India News Report | Best Digital News Portal | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें & Shiv Vishal

योग महाकुंभ में सम्मानित होंगी प्रयागराज की योगाचार्य एकता श्रीवास्तव
प्रयागराज

शिव विशाल

विशेष संवाददाता

अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ एवं अखिल भारतीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा योग महाकुंभ 2024 का आयोजन 14 जून को अयोध्या में किया जा रहा है। जिसमें प्रयागराज की योगाचार्य एकता श्रीवास्तव को पतंजलि योग रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

एकता श्रीवास्तव 2009 में पोस्ट ग्रेजुएट के साथ ही नेचरोपैथी, एक्यूप्रेशर, थेरेपी ऑफ योग विज्ञान के साथ विगत 18 वर्षों से जनता को अपनी सेवाएं प्रदान करती चली आ रही है। बतौर आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट में योगाचार्य की सेवाएं छात्रों और अध्यापकों में निरंतर जारी है।

एकता श्रीवास्तव को 2024 में ही राष्ट्रीय योग वीर सम्मान से सम्मानित भी किया जा चुका है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमो से योग कथाओं द्वारा सभी को निरंतर योग से जोड़ने का कार्य जारी है।

आगामी 14 जून को श्री राम ऑडिटोरियम अयोध्या में होने वाले योग महाकुंभ में मुख्य रूप से बाली इंडोनेशिया से पद्मश्री अगुम इंद्र उदवन, उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, वेदमूर्ति पवन दत्त महाराज जी के साथ अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इनके द्वारा ही देश भर के योग शिक्षकों और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सभी को सम्मानित किया जाएगा।

दुनियाभर के कई देशों में हुआ facebook, instagram का सर्वर ठप्प
इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट

शिव विशाल गुप्ता

विशेष संवाददाता

????बड़ी खबर Facebook Instagram‼️

दुनियाभर में ठप हुआ Facebook, सभी की अपने आप ही ID लाॅगऑउट होने से यूजर्स परेशान

मेटा कंपनी के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक की मंगलवार को दुनियाभर में सेवाएं ठप हो गईं।

फेसबुक का Login सेशन अचानक बंद हो गया। फेसबुक अपने आप लॉग आउट हो रहा है। इसके बाद यूजर्स ने काफी परेशान दिखे। यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप हुआ है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने Instagram के डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई है।

यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं।

????फेसबुक इंस्टाग्राम कुछ देर के लिए बाधित रहेगा, कोई भी व्यक्ति अपने id से छेड़ छाड़ ना करें।

मां शारदा हॉस्पिटल, प्रयागराज के डॉक्टर बने शैतान
इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट, प्रयागराज

शिव विशाल गुप्ता/विशेष संवाददाता

प्रयागराज के बैहराना स्थित मां शारदा हॉस्पिटल का कारनामा

प्रधानमंत्री जी के आयुष्मान कार्ड से हो रहे मरीज के इलाज पर डॉक्टर की बदजुबानी

मेजा निवासी शीला देवी के गॉलब्लेडर में पथरी की शिकायत थी। जिसके उपचार के लिए मां शारदा हॉस्पिटल के डॉ आर. के.अग्रवाल ने मरीज को आपरेशन कराने को कहा। मरीज शीला देवी और उनके पुत्र पंकज ने डॉ को बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड है।

1 मार्च को शीला देवी का ऑपरेशन किया गया। परन्तु 3 मार्च की रात तक उन्हें ICU बेड नम्बर 7 पर ही रखा गया।

मरीज शीला देवी लगातार डॉ से कह रही कि उनके सर्जरी वाली जगह में दर्द बना हुआ है। तब डॉ आर. के.अग्रवाल ने मरीज से बोला कि मुफ्त में इलाज कराओगे तो यही होगा।

क्या चिकित्सक का रूप ये ही है ?

प्रधानमंत्री जी के आयुष्मान कार्ड की सेवा को अपनी जेब गर्म करने का तरीका बना रखा है प्रयागराज के डॉक्टरों ने।

#pmmodi| #ayushmanbhav |प्रधानमंत्री जी के आयुष्मान कार्ड को पलीता लगा रहे प्रयागराज के डॉक्टर

https://youtu.be/z8HSGn0EnRk?si=cxRKORpUX_Kijacy

400 करोड़ के घर पर चला दिया बुलडोजर
इंडिया न्यूज रिपोर्ट

विशेष संवाददाता

शिव विशाल गुप्ता

04/03/2024

नई दिल्ली

विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शनिवार को दिवंगत कारोबारी पोंटी चड्ढा के छतरपुर स्थित फार्महाउस पर बुलडोजर चला दिया। लगभग 10 एकड़ में फैले इस फार्म हाउस का बड़ा हिस्सा सरकारी जमीन पर बना हुआ था। इसकी कीमत लगभग 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती मौके पर रही। रविवार को भी इस फार्महाउस को तोड़ने का काम जारी रहेगा।

दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में लगभग 10 एकड़ में पूर्व शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा उर्फ गुरदीप सिंह का फार्महाउस बना हुआ था। इसका बड़ा हिस्सा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। इसके चलते डीडीए अधिकारियों की तरफ से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गये थे। शुक्रवार से ही इस फार्महाउस को तोड़ने का काम डीडीए ने शुरू किया और यह शनिवार को भी जारी रहा।

राजनिवास सूत्रों से अभी तक इस फार्महाउस से पांच एकड़ में मौजूद अतिक्रमण को हटाया जा चुका है। शनिवार को चल रही इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही।

डीडीए के अनुसार शनिवार को अंधेरा होने पर यह कार्रवाई रोक दी गई, लेकिन रविवार को फिर अवैध निर्माण को गिराकर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा।

बताया जाता है कि इसी फॉर्म हाउस में नवंबर 2012 में पोंटी चड्ढा एवं उसके भाई हरदीप की गोलीबारी में मौत हो गई थी। प्रॉपर्टी विवाद के चलते दोनों भाइयों द्वारा एक-दूसरे पर गोली चलाने की बात सामने आई थी।

भाजपा सांसद और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने छोड़ी सक्रिय राजनीति
इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट

विशेष संवाददाता

शिव विशाल गुप्ता

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है।

खबरों के मुताबिक वैसे भी इस बार भाजपा उनको मैदान में नहीं उतारती।वह पिछले पांच साल बहुत कम राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं।

लेकिन वह बहुत बड़े समाजसेवी भी हैं। दिल्ली में वह जन रसोई के माध्यम से गरीबों को मात्र एक रुपए में भरपेट खाना खिलाते हैं। उन्होंने इस तरह की पांच जन रसोई खोल रखी है।

वह शहीदों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाते हैं।

तभी उनको 2019 के चुनाव में 6 लाख 96 हजार वोट मिले थे। कांग्रेस और आप को मिला कर 5 लाख 73 वोट मिले थे।

यूपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी कार्यवाही
इंडिया न्यूज़ रिपोर्ट

विशेष संवाददाता, प्रयागराज

शिव विशाल गुप्ता

यूपी बोर्ड की गुरुवार को आयोजित हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट की गणित वा जीव विज्ञान की परीक्षा में 14 शिक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों सहित पांच साल्वरो पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई वा ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया।

प्रथम पाली में हाईस्कूल वा द्वितीय पाली में गणित वा जीव विज्ञान की परीक्षा में प्रयागराज के केंद्रों की जांच के लिए बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने दो टीमों को गठित किया था जिसमें से एक टीम का नेतृत्व स्वयं सचिव ने किया। दोनों टीमों ने जिले के सात केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान इन केंद्रों से आठ कक्ष निरीक्षको के पास क्यू आर कोड वाला परिचय पत्र नहीं मिला। सचिव ने इसे गंभीरता से लेते हुए चौधरी महाराजदीन इंटर कालेज के पांच कक्ष निरीक्षक वा केंद्र व्यवस्थापक, शिवाजी इंटर कालेज होलागढ़ के केंद्र व्यवस्थापक, सुमेरादेवी पटेल इंटर कालेज लालगोपालगंज के दो कक्ष निरीक्षकों एवं केंद्र व्यवस्थापक, हीरालाल पटेल इंटर कालेज नवाबगंज के केंद्र व्यवस्थापक तथा भोलानाथ रामसुख पटेल इंटर कालेज दहियांवा के एक कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक को हटाने का निर्देश दिया।

इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

युट्यूबर व बिग बॉस OTT के विजेता एल्विस यादव कोबरा के जहर की रेव पार्टी कराने में गिरफ्तार
विशेष संवाददाता

शिव विशाल

एल्विश यादव पर रेव पार्टी कराने का बड़ा आरोप लगा है। आरोप है कि नोएडा में की जाने वाली इस पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल किया गया। इतना ही नहीं इस पार्टी के लिए विदेशी लड़कियां भी मंगाई गईं।

पुलिस ने स्टिंग के बाद इस मामले में कई लोगों को पकड़ लिया है। फिलहाल एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

आरोपियों के पास से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांप बरामद किए गए हैं। इनमें 5 कोबरा, 1 अजगर, 2 दुमुही और एक घोड़ा पछाड़ सांप है। इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया गया। अब इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था।

एल्विश यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्था पीएफए के एक अधिकारी को मिली थी सूचना रिपोर्ट के अनुसार, मेनका गांधी की संस्था पीएफए के एक अधिकारी को सूचना मिली थी कि नोएडा के फॉर्म हाउसेज में रेव पार्टी होती है। जिसमें सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने एल्विश यादव का नाम लिया था।

अधिकारी का कहना था कि उन्हें सूचना मिली थी कि यूट्यूबर इन फॉर्म हाउसेज वीडियो शूट कराते हैं। यहां रेव पार्टी की जाती है जिसके लिए विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता है।

अधिकारी ने कहा कि मुखबिर ने एल्विश यादव से किया संपर्क

अधिकारी का कहना है कि एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क कर उनसे रेव पार्टी कराने और सांपों के जहर का इंतजाम करने को कहा। इसके बाद कथित तौर पर एल्विश यादव ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया और कहा कि हम उनका नाम लेकर बात करें। इसके बाद जब राहुल से बात हुई तो वह रेव पार्टी के लिए तैयार हो गया।

राहुल ने अपनी टीम के साथ गुरुवार को सेक्टर 51 के सेवरोन होटल में पहुंचने को कहा। इसके बाद अधिकारी ने इस बारे में डीएफओ नोएडा को सूचना दे दी। अधिकारी के अनुसार, जैसे राहुल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा तो ट्रैप करने वाले लोगों ने उनसे सांप दिखाने को कहा सांप देखने के बाद नोएडा सेक्टर 49 पुलिस और क्षेत्रीय वन अधिकारी दादरी को मामले की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान राहुल, टीटूनाथ, नारायण, रविनाथ और जयकरन के रूप में हुई। इस मामले में एल्विश यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

कौन है एल्विस यादव एल्विस यादव किस लिए फेमस है?

एल्विस यादव के फेमस होने का कारण है की वह एक YouTuber है और हाल ही में वह ज्यादा फेमस हो गए है क्योंगी वो हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में गए हुए थे और उन्होंने बॉस ओटीटी सीजन 2 को जीत लिया है। इसलिए वह ज्यादा फेमस हो गए है।

ANI UP/Uttarakhand द्वारा X ट्वीट कर लिखा गया है- "उत्तर प्रदेश | रेव पार्टियों में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए वे मोटी रकम वसूलते थे। छापेमारी में नौ सांपों को भी बचाया गया"

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1720313563959669190?t=e93lXjA-zM5ZVlRTBfv1qg&s=19

सीरियल ब्लास्ट से दहला केरल ,अन्य राज्यों में हाई अलर्ट घोषित
विशेष संवाददाता :शिव विशाल

केरल:रविवार की सुबह एक के बाद एक लगातार तीन धमाकों से केरल दहल गया।केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में 3 धमाके हुए। जिसमें अब तक एक शख्स की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। ये धमाके कन्वेंशन सेंटर में किए गए हैं।

घटनास्थल पर पुलिस को धमाके में इस्तेमाल होने वाला वायर, बैट्री और अन्य संदिग्ध सामान भी मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टिफिन बॉक्स में बम को रखा गया था।

दिल्ली से रवाना हुई एनएसजी टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली से एनएसजी के बम स्क्वॉड को भी केरल के लिए रवाना कर दिया गया है। एनएसजी की इस टीम में दो वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं, जो घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करेंगे। इस धमाके के बाद का जो वीडियो सामने आया है उसमें हर तरफ सिर्फ आग और धुआं ही नजर आ रहा है।

धमाका कैसे हुआ और किसने किया है ये अभी साफ नहीं है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी बात की है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजय अभी दिल्ली में ही हैं। इजरायल और हमास के बीच चल रहे जंग को लेकर फिलस्तीन के समर्थन में होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने विजयन दिल्ली आए हुए हैं और उधर उनके राज्य में ये धमाका हो गया। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन लेफ्ट पार्टी ने किया है।

रविवार की सुबह 9:30 बजे हुआ धमाका

इस धमाके को लेकर केरल के डीजीपी डॉ0 शेख दरवेश साहब ने कहा, "आज सुबह लगभग 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा, "कन्वेंशन सेंटर में, एक क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं, एडिशनल डीजीपी भी रास्ते में हैं, मैं भी जल्द ही मौके पर पहुंचूंगा। हम पूरी जांच कर रहे हैं, हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।"

खुफिया एजेंसी ने जारी किया था अलर्ट

खुफिया एजेंसियों ने इजरायल-फिलीस्तीन को लेकर एक महत्वपूर्ण अलर्ट भी जारी किया था। इसमें जिक्र किया गया था की भारत में यहूदियों के स्थल आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं। इतना ही नहीं हाल में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISIS के जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था उन्होंने भी मुंबई के चावर्ड हाउस में यहूदियों के एक महत्वपूर्ण स्थल की रेकी की थी और वहां के वीडियो विदेशी आतंकियों को भेजे थे।

हेड कांस्टेबल का बेटा बना डीएसपी , बिहार सीपीएस में मिली सफलता
प्रयागराज से विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट

प्रयागराज जनपद के कैंट थाने में में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश चौबे के बड़े पुत्र अभिषेक चौबे ने बिहार पीसीएस की परीक्षा में डिप्टी एसपी के पद पर सातवीं रैंक हासिल की है।

अभिषेक ने प्रशासनिक सेवा के स्थान पर पुलिस सेवा को ही प्राथमिकता दी है। गाजीपुर जिले के थाना भावरकोल के मलसा गांव के मूल निवासी राकेश चौबे पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं।

अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव में ही हुई है। बता दें उनके परिवार की दो पीढ़ी लगातार पुलिस में अपनी सेवा दे चुकी है। वर्तमान में उनके पिता, चाचा व बड़े पिता जी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।

अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर,परिजनों और गुरुओं को दिया है।

मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी , 20 करोड़ की डिमांड
प्रयागराज से विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट

मुंबई

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है

मुंबई पुलिस के मुताबिक एक अनजान शख्स ने ईमेल के जरिए मुकेश अंबानी को 20 करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मारने की बात कही है

ईमेल में कहा गया है, "अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें मार देंगे। हमारे पास भारत में सबसे अच्छे शूटर हैं

यह धमकी 27 अक्टूबर को शादाब ख़ान नाम के एक व्यक्ति ने भेजी थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई पुलिस ने गावदेवी थाने में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी दी गई है।

पिछले साल मुंबई पुलिस ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी देने वाले व्यक्ति को बिहार से गिरफ्तार किया था। व्यक्ति ने मुकेश अंबानी के घर और रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी थी।

इससे पहले 2021 में अंबानी के घर के पास विस्फोटकों से भरी एक एसयूवी मिली थी।

दुर्व्यवहार मामले में 1 नवंबर को निर्वस्त्र प्रदर्शन करेगी आजाद अधिकार सेना
शिव विशाल की खास रिपोर्ट

आजाद अधिकार सेना वाराणसी के कार्यकर्ता सुनील तिवारी 14 अक्टूबर 2023 को इंस्पेक्टर लंका द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में 1 नवंबर (बुधवार) को थाना लंका के सामने निर्वस्त्र प्रदर्शन करेंगे।

उस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर सहित तमाम साथी भी उनके समर्थन में मौके पर उपस्थित रहेंगे।

सुनील तिवारी के अनुसार वे एक सिविल प्रकरण में थाने गए थे, जहां इंस्पेक्टर के गलत निर्णय का विरोध करने पर इंस्पेक्टर द्वारा उनके प्रति अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें बेइज्जत करते हुए थाने से निकाल दिया गया।

इस संबंध में अमिताभ ठाकुर ने 14 अक्टूबर को ही शिकायत भेजी गई थी किंतु अब तक इस प्रकरण में कोई पूछताछ तक नहीं हुई है। अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर वाराणसी पुलिस कमिश्नर वाराणसी को इसकी जानकारी दी है.। ट्वीट के माध्यम से अमिताभ ठाकुर ने यूपी पुलिस, डीजीपी यूपी,उत्तर प्रदेश सरकार को अवगत कराया है कि - इंस्पेक्टर लंका द्वारा 14/10 को @azadadhikarsena के सुनील तिवारी 9415274283 के साथ दुर्व्यवहार मामले में बार-बार शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं, अन्य कोई विकल्प नहीं होने पर वे 1 नवंबर को थाना लंका के सामने निर्वस्त्र प्रदर्शन करेंगे। https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1718223435942473817?t=7SRoiPsddM2JBWBlGyhxJQ&s=19

नहीं लगाने होंगे हाईकोर्ट के चक्कर
प्रयागराज से विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट

प्रयागराज

इंटरनेट व वेबसाइट के जरिए कोर्ट कार्यवाही की आम लोगों के बेडरूम तक पहुंच बनाने में सफल प्रयोग के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश की जिला अदालतों में स्थित ई-सेवा केंद्रों के माध्यम से मुकद्दमों का दाखिला भी आम लोगों की पहुंच में ला दिया है।

मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की अनुमति से महानिबंधक ने अधिसूचना जारी कर सभी जिला जजों को ई-सेवा केंद्रों के जरिए वादकारियों व अधिवक्ताओं को ई-फाइलिंग की सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया है।

मेरठ में ई-दाखिला एक नवम्बर 23 से चालू हो जाएगा।

अब वादकारी या अधिवक्ता अपने जिले में ही ई-सेवा केंद्र के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट व लखनऊ पीठ में मुकद्दमे दाखिल कर सकेंगे और ऑनलाइन बहस भी की जा सकेगी। इस आदेश के बाद प्रदेश की किसी भी जिला अदालत में स्थित ई-सेवा केंद्र में हाईकोर्ट में वहीं से मुकद्दमे दाखिल किए जा सकेंगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रौद्योगिकी तकनीकी की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिसका दूरगामी परिणाम भविष्य में देखने को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस में 50 वर्ष आयु से अधिक वालों को मिलेगा सेवानिवृत्ति
विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस में 50 वर्ष से अधिक की आयु वाले पुलिसकर्मियों को किया जाएगा रिटायर

स्क्रीनिंग शुरू

हांलाकि ये शिक्षकों के लिए पहले होना चाहिए क्योंकि शिक्षा से ही सुरक्षा का ज्ञान होता है

30मार्च 2023 को 50 वर्ष पूरी कर चुके पुलिस कर्मियों के ट्रैक रिकार्ड को देखकर अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी जाएगी

एडीजी स्थापना संजय सिंघल की तरफ से सभी आईजी रेंज/ एडीजी जोन/ सभी 7 पुलिस कमिश्नर/ के साथ-साथ पुलिस की सभी विभाग को भेजा गया आदेश

30 नवंबर तक सभी अफसर 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखने के बाद अनिवार्य सेवा निवृत्ति दिए जाने वाले पुलिस कर्मियों की लिस्ट मुख्यालय भेजेंगे

PAC में ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट 20 नवंबर तक भेजने के आदेश दिए गए

मानवीय संवेदनाओं से भरे लोग आज भी जिंदा हैं
विशेष संवाददाता शिव विशाल की रिपोर्ट

कुछ दिनों से ऐसी घटनाये सामने आ रही है जिसने साबित किया है कि जिंदा शहर में मुर्दों की बस्ती है।

दिल्ली लोगो के सामने हत्या हो जाती है लोग तमाशबीन बनकर नज़ारा दिखते हुये दिखाई देते है।

ऐसे में प्रयागराज से एक वीडियो सामने आया है जिसने ये साबित किया है कि मानवीयता अभी भी जिंदा है ।

प्रयागराज झूंसी में बांस में लटका कर महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए के लिये जा रहे पिता और पति के मदद के लिए जुटे राहगीर।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बनारस के रहने वाले ये लोग मुसिहारा समाज के है।

झूंसी में नीबी गांव में रहकर पत्तल बेचकर जीवन यापन करते है। महिला के पति नखड़ू ने बताया कि पत्नी कई दिनों से बीमार थी जिसकी मृत्यु आज हो गई थी। पैसा की व्यवस्था नही होने मजबूरी में बांस में बांध कर दारागंज पुल के नीचे बसे रिश्तेदारों के पास ले जाकर अंतिम संस्कार करना चाहते थे। मृतका अनीता 26 वर्ष के पिता मैनेजर ने बताया कि पैसा नही होने के कारण मजबूरी में पैदल बांस में बांधकर ले जाना पड़ रहा था।

दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई थी। आस पास खड़े अन्य लोगों ने रुपयो की मदद कर हांथ आगे बढ़ाया।

प्रयागराज पुलिस ने भी  मदद की ।

उत्तर प्रदेश में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट
प्रयागराज से विशेष संवाददाता से शिव विशाल

लखन‌ऊ।उत्तर प्रदेश में लगभग हफ्ते बिजली संकट बरकरार रहेगा। ग्रामीण इलाकों में 5 से 6 घंटे कटौती हो सकती है। लगभग 6 घंटे मुख्य आपूर्ति ठप होने का मतलब है कि संबंधित क्षेत्र में लोकल फाल्ट और अन्य कार्यों को मिलाकर 10 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिल पाएगी।क्योंकि जब 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है तो अधिकतर ग्रामीण इलाके में 10 से 15 घंटे ही बिजली मिलती है।

यूपी की चार उत्पादन इकाइयों में रविवार शाम गड़बड़ी आ गई है।दो उत्पादन इकाइयों के बॉयलर में गड़बड़ी आई है तो एक में अन्य तकनीकी खराबी बताई जा रही है।एक इकाई में कोयले की आपूर्ति कम होने के कारण उत्पादन ठप है।ऐसे में यूपी में होने वाले कुल उत्पादन में लगभग ढाई हजार मेगावाट की गिरावट आई है।

इस दौरान बिजली की खपत लगभग 21000 मेगावाट है, लेकिन आज मंगलवार उमस बढ़ने से यह खपत 24000 मेगावाट तक जा सकती है।एक तरफ जहां घरेलू उत्पादन कम हुआ है तो दूसरी तरफ खपत बढ़ी है।

हालात को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने कटौती शुरू कर दी है। सोमवार को अधिकृत रूप से कुछ इलाकों में डेढ़ से 2 घंटे तो कुछ इलाकों में तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई है।

भारतीय वायुसेना को मिला अपना नया ध्वज, प्रयागराज में वायुसेना दिवस कार्यक्रम में हुआ अनावरण
शिव विशाल (विशेष संवाददाता)

प्रयागराज

शौर्य, अदम्य साहस का प्रतीक भारतीय वायुसेना स्थापना के 91वे वर्ष पर भव्य एयर शो प्रयागराज में ,8 अक्टूबर प्रयागराज की आसमां में वायु सेना का अद्भुत प्रदर्शन

आधुनिक भारतीय वायुसेना की पूर्वपीठिका 8 अक्तूबर 1932 को ब्रिटिश-भारत सरकार द्वारा गठित की गई 'रॉयल इंडियन एयरफोर्स' से तैयार हुई थी। इसलिये 8 अक्तूबर को प्रतिवर्ष 'भारतीय वायुसेना दिवस' मनाया जाता है। इस दिन न सिर्फ भारतीय वायुसेना के गौरवमयी इतिहास को याद किया जाता है बल्कि इसके सुनहरे भविष्य के लिए रणनीतियों पर भी विचार किया जाता है। एशिया के सबसे बड़े एयरफोर्स स्टेशन हिंडन एयरबेस पर इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भारतीय वायुसेना का वार्षिकोत्सव भारत के कुछ चुनिंदा कार्मिक उत्सवों में से एक है जहाँ लैंगिक समानता का वास्तविक व्यवहार देखने को मिलता है। इस दिन भारतीय वायुसेना के प्रमुख यानी एयर चीफ मार्शल द्वारा विभिन्न सैन्यकर्मियों को सम्मानित भी किया जाता है। यह दिवस भारतीय वायुसेना के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू विमानों के दमदार प्रदर्शन का साक्षी भी बनता है। 'नभ: स्पृशं दीप्तम्' भारतीय वायुसेना का ध्येयवाक्य है। भारतीय वायुसेना के करतब दिखाते विमान इसी ध्येयवाक्य को साकार करते हुए गर्व के साथ आकाश को स्पर्श करते है। 'नभ: स्पृशं दीप्तम्' का उल्लेख भगवत गीता के 11वें अध्याय में मिलता है।

अगर भारतीय वायुसेना के गौरवमयी इतिहास पर नज़र डालें तो इस सिलसिले की शुरुआत 1939-1945 तक चले द्वितीय विश्वयुद्ध से शुरू होती है। इस युद्ध में रॉयल इंडियन एयरफोर्स द्वारा प्रदर्शित किए गए शानदार युद्धकौशल को ब्रिट्रेन के राजा किंग जॉर्ज (छठे) द्वारा रॉयल प्रीफिक्स से सम्मानित भी किया गया। हालांकि स्वतंत्रता के बाद भारतीय वायुसेना से इस प्रीफिक्स शब्द को हटा लिया गया। इसके साथ ही गणतांत्रिक भारत में रॉयल इंडियन फोर्स का नाम बदलकर भारतीय वायुसेना कर दिया गया।

स्वतंत्रता के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़े गए 4 युद्धों 1948, 1965, 1971 और 1999 में शानदार प्रदर्शन किया। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह की असाधारण नेतृत्व क्षमता की वजह से पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। वे भारतीय वायुसेना के इकलौते अफसर थे जिनको फील्ड मार्शल के बराबर फाइव स्टार रैंक मिली थी। पाकिस्तान से हुए युद्धों के अलावा 1962 में हुए भारत-चीन के युद्ध में भी भारतीय वायुसेना ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारतीय वायुसेना की इन शानदार उपलब्धियों के साथ ही इसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं। चूँकि भारत की अपने आसन्न पड़ोसियों चीन और पाकिस्तान से सीमा पर तनाव की स्थिति व्याप्त रहती है। इसलिए युद्ध के खतरे की धारणा बनी रहती है और इस स्थिति में भारतीय वायुसेना का उन्नतीकरण जरुरी है। भारतीय वायुसेना में उन्नत लड़ाकू विमानों की जरुरत तो है ही इसके साथ ही फोर्स मल्टीप्लायर जैसे हवा में ईंधन भरने वाले विमानों की एक बड़ी खेप, अत्याधुनिक संचार नेटवर्कों की भी आवश्यकता है। इसके अलावा भारतीय लड़ाकू जेट विमानों का इंडक्शन रेट, रिटायरमेंट रेट से काफी धीमा है। इस स्थिति को भी बदले जाने की आवश्यकता है।

युद्ध उपकरणों को संचालित करने वालों के क्षमता निर्माण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही भारत को अपनी युद्ध नीति को दो मोर्चे की युद्ध नीति में बदलने सहित भारतीय वायु क्षेत्रक की चौकसी के साथ ही सुदूर अंतरिक्ष क्षेत्र में भी ध्यान देने की जरुरत है। भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने से पूर्व विमान की विभिन्न श्रेणियों को भारतीय वायुसेना की आवश्यकताओं के साथ तर्कसंगत बनाए जाने की भी आवश्यकता है।

अगर भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल विमानों की बात करें तो यहाँ स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान जैसे तेजस, रुद्र, चेतक, ध्रुव और प्रचंड आदि शामिल होने के अलावा चिनूक जैसे भारी लिफ्ट हेलीकॉप्टर और अपाचे हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। मिसाइल के मोर्चे पर अगर बात की जाये तो भारत के पास सामरिक मिसाइलों का एक शानदार बेड़ा है। इनमें प्रमुख है- अग्नि मिसाइल, लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल, मीडियम रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल और ब्रह्मोस आदि।

भारतीय वायुसेना ने अब अपने कार्मिक परिचालन के लिए स्वयं के द्वारा विकसित एक उपग्रह प्रणाली की शुरुआत भी की है। बुनियादी अवसंरचना को विस्तार देने के लिए भारतीय वायुसेना 'एयरफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर का आधुनिकीकरण' नामक एक परियोजना का भी संचालन कर रही है। इस परियोजना के तहत 30 भारतीय हवाई अड्डों को हर मौसम में 24X7 उड़ान क्षमताओं में अपग्रेड किया गया है। वर्ल्ड डायरेक्टर ऑफ मॉडर्न मिलिट्री ने ग्लोबल पॉवर एयर रैंकिंग में भारतीय वायुसेना को 69.4 TvR अंक देते हुए इसे विश्व की सभी वायुसेनाओं के मध्य तीसरा स्थान दिया है जो भारतीय वायुसेना के शानदार कौशल व क्षमता की पुष्टि करता है।

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी प्रयागराज में वायु सेना के नए ध्वज का अनावरण किया। इस मौके पर वायुसेना के 110 से अधिक विमानों ने फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया।

इंडियन एयरफ़ोर्स को मिला अपना नया भारतीय वायुसेना अपना 91वां स्थापना दिवस माना रही है। इस मौके पर भारतीय वायुसेना में बड़ा बदलाव हुआ है। आज वायुसेना को अपनी नई पहचान मिल गई है। वायुसेना का आज से अपना झंडा बदल गया है। नए झंडे का अनावरण आज 8 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किया गया। यहां एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने नए ध्वज का अनावरण किया। इसके साथ ही वायुसेना ने यहां दुनिया को अपनी ताकत दिखाई। कई लड़ाकू विमानों समेत सेना के बेड़े में शामिल जहाजों ने उड़ान भरके, यह दिखाया कि क्यों भारतीय वायुसेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेनाओं में से एक है।

पहले कैसा था वायुसेना का ध्वज?

इतिहास में पीछे जाएं, तो वायुसेना के ध्वज में ऊपरी बाएं कैंटन में यूनियन जैक और फ्लाई साइड पर आरआईएएफ राउंडेल (लाल, सफेद और नीला) शामिल था। स्वतंत्रता के बाद, निचले दाएं कैंटन में यूनियन जैक को भारतीय ट्राई कलर और आरएएफ राउंडल्स को आईएएफ ट्राई कलर राउंडेल के साथ प्रतिस्थापित करके भारतीय वायु सेना का ध्वज बनाया गया था। वहीं अब भारतीय वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रकट करने के लिए नया ध्वज बनाया गया है। अब एनसाइन के ऊपरी दाएं कोने में फ्लाई साइड की ओर वायु सेना क्रेस्ट को शामिल करने से प्रतिबिंबित होगा।

नए ध्वज में क्या किए गए बदलाव?

आईएएफ क्रेस्ट के शीर्ष पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक सिंह और उसके नीचे देवनागरी में "सत्यमेव जयते" शब्द हैं। अशोक सिंह के नीचे एक हिमालयी ईगल है जिसके पंख फैले हुए हैं, जो भारतीय वायुसेना के युद्ध के गुणों को दर्शाता है। हल्के नीले रंग का एक वलय हिमालयी ईगल को घेरे हुए है, जिस पर लिखा है "भारतीय वायु सेना"। भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य "नभः स्पृशं दीप्तम्" हिमालयी ईगल के नीचे देवनागरी के सुनहरे अक्षरों में अंकित है। आईएएफ का आदर्श वाक्य भगवद गीता के अध्याय 11 के श्लोक 24 से लिया गया है और इसका अर्थ है "वैभव के साथ आकाश को छूना"।

IAF के मिग-21 लड़ाकू विमान इस साल आखिरी बार प्रयागराज में संगम के ऊपर IAF दिवस फ्लाईपास्ट में हिस्सा लिया। फ्लाईपास्ट में लगभग 110 विमान शामिल हुआ, जिनमें IAF का नवीनतम C-295 परिवहन विमान भी शामिल है। हवाई प्रदर्शन में राफेल, सुखोई-30s, मिराज-2000s, मिग-29s, जगुआर, LCA तेजस, C-17s, C-130Js, IL-76s, AN-32s, चिनूक, अपाचे और हॉक्स शामिल रहे।

जोश जुनून और जज्बे के साथ किया कदमताल
प्रयागराज से शिव विशाल की खास रिपोर्ट

भारतीय वायु सेवा के 91 वे वर्षगांठ की मौके पर आयोजित एयर शो के पहले शुक्रवार को हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल।

बमरौली स्थित मध्य वायु सेना कमान मुख्यालय में वायु सेना के योद्धाओं की परेड हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत पैरा हैंड ग्लाइडर विंग कमांडर अशोक ने 360 डिग्री में करतब दिखाते हुए परेड में एंट्री किया।

उसके बाद दो वायु योद्धा पैरा मोटर्स हवा में उड़ते हुए परेड में आए। उनके द्वारा किए गए करतब पर वहां मौजूद स्कूल के बच्चों ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान ए एन 32 विमान से 10 पैराजंपर 8000 मीटर की ऊंचाई से कूदे। कलरफुल पैराजंपर जब दर्शकों के बीच उतरे तो लोग रोमांचित हो गए। लोगों ने तालिया से उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र गरुण कमांडो परेड रही। इसी बीच पांच घरों कमांडो हेलीकॉप्टर के नीचे रस्सी के सहारे लटकते भी दिखाई दिए।

67 वी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 संपन्न
प्रयागराज से शिव विशाल

प्रयागराज

एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कालेज, प्रयागराज के मैदान पर 67 वी मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता 2023 में "पीएम श्री" विद्यालय "श्री सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी, फतेहपुर ने प्रयागराज मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है l

यहाँ की चार छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम के लिए हुआ है l ज्ञातब्य हो कि फुटबाल मे फतेहपुर जनपद के किसी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने पहली बार भाग लिया है l यह विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे फतेहपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता राय ने इस गर्व के क्षण पर स्वयं मैदान मे उपस्थित होकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। और कहा कि यह विद्यालय की क्रीड़ा शिक्षिका सुश्री अंकिता सिंह, के कुशल नेतृत्व एवं कठिन परिश्रम तथा छात्राओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है l इस गर्व के क्षण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव श्री दिव्यकांत शुक्ल, अध्यापिका संजू सिंह एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद।

वायु सेवा दिवस 8 अक्टूबर को प्रयागराज में भव्य एयर शो का आयोजन
विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट

प्रयागराज

8 अक्तूबर को होने वाले एयर शो के दौरान शहर में भारी भीड़ जुटेगी। शहर में वीवीआईपी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति महोदया, राज्यपाल महोदया और प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का आना तय।

इस कार्यक्रम से पूर्व छह अक्तूबर को वायुसेना रिहर्सल करेगी। इस कारण तीन दिन तक शहर में भारी गाड़ियों की नो इंट्री और प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। इस ट्रैफिक प्रतिबंध के चलते बम्हरौली से लेकर संगम नोज तक 20 किमी तक एरिया प्रभावित रहेगा। छह और आठ अक्तूबर तक एयर शो के दौरान शास्त्री पुल तथा नया यमुना पुल पर दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे तक गाड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना के साथ मिलकर पुलिस ने सुरक्षा घेरा तैयार किया है।

छात्राओं के पैसों पर शिक्षिका की बर्थडे पार्टी कार्यवाहक प्रिन्सिपल को पड़ सकती है भारी
प्रयागराज से विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट

छात्राओं के पैसों पर शिक्षिका की बर्थडे पार्टी कार्यवाहक प्रिन्सिपल को पड़ सकती है भारी

प्रयागराज:(सूत्र)

अभिभावकों ने लगाया आरोप कार्यवाहक प्रिन्सिपल के संज्ञान में था पूरा प्रकरण।

प्रयागराज: 5 मिशन रोड स्थित बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज में छात्राओं के पैसों से शिक्षिका सल्मा स्वरूप की बर्थडे पार्टी मानना अब कार्यवाहक प्रिन्सिपल को भी भारी पड़ सकता है। आज कुछ अभिभावकों ने संस्था के चेयरमैन बिशप मोरिस एडगर दान को शिकायती पत्र मेल कर शिक्षिका तथा कार्यवाहक प्रिन्सिपल के ख़िलाफ़ कार्यवाही की माँग किया है। अभिभावकों ने पत्र के माध्यम से बताया कि बर्थडे पार्टी तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए स्कूल द्वारा पैसों की माँग लगातार किया जाता है जो कि शिक्षा नीति के विरुद्ध है ।

गरीब अभिभावकों के लिए यह असंभव है कि वह स्कूल फ़ीस, कॉपी किताब, ड्रेस के अतिरिक्त पैसे खर्च करें । अभिभावको द्वारा अपने पत्र में लिखा गया है कि कार्यवाहक प्रिन्सिपल ऐसे शिक्षिकाओं को संरक्षण देती हैं जो उनके साथ कक्षा को छोड़ कर घंटों व्यतीत करता है । वहीं यह खबर मीडिया में आते ही आज कार्यवाहक प्रिन्सिपल नें आनन फ़ानन में सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक दूसरे के साथ बैठने अथवा बातचीत करने तक से मना कर दिया है यदि कोई कर्मचारी या शिक्षक एक दूसरे के साथ बात चीत करते पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी ।