध्यक्ष बीना सिंह ने कहा कि जो वीर जवान दिन-रात हमारी रक्षा करते हैं, उनके लिए यह एक छोटा सा सम्मान है। हमारा मकसद है कि सीमा पर तैनात हर जवान को यह एहसास हो कि पूरा देश उनके साथ है और उनकी बहनें उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना कर रही हैं।
इस नेक कार्य में संस्था की अहरौरा शाखा से प्रो. रीना शर्मा ने डॉ. कुबेर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भईपुर-कला, मीरजापुर की छात्राओं से राखी बनवाकर सराहनीय कार्य किया। वहीं इमिलिया चट्टी ब्रांच से आकांक्षा ने ग्राम जमुहार की छात्राओं से राखी बनवाकर भेजी।
अंत में बीना सिंह और शिल्पी गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक को सभी 300 राखियां सौंपीं, ताकि ये राखियां सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचाई जा सकें।
संस्था के इस कदम की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।
दूरसंचार (प्रयोक्ता पहचान) नियम, 2026 अधिसूचित, 24 अगस्त से देशभर में 9 सिम की लिमिट सख्ती से लागू
INDIA NEWS REPORT
नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026
रिपोर्ट :-कुलदीप बरनवाल
केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सेक्टर में फर्जीवाड़े और साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के राजपत्र में असाधारण अधिसूचना सं. सा.का.नि. 750(अ) के जरिए दूरसंचार (प्रयोक्ता पहचान) नियम, 2026 को अधिसूचित कर दिया है। ये नियम राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से ही प्रभावी हो गए हैं।
यह अधिसूचना 21 अगस्त 2026 को जारी की गई है। इससे पहले इस नियम का ड्राफ्ट 19 सितंबर 2025 को अधिसूचना 691(अ) के द्वारा प्रकाशित कर जनता से आपत्तियाँ और सुझाव मांगे गए थे। सरकार का कहना है कि प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद ही अंतिम नियम बनाए गए हैं।
क्या है नया नियम?
1. नया नाम और पहचान: अब इन्हें आधिकारिक तौर पर दूरसंचार (प्रयोक्ता पहचान) नियम, 2026 कहा जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य मोबाइल नंबर के असली मालिक की पहचान पक्की करना है।
2. MNV प्लेटफॉर्म: सरकार एक Mobile Number Validation (MNV) प्लेटफॉर्म बना रही है। इसके जरिए बैंक, फिनटेक, बीमा कंपनियां और दूसरी संस्थाएं जो मोबाइल नंबर से ग्राहक की पहचान करती हैं, वो सीधे टेलीकॉम कंपनियों से वेरीफाई कर सकेंगी कि नंबर वाकई उसी व्यक्ति का है या नहीं।
3. 9 सिम की सीमा सख्त: DoT ने अलग सर्कुलर में सभी टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि 24 अगस्त, 2026 से किसी भी एक व्यक्ति को 9 से ज्यादा सिम न दिया जाए। जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ-ईस्ट में यह सीमा 6 सिम की होगी। कंपनियों को इसके लिए तकनीकी जांच करनी होगी और ग्राहक से पहले से मौजूद सिमों का घोषणा-पत्र (Declaration) लेना होगा। DoT के Digital Intelligence Platform (DIP) पर पहले से ही 9 से ज्यादा सिम रखने वालों की फोटो उपलब्ध कराई जाएगी।
4. TIUE की नई परिभाषा: नियम में Telecom Identifier User Entity (TIUE) नाम की नई श्रेणी बनाई गई है। इसमें वो सभी कंपनियां आएंगी जो सर्विस देने के लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करती हैं, जैसे - WhatsApp, PhonePe, Paytm, Zomato, Swiggy, Ola-Uber जैसी ऐप्स।
5. सेकेंड हैंड फोन की जांच: चोरी और क्लोन IMEI वाले फोन की बिक्री रोकने के लिए अब सेकेंड हैंड या रीफर्बिश्ड फोन बेचने वालों को हर फोन का IMEI सेंट्रल ब्लैकलिस्ट डेटाबेस में चेक करना अनिवार्य होगा।
सरकार के मुताबिक 2023 में जहां साइबर फ्रॉड से 7,465 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 22,845 करोड़ रुपये हो गया है। इसी को देखते हुए ये नए नियम लाए गए हैं। टेलीकॉम कंपनियों के लिए इस प्लेटफॉर्म से जुड़ना अनिवार्य होगा, जबकि बाकी कंपनियों के लिए यह फिलहाल स्वैच्छिक होगा।
तबेले में चल रहा सरकारी स्कूल! CJP टीम पर हमले के बाद फाउंडर अभिजीत दिपके ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
जयपुर। राजधानी जयपुर के बगरू स्थित रामपुरा-कंवरपुरा गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल का रियलिटी चेक करने पहुंची टीम और स्थानीय लोगों के बीच तीखी झड़प हो गई।
CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और वॉलंटियर्स का आरोप है कि यह स्कूल पिछले कई सालों से एक भैंस के तबेले जैसी जर्जर बिल्डिंग में चल रहा है। सोशल ऑडिट के दौरान उनकी टीम पर हमला किया गया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने इस घटना के बाद वीडियो जारी कर राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
दिपके की 3 बड़ी मांगें:
1. हमलावरों की गिरफ्तारी: आशुतोष रांका और कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
2. स्कूल की तुरंत मरम्मत: रामपुरा स्कूल की मरम्मत और नए क्लासरूम का काम 48 घंटे के अंदर शुरू हो।
3. प्रतिबंध वाला सर्कुलर वापस हो: शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों की एंट्री, फोटो और वीडियोग्राफी पर लगाए गए प्रतिबंध के सर्कुलर को वापस लिया जाए।
दिपके ने चेतावनी दी है कि अगर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर आकर दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर स्कूल के बाहर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
दूसरा पक्ष क्या कह रहा है?
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के पक्ष का कहना है कि बाहरी लोग स्कूल में आकर बच्चों की प्राइवेसी भंग कर रहे थे और मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है। विभाग के मुताबिक स्कूल के लिए ₹12 लाख का फंड पहले ही पास हो चुका है और निर्माण प्रक्रिया में है।
फिलहाल इस मामले को लेकर बगरू क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
महोबा, 20 अगस्त 2026 : महोबा के झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब रैपुरा कलां गांव के स्कूली बच्चों ने खराब सड़क और जलभराव से तंग आकर हाईवे जाम कर दिया। बरसात के बीच करीब 3 घंटे तक चले इस प्रदर्शन में बच्चों ने अपनी बुनियादी मांग के लिए आवाज उठाई, लेकिन आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी की।
क्या है पूरा मामला
महोबा सदर तहसील क्षेत्र के रैपुरा कलां को जोड़ने वाला लगभग 3 किमी का रास्ता पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। जगह-जगह जलभराव और खुदाई की वजह से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि इस रूट पर दाल मिलों के ओवरलोडेड ट्रक और मिलों का गंदा पानी सड़क पर बहाए जाने से हालात और खराब हुए हैं।
रैपुरा के अलावा मझलवारा, बनियातला और महानपुरा गांवों को जोड़ने वाला यही एकमात्र रास्ता है। शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने पर Gen Alpha के बच्चों का सब्र टूट गया और उन्होंने लकड़ी-पत्थर रखकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे को जाम कर दिया।
छात्रों के गंभीर आरोप
1. बल प्रयोग: आरोप है कि सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस और तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने बातचीत की बजाय बच्चों को घसीट-घसीट कर सड़क से हटाया।
2. धमकी: छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाए जाने पर उन्हें माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई और लाठीचार्ज की धमकियां दी गईं।
3. लापरवाही: बच्चों का कहना है कि मिल संचालक विरोध करने पर धमकाते हैं और आए दिन ई-रिक्शा-ऑटो पलटने से बच्चे चोटिल हो रहे हैं।
छात्रों का कहना है - "एक तरफ सरकार पढ़ाई की बात करती है, दूसरी तरफ टूटी सड़कों की वजह से हम स्कूल लेट पहुंच रहे हैं।"
प्रशासन का पक्ष
मौके पर पहुंचे तहसीलदार अभिषेक मिश्रा ने पूरे मामले को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही करीब 3 घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर बच्चों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मामला अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
UP65- जिला-बनारस, 19 अगस्त वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पहले हंसी आएगी, फिर सोचने पर मजबूर कर देगा। यहां "दो गर्म समोसे" मांगने की बात इतनी बढ़ गई कि मामला सीधे अदालत तक पहुंच गया। कोर्ट के आदेश पर अब मिठाई दुकान के मालिक समेत 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।
मामला क्या है
पाण्डेयपुर निवासी अधिवक्ता शिवशंकर सिंह ने बताया कि वह 22 फरवरी को चंदौली से वाराणसी लौट रहे थे। रास्ते में भूख लगी तो चौबेपुर थाना क्षेत्र के जाल्हूपुर बाजार में एक मिठाई की दुकान पर रुके।
आरोप के मुताबिक उन्होंने दुकानदार से साफ कहा, "ठंडे नहीं, दो गर्म समोसे दे दो"। लेकिन उन्हें ठंडे समोसे थमा दिए गए। जब उन्होंने एतराज जताकर समोसे वापस किए तो दुकान मालिक गुप्तेश्वर सिंह भड़क गया और बदतमीजी शुरू कर दी।
मारपीट और लूट का आरोप
शिवशंकर सिंह का कहना है कि बहस के बाद दुकान मालिक, उसका बेटा सोमेश्वर सिंह, एक कर्मचारी और 2 अन्य लोग मिलकर उनसे मारपीट करने लगे। इस दौरान उनकी जेब से 19,500 रुपये निकाल लिए गए और गले से सोने की चेन भी छीन ली गई।
घटना के बाद वह चौबेपुर थाने शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने करीब 3 घंटे तक बैठाए रखने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की।
कोर्ट ने दिया आदेश, तब दर्ज हुई FIR
लगातार सुनवाई न होने पर अधिवक्ता ने एसीजेएम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। करीब 6 महीने बाद कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौबेपुर थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दुकान मालिक गुप्तेश्वर सिंह, बेटे सोमेश्वर सिंह समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) और 309(4) के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में गैरकानूनी जमाव, चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी और लूट से जुड़े आरोप शामिल हैं।
वाराणसी पुलिस आयुक्त साहब का कहना है कि हर फरियादी की बात सुनी जाए कार्यवाही हो तो आखिर ममला कोर्ट क्यों पहुंचा जिम्मेदार कौन?
फरियादी एक वकील है कोर्ट तक चले गये आम लोगो के साथ भी यही होता है लेकिन कोई सुनवाई नही!
अब आगे क्या
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस "समोसा विवाद" ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है कि छोटी सी बात कैसे कोर्ट तक पहुंच गई।
अंबेडकरनगर,
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत के मामले में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही लूट और जेवर बरामदगी की खबरों को IPS आशुतोष मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इन खबरों को भ्रामक और गैर-जिम्मेदाराना बताया।
क्या है पूरा मामला
मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव निवासी IPS आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रा मिश्रा का शव 16 अगस्त को उनके घर में मिला था। शव की हालत संदिग्ध थी। मृतका के मुंह में तौलिया ठूंसा हुआ था, होंठों पर चोट व खून के निशान थे। साथ ही शरीर पर मौजूद सोने की चेन, तुलसी माला में सोने की गुड़िया, कुंडल, पायल, नथुनी आदि आभूषण गायब थे।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। IPS आशुतोष मिश्रा की तहरीर पर मालीपुर थाने में हत्या और लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया गया।
फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों के पैनल ने विसरा सुरक्षित किया है और हृदय को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए FSL भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की अंतिम वजह स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
"बिना पुष्टि खबर चलाकर IPS की इमेज खराब की"
इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि लूट के गहने घर से ही बरामद हो गए हैं और हत्या-लूट की कहानी झूठी है। इस पर IPS आशुतोष मिश्रा ने कड़ी आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा, _"अगर हमारे घर से जेवर बरामद हो गए होते, तो क्या हम पुलिस को नहीं सौंपते? क्या मालीपुर पुलिस आकर उसे कानूनी रूप से जब्त नहीं करती? बिना किसी आधिकारिक पुलिस पुष्टि के यह अफवाह फैलाई गई।"_
IPS ने आगे कहा, _"इस टाइप की सूचनाएं निकाल दे रहे हैं। इनके पास ना तो पुलिस की कोई रिपोर्ट होगी, ना मेरे घर आकर के पूछे। आपने तो पूरे IPS को ही बदनाम कर दिया मेरे नाते।"_
उन्होंने कहा कि ऐसी खबरों का खंडन पुलिस प्रशासन को करना चाहिए था, लेकिन ऐसा न होने पर उन्हें खुद सामने आना पड़ा। इन अफवाहों से उनका पूरा परिवार और रिश्तेदार गहरे मानसिक आघात में हैं।
वैज्ञानिक जांच की मांग
IPS आशुतोष मिश्रा ने मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की मांग की। उन्होंने कहा, _"इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। जांच में कोई जल्दबाजी न की जाए। चाहे एक महीना लगे या 2 महीने, वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने लाई जाए। किसी निर्दोष को प्रताड़ित न किया जाए।"_
पुलिस ने भी मीडिया में चल रही जेवर बरामदगी की खबरों को खारिज किया है।
नोट:इस खबर में दी गई सभी जानकारी IPS आशुतोष मिश्रा के बयान और पुलिस के आधिकारिक रुख पर आधारित है।
अंबेडकरनगर में सनसनी: IPS की 91 वर्षीय मां की हत्या, लाखों के जेवर लूटे
INDIA NEWS REPORT
अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले में लूटपाट के बाद हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात 2016 बैच के IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां इंद्रावती देवी का शव उनके पैतृक घर में खून से लथपथ मिला।
घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरूआ गांव की है। 15-16 अगस्त की रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और लाखों के जेवर लूटकर फरार हो गए। रविवार दोपहर दाई के पहुंचने पर हत्या का खुलासा हुआ।
परिजनों के मुताबिक मृतका के गले की चेन, कान-नाक के जेवर और पायल गायब हैं।
पुलिस ने गठित कीं 5 टीमें
मौके पर पहुंचीं आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार और एसपी प्राची सिंह ने बताया कि हत्या और लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SWAT और सर्विलांस सहित 5 विशेष टीमें बनाई गई हैं। गांव के CDR और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
घटना के बाद विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। 48 घंटे में खुलासे की मांग की गई है। सूचना मिलते ही IPS आशुतोष मिश्रा भी लखनऊ से गांव पहुंच गए हैं।
क्या सचमुच बदल रही है यूपी पुलिस? ? DGP ने CM योगी के सामने फिल्म इंडस्ट्री को दिया खुला निमंत्रण
INDIA NEWS REPORT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को लेकर लंबे समय से चल रहे सवालों के बीच अब खुद UP के डीजीपी ने मंच से फिल्म इंडस्ट्री को खुला आमंत्रण दिया है। लखनऊ में आयोजित एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर की मौजूदगी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को यूपी आने का न्योता दिया।
DGP ने क्या कहा
मंच से सीधे शब्दों में फिल्म निर्माताओं से अपील करते हुए DGP राजीव कृष्णा ने कहा,
"आइये, और आकर खुद हमारी पुलिस को देखिए!"
उन्होंने फिल्मों में पुलिस की पुरानी छवि पर तंज कसते हुए कहा कि "हमारी हिंदी फिल्मों में पुलिस की गाड़ी कई दशकों से अक्सर तभी पहुंचती है जब विलेन अपना सारा काम पूरा कर चुका होता है। थाने का कंप्यूटर इतना पुराना दिखता है कि हमारी साइबर टीम पहले उसका फॉरेंसिक एग्जामिनेशन करना चाहे।"
DGP ने कहा कि आज की उत्तर प्रदेश पुलिस की तस्वीर इससे बहुत अलग है। उन्होंने फिल्म जगत के लोगों को पुलिस लाइन, आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, साइबर फ्रॉड मिशन सेंटर्स और तकनीकी क्षमताएं देखने का न्योता दिया।
इशारा किस तरफ था?
उनका इशारा उत्तर प्रदेश पुलिस के बदलते हाईटेक स्वरूप, कानून व्यवस्था में सुधार और 'जीरो टॉलरेंस' नीति की तरफ था, जिसे अब पुलिसिंग का मुख्य हिस्सा माना जा रहा है। DGP ने कहा कि ये बदलाव CM योगी आदित्यनाथ के विजन, पुलिस के आधुनिकीकरण, बेहतर संसाधनों और ट्रेनिंग का नतीजा है।
इस आमंत्रण के बाद अब बनारस और पूरे प्रदेश की जनता के मन में 'सवाल पूछता बनारसी' का एक ही बड़ा सवाल कौंध रहा है—
क्या सचमुच यूपी पुलिस का चेहरा पूरी तरह बदल चुका है?
क्या बॉलीवुड क फिल्मों में अब यूपी पुलिस की एक नई, सिंघम जैसी सकारात्मक छवि देखने को मिलेगी, या धरातल पर हकीकत कुछ और ही बयां करती है?
https://youtube.com/shorts/mUku_dXW990?si=KIq5CkWz7upDBWL1
IDC&2026: बनारस रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैंड का भव्य प्रदर्शन, यात्री झूमे देशभक्ति गीतों पर ।
वाराणसी: स्वतंत्रता दिवस समारोह IDC-2026 के उपलक्ष्य में रविवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट बनारस द्वारा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-8 पर स्थित सेल्फी प्वाइंट यात्री हाल में एक भव्य आरपीएफ बैंड प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चला। मुख्यालय गोरखपुर से आई आरपीएफ बैंड टीम ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों से पूरे स्टेशन परिसर को देशप्रेम के रंग में सराबोर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट बनारस श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देशों पर किया गया। *इन गीतों पर झूमे यात्री* बैंड ने “वन्दे मातरम्”, “जहाँ डाल-डाल पर चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा”, “दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए” और “तलवारों पर सर वार दिए... केशरी रंग सजाया है” जैसे गीत प्रस्तुत किए। धुन बजते ही यात्री, विदेशी पर्यटक, रेलकर्मी और पुलिसकर्मी तालियां बजाते नजर आए। कई यात्री गीतों की लय पर झूमते भी दिखे।
अतिथियों ने की सराहना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा श्री अजय कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक SHO मडुआडीह श्री अजय राज वर्मा मौजूद रहे। दोनों ने आरपीएफ बैंड की अनुशासित प्रस्तुति की तारीफ की। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि रेल यात्रियों और कर्मचारियों के बीच सकारात्मक माहौल भी बनाते हैं। कार्यक्रम में बनारस स्टेशन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, सुपरवाइजर, जीआरपी, सिविल पुलिस और आरपीएफ के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस के अनुसार यह कार्यक्रम IDC-2026 की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य यात्रियों और आम नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को बढ़ाना है।
अलविदा पुरानी दालमंडी! हकीम मोहम्मद जाफर मार्ग पर शुरू हुआ विकास का नया अध्याय
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
वाराणसी 9 अगस्त रविवार -वाराणसी की ऐतिहासिक दालमंडी, जिसे हकीम मोहम्मद जाफर मार्ग के नाम से भी जाना जाता है, अब अपने पुराने स्वरूप को अलविदा कह रही है। पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी माने जाने वाले इस क्षेत्र के कायाकल्प के लिए रविवार को भूमिपूजन के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास कर दिया गया।
क्या हुआ शिलान्यास में -
शहर दक्षिणी के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की मौजूदगी में विकास योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।
योजना के तहत दालमंडी और आसपास के इलाकों में ये काम होंगे:
- सड़कों का चौड़ीकरण: घनी आबादी और भीड़ को देखते हुए मुख्य मार्गों को चौड़ा किया जाएगा
- जल निकासी में सुधार: बरसात में जलभराव की समस्या से निजात के लिए नया ड्रेनेज सिस्टम
- बेहतर प्रकाश व्यवस्था: पूरे क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी
- पेयजल आपूर्ति दुरुस्त: पाइपलाइन और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा
विधायक ने क्या कहा
भूमिपूजन के बाद डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि "दालमंडी वाराणसी का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यहां आने वाले हजारों व्यापारियों और आम जनता की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद लोगों को वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी।"
इतिहास पर इतिहास
दालमंडी दशकों से पूर्वांचल के व्यापार की धड़कन रही है। दाल, मसाले और किराना की सबसे बड़ी मंडी के रूप में इसकी पहचान थी। अब आधुनिक सुविधाओं के साथ इस क्षेत्र का नया स्वरूप तैयार किया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि विकास के बाद यहां व्यापार और भी बढ़ेगा, लेकिन साथ ही पुरानी पहचान के बदलने को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं।
प्रशासन का लक्ष्य है कि तय समय में काम पूरा कर दालमंडी को जाम, जलभराव और खराब रोशनी जैसी समस्याओं से मुक्त किया जाए।
वाराणसी: सारनाथ पुलिस ने सुलझाई बाइक चोरी की गुत्थी, 1 शातिर चोर गिरफ्तार; सुपर स्प्लेंडर बरामद
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी। अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत सारनाथ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर बाइक चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
​हवेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से हुआ गिरफ्तार
सारनाथ पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त 2026 को पीड़ित द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं (मु0अ0सं0 0428/2026) में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उप-निरीक्षक देवेंद्र सिंह द्वारा की जा रही थी।
​7 अगस्त 2026 को तड़के लगभग 01:09 बजे सारनाथ पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हवेलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विकास स्वप्निल (उम्र करीब 45 वर्ष), पुत्र स्व. रामचंद्र, निवासी गोलाघाट (थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी) के रूप में हुई है।
​आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है। उस पर वाराणसी के भेलूपुर, रामनगर, सिगरा और चेतगंज सहित विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट जैसे संगीन अपराधों के 8 मुकदमे दर्ज हैं।
​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस सफल अनावरण और गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उप-निरीक्षक देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल अतिश कुमार (थाना सारनाथ) की मुख्य भूमिका रही। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
INDIA NEWS REPORT
​वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की लोहता पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, दुष्कर्म और अश्लील सामग्री भेजकर वसूली करने वाले एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत यह कार्रवाई की गई।
मामला थाना लोहता क्षेत्र का है, जहाँ 5 अगस्त 2026 को पीड़िता (वादिनी) ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप था कि अभियुक्त ने पहले उससे मित्रता बढ़ाई और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद अभियुक्त पीड़िता को मोबाइल पर अश्लील सामग्री भेजकर, जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था और उससे अवैध रूप से पैसे ऐंठ रहा था।
​पीड़िता की तहरीर पर लोहता पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 231/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 351(3), 308(2) और 67 आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत कर जाँच शुरू की थी।
​मुडैला तिराहे से हुई गिरफ्तारी
​पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त (रोहनियां) के नेतृत्व में लोहता पुलिस टीम को 7 अगस्त 2026 की सुबह मुखबिर से सटीक सूचना मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुबह लगभग 10:30 बजे मुडैला तिराहे के पास से अभियुक्त को धर दबोचा।
​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
​नाम: संदीप कुमार मौर्या (उम्र लगभग 28 वर्ष)
​पिता का नाम: राजनारायण मौर्या
​पता: ग्राम कनक सराय, थाना कछवा, जनपद मिर्जापुर
​पुलिस टीम की भूमिका
​इस सफल कार्रवाई में लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, उप-निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, आरक्षी रत्नेश राय और रिक्रूट आरक्षी दुर्गेश कुमार यादव शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
वाराणसी में एटीएम में प्लेट लगाकर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार, 39,800 रुपये बरामद
INDIA NEWS REPORT
वाराणसी, 26 जुलाई 2026
भेलूपुर पुलिस ने एटीएम मशीनों में लोहे की प्लेट लगाकर लोगों से पैसे ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बीएचयू कॉलोनी बैजनत्था बिरदोपुर के पास से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 39,800 रुपये नगद, घटना में इस्तेमाल 4 लोहे की प्लेटें, 1 सफेद टेप और 1 काला मोटा कागज भी बरामद हुआ है।
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर काशी जोन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और एसीपी भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के नेतृत्व में भेलूपुर थाना टीम ने घेराबंदी कर सभी को दबोचा।
ऐसे देते थे ठगी को अंजाम
पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम के कार्ड स्लॉट में लोहे की प्लेट और कागज चिपका देते थे। जब लोग पैसे निकालने आते और कार्ड फंस जाता, तो ये लोग मदद के बहाने आकर एटीएम कार्ड बदल देते या पिन देख लेते थे। बाद में खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे।
भेलूपुर थाने में एक पीड़ित की शिकायत पर मु0अ0सं0- 0447/2026 धारा 318(4)/303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. आदर्श कुमार पुत्र पवन कुमार, निवासी झाडीरामपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 24 वर्ष
2. सचिन कुमार पुत्र रावेन्द्र सिंह, निवासी झाडीरामपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 18 वर्ष
3. अभय राजपूत पुत्र देवी प्रसाद, निवासी बरी गोविन्दपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 21 वर्ष
4. राजकुमार पुत्र किशन पाल, निवासी झाडीरामपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 19 वर्ष
5. हिमांशु सिंह पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम विसुईसराय थाना हदगाम, फतेहपुर, उम्र 20 वर्ष
6. प्रिंस कुमार पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी झाडी रामपुर थाना मलवा, फतेहपुर, उम्र 19 वर्ष
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी प्रिंस कुमार का पहले भी फतेहपुर के मलवां थाने में मु0अ0सं0 0393/2025 धारा 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।
बरामद सामान
- 39,800 रुपये नगद
- 4 लोहे की प्लेटें
- 1 सफेद टेप
- 1 काले रंग का मोटा कागज
गिरफ्तारी टीम
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उ0नि0 अनुज सिंह, उ0नि0 सूर्यभान, उ0नि0 संदीप सिंह, का0 श्यामू, का0 विवेक कुमार, का0 विनय कुमार, का0 सूरज भारती, का0 रंगबहादुर सिंह, का0 विष्णु प्रताप सिंह और का0 अश्वनी सर्विलान्स सेल शामिल रहे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर अन्य एटीएम ठगी की घटनाओं में इनकी संलिप्तता भी खंगाल रही है।
2 विधायकों के पुराने पेपर लीक मामले में प्रभावी पैरवी की मांग, आज़ाद अधिकार सेना ने CM को लिखा पत्र
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
लखनऊ। पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दो विधायकों से जुड़े पेपर लीक मामलों में प्रभावी और निष्पक्ष पैरवी की मांग की है।
अमिताभ ठाकुर ने पत्र में सुभासपा विधायक बेदी राम और निषाद पार्टी विधायक विपुल दुबे से संबंधित मामलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के मद्देनजर लगभग दो दशकों से लंबित इन पुराने मामलों का भी उतनी ही गंभीरता से निष्पादन जरूरी है।
क्या है मामला?
पत्र में 2006 के रेलवे भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण का उल्लेख किया गया है जो लखनऊ न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में बेदी राम और विपुल दुबे सहित अन्य अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन लंबित है। इसके अलावा बेदी राम के खिलाफ प्रश्नपत्र लीक से जुड़े अन्य आपराधिक मामले भी विभिन्न स्तरों पर लंबित बताए गए हैं।
अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार से मांग की है कि:
1. वरिष्ठ स्तर पर नियमित समीक्षा की जाए
2. सक्षम लोक अभियोजकों द्वारा प्रभावी पैरवी सुनिश्चित हो
3. सतत निगरानी रखी जाए ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और मामला विधि के अनुसार आगे बढ़े
उन्होंने कहा कि नए पेपर लीक मामलों पर सरकार की सख्ती तभी सार्थक होगी जब पुराने मामलों में भी दोषियों को सजा मिले।
छात्र आंदोलन का असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी को सौंपा त्यागपत्र
नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026
NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई अनियमितताओं और देशभर में चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार दोपहर अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया।
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 2 पन्नों का पत्र पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। पत्र में उन्होंने लिखा कि "पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही इस देश की असली ताकत है। देश की एकता बनी रहे और भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।"
NEET मामले पर क्या कहा
मंत्री ने पत्र में 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में सामने आई अनियमितता का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच CBI को सौंपी, परीक्षा रद्द की और 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा कराई। उन्होंने कहा कि "पहले ही दिन से मैंने जिम्मेदारी ली। मेरा संकल्प था कि किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे।"
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट और CJP का रिएक्शन
पिछले 10 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर Cockroach Janta Party के बैनर तले छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। संगठन की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा थी।
इस्तीफे की खबर आते ही CJP ने X पर पोस्ट किया: "The Education Minister has submitted his resignation. Long live Student Power!" दिल्ली, मुंबई, पुणे, चंडीगढ़ सहित कई शहरों में छात्रों ने जश्न मनाया।
CJP ने कहा कि उनकी बाकी मांगें अब भी बाकी हैं। इनमें NEET में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज केस वापस लेना शामिल है।
आगे की राह
पत्र के अंत में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वो "प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से आगे भी भारत माता, ओडिशा की जनता तथा देश के युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए हर संभव रूप में स्वयं को समर्पित रखेंगे।"
प्रगति रिपोर्ट नहीं आई, कोर्ट ने चौक पुलिस से मांगी जवाब, एक अगस्त को अगली सुनवाई
INDIA NEWS REPORT
कुलदीप बरनवाल
वाराणसी। चौक थाने में दर्ज एक मामले में अब तक की कार्यवाही पर प्रगति रिपोर्ट न आने पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने चौक पुलिस को जल्द से जल्द आख्या दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई अब एक अगस्त को होगी।
दरअसल आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपने अधिवक्ता अनुज यादव के माध्यम से कोर्ट में अर्जी दी थी। अर्जी में मांग की गई थी कि दिसंबर 2024 में उनके और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर के खिलाफ दर्ज मामले में 6 महीने बीत जाने के बाद भी आरोप पत्र क्यों नहीं दाखिल हुआ, इस पर प्रगति रिपोर्ट तलब की जाए।
अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता की अपील पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने चौक पुलिस से आख्या न आने पर नाराजगी जताई और जल्द रिपोर्ट भेजने को कहा।
अधिवक्ता अनुज यादव ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने उनके मुवक्किल को आरोपित बनाया था। एफआईआर दर्ज हुए 8 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन जांच को कानूनी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचाया गया। आवेदक की जानकारी के अनुसार जांच पूरी होने के बाद भी कोई उचित पुलिस रिपोर्ट सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई है। जबकि मामले के दर्ज होने के 10 दिनों के भीतर ही आवेदक की न्यायिक हिरासत मांगी गई थी।
क्या है पूरा मामला
वाराणसी के अम्बरीष सिंह भोला ने बीते वर्ष दिसम्बर में चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप था कि 30 नवंबर को अमिताभ ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन पर आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के झूठे आरोप लगाए गए।
अब कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद देखना होगा कि चौक पुलिस एक अगस्त तक क्या रिपोर्ट दाखिल करती है।
INDIA NEWS REPORT।
कुलदीप बरनवाल
नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और गड़बड़ियों को लेकर देशभर में छात्रों के प्रदर्शन तेज हैं। इसी बीच क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने बिना किसी का नाम लिए छात्रों के पक्ष में आवाज उठाई है। ।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सचिन ने अपने पिता की सीख साझा की। उन्होंने लिखा कि उनके पिता प्रोफेसर थे और उन्होंने बचपन से ही सिखाया था कि असफल होना स्वीकार है, लेकिन धोखा कभी नहीं। कभी भी शॉर्टकट नहीं अपनाना चाहिए।।
सचिन ने कहा कि मेहनत करने वाले हर छात्र को यह भरोसा होना चाहिए कि उसकी लगन का सही मूल्यांकन होगा। अगर छात्रों को लगने लगे कि उनकी मेहनत बेकार गई है तो उनका निराश होना लाजमी है। इसलिए ऐसी व्यवस्था बनानी होगी जहां योग्यता ही सफलता का आधार बने, न कि जुगाड़। ।
उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। कहा कि देश का भविष्य इन्हीं के हाथों में है और उनका भरोसा टूटना नहीं चाहिए। सचिन ने अपने बच्चों का उदाहरण देते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा प्रणाली मिले। ।
सचिन ने अपने बयान में किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति पर सीधी टिप्पणी नहीं की। उनका जोर सिर्फ ईमानदारी, निष्पक्षता और मेहनत के सम्मान पर रहा।
उनसे पहले फुटबॉलर साहल अब्दुल समद, लालरिंजुआला छांगते और ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा भी शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के मुद्दे पर बोल चुके हैं। सचिन के इस संदेश के बाद सोशल मीडिया पर छात्रों और अभिभावकों में इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज ,NEET पेपर लीक मामले में प्रदर्शन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से आक्रोशित कार्यकर्ताओ का वाराणसी में हंगामा हुए गिरफ्तार
वाराणसी कोतवाली में सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पूर्व सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरे यूपी में नारेबाजी
वाराणसी।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दिल्ली में हुई गिरफ्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन जारी है।
वाराणसी में भी सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप कोतवाली थाने पर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
थाना कोतवाली में प्रदर्शन करने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में देव कुमार SP, महानगर सचिव बूथ प्रभारी समाजवादी लोहिया वाहिनी, राहुल कनौजिया महानगर अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी, नितिन यादव पूर्व महामंत्री छात्र संघ, विकास यादव सक्रिय सदस्य और रोहित यादव पूर्व महामंत्री छात्र संघ शामिल व अन्य शामिल रहे।
सपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। इसके विरोध में पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।
जौनपुर न्यूज फर्जी आयकर अधिकारी गिरोह का भंडाफोड़
जौनपुर थाना रामपुर के गोपालापुर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए 5 बदमाश पकड़े गए
जौनपुर। जिले की रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर पुरानी बाजार में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने एक सर्राफा व्यवसायी को लूट कर लाखों की मूल्य के जेवरात ले जाते समय व्यवसायी के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए घेरकर ललकारा तो दो बदमाश पैदल ही भाग निकले और तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बने बदमाशों को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई है जहां पर कानूनी कार्रवाई चल रही है।
बताया जाता है कि 19जुलाई 26 दिन रविवार की अपराह्न 3:00 बजे एक बोलेरो में 5 लोग गोपालापुर पुरानी बाजार निवासी दिनेश बरनवाल की सर्राफा की दुकान पर पहुंचे और अपने को इनकम टैक्स का अधिकारी बताते हुए परिचय पत्र दिखाया। सभी ने जांच के नाम पर दुकान के लॉकर में रखें सोने चांदी की गहनों को बाहर निकलवाया और उसे एक बैग में भर लिया विरोध करने पर सर्राफा व्यवसायी दिनेश बरनवाल एवं उनकी पत्नी की पिटाई भी की जिससे व्यवसायी दम्पति डर गए । पिटाई के बाद बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाय के लाइसेंसी रिवाल्वर को भी अपने गिरफ्त में कर लिया। रिवाल्वर का बदमाशों द्वारा जब्त करना ही सर्राफा व्यवसायों को शक होने लगा इसके बाद दुकान के अंदर से ही व्यवसायी दम्पति ने चिल्लाना शुरू किया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी दुकान के सामने तेजी के साथ जूटने लगे और बदमाशों को ललकारना शुरू किया इसके बाद दो बदमाश पैदल ही भाग खड़े हुए। ग्रामीणों द्वारा दौड़ाकर तीन बदमाशों को बोलरों वाहन सहित पकड़ लिया गया व सूचना स्थानीय थाना रामपुर पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग शाम 5:00 बजे तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। व स्थानीय पुलिस द्वारा कुछ ही समय बाद 2 अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया  पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त बोलरो वाहन के नंबर को चेक किया तो वह बाइक का नंबर निकला। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र के ग्रामीण एवं व्यापारी थाने पर जुटे हुए हैं।