India News Report | Best Digital News Portal | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें & : Delhi
क्या दिल्ली में सक्रिय है किडनैपिंग गैंग? छात्राओं के अनुभवों ने खड़े किए सवाल
दिल्ली में लड़कियां और महिलाएं बड़ी संख्या में गायब हो रही हैं. लापता लेडीज का सनसनीखेज आंकड़ा पेश करने के बाद भले ही दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार इसे सामान्य साबित करने की कोशिश करे और तमाम दलीलें दे, लेकिन दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही लड़कियों के इन खौफनाक अनुभवों को आप पढ़ेंगे तो आपका कलेजा कांप जाएगा. साउथ और नॉर्थ दिल्ली में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने एक कॉमन स्टूडेंट्स ग्रुप पर पिछले कुछ दिनों में उनके साथ हुई घटनाओं के एक्सपीरिएंस शेयर किए हैं, जो बेहद डरावने हैं. कई लड़कियों ने रोते हुए अपनी आपबीती की ऑडियो शेयर की हैं, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने न केवल उसके साथ दिनदहाड़े की गई किडनेपिंग की कोशिश के बारे में बताया है बल्कि दिल्ली पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है. सुरक्षा के लिहाज से इन सभी के नाम गुप्त रखे गए हैं. आइए पढ़िए..
छात्रा1- मैं आज कॉलेज से बाहर कुछ खाने-पीने के लिए आई थी और दोपहर में धूप अच्छी थी तो मैंने सोचा थोड़ी देर सत्या पार्क में बैठ जाती हूं. मैं एक बैंच पर बैठी थी, तो कुछ दूरी पर एक और बैंच पड़ी थी, वहां अचानक एक लड़की हंसती-खेलती हुई आई और बैंच पर बैठते ही घुटनों के बीच में सिर रखकर रोने लगी. वह एकदम तेज-तेज आवाज में ऐसे रो रही थी जैसे फिल्मों में रोते हैं. मुझे कुछ समझ ही नहीं आया कि अभी तो ये हंस रही थी, रोने क्यों लगी. मैंने सोचा कि ये थोड़ा शांत हो जाए तो इसके पास जाकर पूछती हूं कि हुआ क्या है? तभी मैंने देखा पास से दो लड़के उस लड़की के पास से उसे देखते हुए गुजरे और मेरे पीछे से होकर निकल गए. उस लड़की ने उन्हें देखा और लड़की ने भी उन्हें देखा और फिर तीनों ने मेरी ओर देखा. कुछ मिनट के बाद वो लड़के फिर से उस लड़की को देख रहे और मेरी ओर देख रहे, और फिर लड़की ने मेरी ओर देखते हुए एक बार फिर रोना शुरू कर दिया. मुझे अब कुछ डर सा लगने लगा, पता नहीं कैसे मेरे सिक्स्थ सैंस ने काम किया और मैं उठी और लड़की के पास जाने के बजाय सीधे पार्क के गेट की तरफ भागी, लेकिन क्या देखती हूं कि जो लड़की मेरे से दूर थी वह पार्क के गेट पर मेरे सामने आ गई. मेरी घबराहट से जान निकलने लगी और मैं वहां से तेजी से भागी, मैंने पीछे मुड़ के देखा कि वह लड़की और वे दोनों लड़के आपस में बात कर रहे थे और वह लड़की इतनी अजीब तरह से मुस्कुराई, जैसे उसने मुझे ये बताया कि अच्छा तू समझ गई? मैं वहां से भागकर सीधे अपने रूम पर पहुंची, पर मैं बहुत घबरा रही थी.
छात्रा. 2- कॉलेज के बाद मैं घर के लिए चल दी. शाम के पौने 4 बजे थे, काफी सुनसान था. ग्रीन पार्क मेट्रो के पास का एक बस स्टॉप पर पहुंची तो मैंने महसूस किया कि एक बहुत लंबा व्यक्ति मेरा पीछा कर रहा है, जैसे ही मैं रुकी, वह भी रुक गया. तभी मैंने देखा कि एक बाइक और एक ऑटो मेरे और उस आदमी के आगे पीछे-आगे पीछे होकर चल रहे थे. गाड़ियां तो सीधे जा रही थीं लेकिन वह ऑटो और बाइक धीमे धीमे चल रहे थे. मैं चलती रही, कुछ मिनट के बाद मैंने देखा कि ऑटो आगे हो गया और वह लंबा आदमी उस ऑटो के साइड में छुप गया. मैंने जब ये देखा तो मैं पीछे ही मुड़ गई और उल्टा मेट्रो की तरफ चलने लगी. जब मैंने मुड़कर देखा तो वे लोग उधर नहीं थे. मैंने सोचा चले गए तो मैं फिर मुड़कर अपने रूम की तरफ चलने लगी, लेकिन अचानक ही पीछे से वो आदमी निकलकर आया और उसने मुझे पीछे से बहुत बुरी तरह दबोच लिया. यहां तक कि मैं कुछ कर ही नहीं पा रही थी. हिल नहीं पा रही थी. मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था, तभी मेरे पास एक कार आकर रुकी, उसकी पकड़ ढीली हुई और कार वाले शख्स ने मुझे जोर से बोला कि बेटा आप भागो इससे मैं निपट लूंगा. मैंने नहीं देखा वो कौन थे और मैं अपने पीजी की तरफ भागी. मैंने अपनी ओनर को बताया कि प्लीज आप बाहर देखो क्या हो रहा है, कौन है. मैं बदहवास थी. ओनर ने बाहर देखा तो वहां कुछ नहीं था. मैंने इस घटना की एफआईआर करवाई है.
छात्रा .3- कुछ दिन पहले मैं शाम के साढ़े 7 बजे अपने कॉलेज के आसपास थी, तभी मैंने वहां दो आदमी, एक औरत और एक बच्चे का ग्रुप वहां घूमते हुए देखा. वे चारों अचानक मेरे आसपास आए मुझसे पूछा कि आपको मराठी आती है? फिर वे अपनी परेशानी बताने लग गए कि उन्हें खाने और पैसे की जरूरत है ताकि वे अपने शहर लौट सकें. उनकी बातें और हरकतें मैं गौर से देख रही थी तो मुझे कुछ अजीब लगीं. मैंने सोचा कि इस बारे में पुलिस को बताऊं, मैंने आसपास नजर दौड़ाई लेकिन एक और खास बात थी कि उस दिन कॉलेज के पास पुलिस की पीसीआर वैन भी नहीं थी. किसी तरह मैं वहां से दौड़ी और अपने पीजी में पहुंची.
G20 समिट से पहले मेट्रो स्टेशनों पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे, सिख फॉर जस्टिस ने जारी किया VIDEO
राजधानी दिल्ली में कुछ ही दिनों बाद जी20 समिट होने जा रहा है, जहां दुनियाभर से कई विदेशी मेहमान दिल्ली पधारने वाले है। इस दौरान कई देशों के राष्ट्र अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। राजधानी दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम से पहले पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं। इसे लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन लेने जा रही है। दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इन नारों को मिटा दिया है
सिख फॉर जस्टिस' ने जारी किया वीडियो
दिल्ली में पांच से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों पर अलग अलग खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन ने वीडियो जारी कर दिया है। यही संगठन इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाकर भारत की छवि को धूमिल करने के लिए जिम्मेदार है।
सम्मेलन को लेकर सिक्योरिटी टाइट
नई दिल्ली में 9 और 10 दिसंबर को जी 20 सम्मेलन होने जा रहा है। इसे लेकर जिले के निवासियों और सिर्फ अधिकृत वाहनों और आपात सेवाओं वाले वाहन को नई दिल्ली जिले के अंदर आने-जाने के लिए सुविधा दी जाएगी।
वहीं, होटल, अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के लिए हाउसकीपिंग, खानपान, अपशिष्ट प्रबंधन आदि से जुड़े वाहनों को सत्यापन के बाद प्रवेश की अनुमति दे दी जाएगी।
पुलिस ने एडवाइजरी में बताया  है कि स्थानीय निवासियों, अधिकृत वाहनों और उपरोक्त आवश्यक सेवा प्रदाताओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ में रखने होंगे।
3 दिन दिल्ली बंद! यात्रा के लिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले समय से पहले घर से निकलें
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट दिल्लीवासियों के साथ ही आसपास के शहरों में रहने वालों के यातायात के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
ऐसे में यहां आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा निर्धारित समय से काफी पहले शुरू करें। यदि जरूरी न हो, तो निजी वाहन से यात्रा न कर मेट्रो का इस्तेमाल करें।
एयरपोर्ट के लिए यह रहेगी व्यवस्था
गुरुग्राम से टर्मिनल तीन और एक के लिए- एनएच 48-राव गजराज सिंह मार्ग-पुरानी दिल्ली गुरुग्राम रोड-एनएच 48 सर्विस रोड से टर्मिनल तीन तक पहुंचें। टर्मिनल एक के लिए टर्मिनल तीन रोड से एनएच-48 सर्विस रोड-संजय टी-प्वाइंट-उलान बटार मार्ग से टर्मिनल एक तक पहुंचें।
द्वारका से टर्मिनल तीन और एक के लिए- द्वारका मोड़-एनएच-48 नएच 48 सर्विस रोड से टर्मिनल तीन तक पहुंचें। टर्मिनल एक के लिए टर्मिनल तीन रोड से एनएच-48 सर्विस रोड-संजय टी प्वाइंट-उलान बटार मार्ग से टर्मिनल एक तक पहुंचें।
नई दिल्ली से टर्मिनल तीन और एक के लिए- एम्स चौक-रिंग रोड-मोती बाग चौक-आरटीआर मार्ग-संजय टी प्वाइंट-एनएच 48 सर्विस रोड से टर्मिनल तीन तक पहुंचें, वहीं संजय टी प्वाइंट-उलान बटार मार्ग से टर्मिनल एक तक पहुंचें।
पश्चिमी दिल्ली से टी3 और टी1 तक के लिए
पंजाबी बाग चौक-रिंग रोड-राजा गार्डन चौक-नजफगढ़ रोड-पंखा रोड-डाबरी-द्वारका रोड-रोड नंबर 224, डाबरी-गुरुग्राम रोड लेने की सलाह दी गई है।
वहीं, उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से टी-3 और टी1 तक, यात्री आइएसबीटी कश्मीरी गेट-रानी झांसी फ्लाईओवर-रोहतक रोड-पंजाबी बाग चौक-रिंग रोड-राजा गार्डन चौक-नजफगढ़ रोड-पंखा रोड-डाबरी द्वारका रोड-रोड नंबर 224 का उपयोग कर सकते हैं। डाबरी-गुरुग्राम रोड-सेक्टर-22, द्वारका रोड-यूईआर-II-सर्विस रोड एनएच-48-टी3 टर्मिनल रोड/उल्लान बटार मार्ग और टर्मिनल टी1 से यात्रा कर सकते हैं।
सराय रोहिल्ला स्टेशन के लिए
दक्षिण दिल्ली से : धौला कुआं फ्लाईओवर-वंदे मातरम मार्ग-दयाल चौक-फैज रोड-न्यू रोहतक रोड-लिबर्टी सिनेमा-नवहिंद स्कूल मार्ग से रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।
पूर्वी दिल्ली से : नोएडा लिंक रोड/ पुस्ता रोड-शास्त्री पार्क-जीटी रोड-युधिष्ठिर सेतु-जीटी करनाल रोड-रानी झांसी फ्लाईओवर के नीचे रामबाग मार्ग वीर बंदा बैरागी मार्ग-ओल्ड रोहतक रोड से स्टेशन तक पहुंचें।
पश्चिम दिल्ली से : पंजाबी बाग जंक्शन-रोहतक रोड-न्यू रोहतक रोड से स्टेशन तक पहुंचें।
उत्तरी दिल्ली से : आजादपुर चौक-रिंग रोड-प्रेम बाड़ी पुल-महाराजा नाहर सिंह मार्ग- बंदा बैरागी मार्ग-ओल्ड रोहतक रोड से स्टेशन तक पहुंचें।
हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के लिए
दक्षिण दिल्ली से : धौला कुआं फ्लाईओवर-रिंग रोड-एम्स चौक-बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु-लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड-लोधी रोड-नीला गुंबद-हजरत निजामुद्दीन मार्ग निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन रोड से पहुंचें।
पूर्वी दिल्ली से : नोएडा लिंक रोड-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-महात्मा गांधी मार्ग-निजामुद्दीन एंट्री-दो रोड से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक पहुंचे।
पश्चिम दिल्ली से : पंजाबी बाग जंक्शन-महात्मा गांधी रोड-राजा गार्डन चौक-नारायणा फ्लाईओवर-धौला कुआं फ्लाईओवर-रिंग रोड-एम्स चौक-बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु-लाला लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड से रेलवे स्टेशन स्टेशन तक पहुंचें।
उत्तरी दिल्ली से : मुकरबा चौक-मजनूं का टीला-रिंग रोड से युधिष्ठिर सेतु की ओर बायां लूप जीटी रोड शात्री पार्क पुस्ता रोड से रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए
दक्षिण और पश्चिम दिल्ली से : धौला कुआं-रिंग रोड-नारायणा फ्लाईओवर-मायापुरी चौक-कीर्ति नगर मेन रोड-शादीपुर फ्लाईओवर-पटेल रोड (मुख्य मथुरा मार्ग)-पूसा गोल चक्कर-पूसा रोड-दयाल चौक-पंचकुइयां रोड-आउटर सर्कल कनाट प्लेस-चेम्सफोर्ड रोड पहाड़गंज साइड या मिंटो रोड-अजमेरी गेट साइड के लिए भवभूति मार्ग और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।
पूर्वी दिल्ली से : युधिष्ठिर सेतु-बुलेवार्ड रोड-रानी झांसी फ्लाईओवर-झंडेवालान गोल चक्कर-डीबी गुप्ता रोड-शीला सिनेमा रोड-पहाड़गंज ब्रिज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।
पुरानी दिल्ली स्टेशन के लिए दक्षिण पूर्वी दिल्ली से : रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-नोएडा लिंक रोड-पुस्ता रोड-युधिष्ठिर सेतु-आइएसबीटी कश्मीरी गेट-लोथियन रोड-छत्ता रेल-एसपी मुर्खजी मार्ग-कौड़िया पुल से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे।
पश्चिमी व उत्तरी दिल्ली की ओर से : पंजाबी बाग जंक्शन-रोहतक रोड-रानी झांसी फ्लाईओवर-लोथियन रोड-छत्ता रेल-कौड़िया पुल।
3 दिन तक दिल्ली रहेगी बंद, सड़कों पर पसरा रहेगा सन्नाटा; जानिए क्यों
दिल्ली में सितंबर माह में होने वाले जी-20 समिट के आयोजन में सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के हिस्सा लेने के चलते दिल्ली पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सितंबर माह में चार दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जी-20 के तहत जारी एडवाइजरी में कहा है कि सितंबर माह में सात से लेकर 10 तारीख की मध्यरात्रि तक लुटियन्स दिल्ली में बसें नहीं चलेंगी। ऐसे में अगर लोगों को कहीं जाना है तो उन्हें मेट्रो लेने की सलाह दी गई है।
ये हैं नियम-
दिल्ली पुलिस इस दौरान एक हेल्पडेस्क बनाएगी जिस पर उपलब्ध यातायात साधनों की जानकारी होगी और पास के मेडिकल सुविधा की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
इस दौरान एंबुलेंस के आने-जाने और आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं रहेगी।
नई दिल्ली इलाके में किसी भी तरह की बस के चलने पर मनाही होगी। हालांकि लोग मेट्रो का इस्तेमाल पूरी तरह से कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी मेट्रो इस्तेमाल करने की ही सलाह दी है।
जो लोग लुटियंस दिल्ली इलाके में रहते हैं या वो पर्यटक जो इलाकों के होटलों में रुके हैं उन्हें टैक्सी या ऑटोरिक्शा से आने-जाने की इजाजत होगी।
दिल्ली एयरपोर्ट से लुटियंस दिल्ली इलाके में आने वाले लोगों को आईडी कार्ड के प्रॉपर वेरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
अधिकारियों का कहना है कि इंटर-स्टेट बसें दिल्ली में प्रवेश तो कर सकेंगी लेकिन इंटर-स्टेट बस टर्मिनल पर रुक नहीं सकेंगी।
एंबुलेंस सहायता सेवा के लिए लोग 6828400604 पर कॉल कर सकेंगे। इस सेवा को सात सितंबर की रात्रि में लॉन्च किया जाएगा।
प्रगति मैदान स्थित अंतरराष्ट्रीय कंवेन्शन सेंटर में 9 और 10 तारीख को होने वाले समिट के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो यातायात को सुचारू बनाने का काम करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सेवा बिल को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आप पार्टी को एक झगड़ालू और निकम्मी पार्टी बताया है। उन्होंने यह बातें शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते कही।
उन्होंने दिल्ली सर्विस बिल पास होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी बधाई दी और कहा कि अब बिल पास हो गया है तो दिल्ली में प्रशासन कानून के मुताबिक काम करेगा। बता दें कि दिल्ली सर्विस बिल, 7 अगस्त को राज्यसभा से पारित किया गया था, जो दिल्ली सरकार में अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग को संभालने के लिए केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश की जगह लेगा।
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा में सोमवार को पारित किया गया ये विधेयक, उपराज्यपाल को नियुक्तियों, तबादलों और पोस्टिंग से संबंधित मामलों सहित दिल्ली में समूह ए सेवाओं को नियंत्रित करने का अधिकार देता है। सदन में 131 सांसदों ने कानून के पक्ष में और 102 ने इसके खिलाफ मतदान किया था।
गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में विधेयक पर चर्चा करते हुए कहा था कि प्रस्तावित कानून का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदान करना है।
एलजी के पास अधिकार-
मुख्य सचिव को लगेगा कि कैबिनेट का निर्णय गैरकानूनी है, तो वह उसे एलजी के पास भेजेंगे। एलजी कैबिनेट के किसी निर्णय को पलट सकते हैं।
दिल्ली में कार्यरत अधिकारियों पर दिल्ली सरकार का नियंत्रण खत्म हो गया है। अब ये शक्तियां एलजी के जरिये केंद्र सरकार के पास पहुंच गई हैं।
अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति पर नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथारिटी (एनसीसीएसए) की सिफारिश पर एलजी फैसला करेंगे। एनसीसीएसए और एलजी की राय अलग होगी तो एलजी का फैसला मान्य।
किसी बोर्ड या आयोग के लिए नियुक्ति के मामले में एनसीसीएसए नामों के एक पैनल की सिफारिश एलजी को करेगी। एलजी दिल्ली सरकार द्वारा गठित बोर्डों और आयोगों में एनसीसीएसए द्वारा अनुशंसित नामों के एक पैनल के आधार पर नियुक्तियां करेंगे।
अब एलजी दिल्ली के ‘बॉस’
दिल्ली सेवा विधेयक के कानून बनने के बाद सीधे शब्दों में कहें, तो दिल्ली सर्विस विधेयक के कानून बनने से दिल्ली सरकार में एलजी के अधिकार बढ़ गए हैं। अब एलजी दिल्ली के ‘बॉस’ बन गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक अगस्त को संसद में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक-2023 पेश किया था। कानून बनने के बाद इसने दिल्ली में सेवा विभाग पर नियंत्रण वाले अध्यादेश की जगह ले ली है।
केंद्र ने अधिसूचना में कहा है कि यह कानून 19 मई, 2023 (अध्यादेश वाला दिन) से लागू माना जाएगा। अधिसूचना के बाद दिल्ली सरकार में बहुत कुछ बदल गया है। सरकार के पास भले ही सेवा विभाग नहीं था, लेकिन उसके पास कैबिनेट के माध्यम से दिल्ली का विकास करा लेने का पूरा अधिकार था। सरकार कैबिनेट के माध्यम से अपने अनुसार काम करा रही थी।
इसी बीच 11 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली की आप सरकार को आठ वर्ष बाद सेवा विभाग मिल गया था। लेकिन, दिल्ली की निर्वाचित सरकार अति उत्साह में सक्रिय हुई, जिससे सरकार व अधिकारियों के बीच काफी टकराव शुरू हो गया।
दिल्ली में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पहलवान, राजघाट पर धारा 144 लागू
देश के नामी पहलवान आज गुरुवार को दिल्ली के राजघाट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पहलवानों की प्रेस वार्ता के मद्देनजर राजघाट पर धारा 144 लगा दी गई है।
इस संबंध में ओलंपियन विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कहा है कि गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे राजघाट पर पहलवान प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगाट समेत बजरंग पुनिया ने ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी।
पहले भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और बाद में एशियाई खेलों के ट्रायल से छूट मिलने को लेकर विनेश और दूसरे पहलवान काफी चर्चा में रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज होने के बाद भी ट्रायल में छूट का मामला शांत नहीं हो रहा है।
‘गलत इरादे के बिना महिला खिलाड़ी को गले लगाना व छूना अपराध नहीं’
बता दें कि इससे पहले बुधवार (9 अगस्त) को महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) के निवर्तमान प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राउज एवेन्यू कोर्ट के समक्ष कहा कि गलत इरादे के बिना किसी महिला को गले लगाना या छूना अपराध नहीं है।
चीफ मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में बृजभूषण की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता राजीव मोहन ने कहा कि आरोप बहुत पुराने हैं और बनावटी आधार यह नहीं मानेंगे कि शिकायतकर्ता खतरे में थे।
बुधवार को सांसद बृजभूषण के साथ ही सह-आरोपित और निलंबित डब्ल्यूएफआइ के सहायक सचिव विनोद तोमर के खिलाफ आरोप तय करने के बिंदु पर बहस शुरू हुई। अधिवक्ता राजीव मोहन ने यह भी तर्क दिया कि यदि शिकायतकर्ता स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं और पांच साल तक सामने नहीं आए तो फिर यह कहना कि वे खतरे में थे, वैध स्पष्टीकरण नहीं है।
अधिवक्ता ने अदालत के क्षेत्राधिकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अदालत के पास मामले की सुनवाई करने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है क्योंकि अपराध भारत के बाहर किए जाने का आरोप है।
उन्होंने कहा कि दो अपराध अशोक रोड और सिरी फोर्ट से संबंधित हैं, लेकिन सिरी फोर्ट में अपराध केवल गले लगाने का है, लेकिन किसी महिला को बिना किसी आपराधिक बल या गलत इरादे के छूना अपराध नहीं है।
मामले में आगे की सुनवाई आज भी रहेगी जारी
अधिवक्ता मोहन ने कहा कि कुश्ती एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसके ज्यादातर कोच पुरुष ही होते हैं। महिला कोच दुर्लभ हैं। अगर कोई कोच किसी उपलब्धि के बाद खुशी के मारे किसी खिलाड़ी को गले लगा रहा है तो ये अपराध की श्रेणी में नहीं आ सकता है।
मामले में आगे की सुनवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी। मेट्रोपोलिटन अदालत ने 20 जुलाई को बृजभूषण और तोमर को कुछ शर्तों के साथ 25-25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। साथ ही पूर्व अनुमति के देश छोड़ने पर रोक लगाई थी।
डेट पर युवती ने जड़ा थप्पड़, बाउंसरों ने की मारपीट.. बिल नहीं चुकाया तो रेस्टोरेंट मालिक ने किया कुकर्म
प्रीत विहार इलाके में एक रेस्टोरेंट में खाने के बिल को लेकर एक युवक का विवाद हो गया। रेस्टोरेंट मालिक व दो बाउंसर युवक को उसी की कार में अगवा कर उत्तर प्रदेश स्थित मुरादनगर ले गए। वहां उसके साथ कुकर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये मांगने लगे।
पीड़ित के पास इतनी रकम न होने उसे जमकर पीटा और उसकी जेब से आठ हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद पीड़ित को विवेक विहार स्थित विवेकानंद कालेज के पास छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे डा. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया। दो दिन के बाद पीड़ित की हालत में सुधार होने पर प्रीत विहार थाना ने लूट, अपहरण, कुकर्म, हत्या के प्रयास व अपहरण, आपराधिक षड्यंत्र समेत अन्य धाराओं में धारा में प्राथमिकी की। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक विक्की और उसके दो बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादनगर में किया कुकर्म
पीड़ित युवक के साथ मयूर विहार में रहता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। कुछ दिनों पहले एक डेटिंग एप के जरिये युवक की दोस्ती एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच बातें होने लगी। गत 27 जुलाई को युवती ने पीड़ित को विकास मार्ग के एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। युवती के बुलाने पर वह उससे मिलने के लिए रेस्टोरेंट चला गया। वहां दोनों ने दो कोल्डड्रिंक व एक एनर्जी ड्रिंक पी, जिसका बिल 2600 रुपये आया।
पीड़ित ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से बिल अधिक होने का विरोध किया। आरोप है कि कर्मचारी उसके साथ बदसलूकी करने लगे। जिस युवती के साथ युवक आया था, उसी ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने युवक को पीट दिया। रेस्टोरेंट मालिक व बाउंसर ने पीड़ित को उसी की कार में बैठाया और पिटाई करते हुए मुरादनगर ले गए। जहां उसके साथ कुकर्म किया।
रेस्टोरेंट वालों से मिली है युवती?
देर रात को युवक को बेसुध हालात में पीड़ित को विवेक विहार छोड़ दिया। रात 2:13 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली। 29 जुलाई को पुलिस ने प्राथमिकी की। पीड़ित के साथ आई युवती की भूमिका भी इस मामले में संदिग्ध लग रही है। हो सकता है युवती भी रेस्टोरेंट वालों से मिली हुई हो। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
सीएम योगी आज करेंगे कैबिनेट बैठक, UP शिक्षा आयोग और फार्मा नीति को मिल सकती है मंजूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में उप्र राज्य शिक्षा सेवा आयोग के गठन के लिए विधेयक के प्रारूप समेत लगभग दो दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।
आयोग के गठन के लिए सरकार विधान मंडल के मानसून सत्र में विधेयक पारित करा सकती है। आयोग के गठन का प्रस्ताव पहले भी कैबिनेट बैठक में आया था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। कैबिनेट बैठक में नई फार्मा नीति पर भी मुहर लग सकती है।
सस्ता हो सकता है इंटरनेट
नई धान खरीद नीति को अनुमोदित किया जा सकता है। केंद्र सरकार की ओर से बनाये गए भारतीय तारमार्ग अधिनियम को राज्य सरकार द्वारा अंगीकार किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है। इस अधिनियम के राज्य में लागू होने से 5जी सेवाओं के सेवाप्रदाताओं को रियायत मिलगी। इससे प्रदेश में यह सेवाएं सस्ती हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सात शहरों में नई टाउनशिप विकसित करने के लिए भूमि अर्जन की खातिर राज्य सरकार 50 प्रतिशत राशि सीड कैपिटल के तौर पर देगी। इन सात शहरों में गोरखपुर, चित्रकूट, अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा, झांसी व बरेली शामिल हैं। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये की धनराशि आहरित की गई है जिसके लिए आवास विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
पर्यटन निगम के अधीन पर्यटन आवास गृहों को पीपीपी मोड पर संचालित करने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट अनुमोदित कर सकती है। इसके अलावा पर्यटन विभाग के कुछ और प्रस्ताव स्वीकृत हो सकते हैं। बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण के गठन के लिए जमीन खरीदने के लिए ऋण योजना को कैबिनेट अनुमोदित कर सकती है।
आगरा की सीवरेज परियोजना को मिल सकती है मंजूरी
जेएनएनयूआरएम के अंतर्गत आगरा की पुनरीक्षित सीवरेज परियोजना को मंजूरी दी जा सकती है। सौर ऊर्जा और जैव ऊर्जा नीतियों के अंतर्गत निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव स्वीकृत हो सकता है। निवेशकों को कारोबार करने में सहूलियत देने के लिए उप्र राजस्व संहिता में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
सरकार प्रदेश में पांच निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए लागू हुए अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयक मानसून सत्र में लाएगी। इन विधेयकों के प्रारूपों को कैबिनेट मंजूरी दे सकती है। दंड प्रक्रिया संहिता में संशोधन के लिए लागू किये गए उत्तर प्रदेश दंड विधि (अपराधों का शमन और विचारणों का उपशमन) (संशोधन) अध्यादेश के लिए मानसून सत्र में लाए जाने वाले प्रतिस्थानी विधेयक पर भी मुहर लग सकती है। इनके अलावा कृषि, लोक निर्माण समेत कुछ अन्य विभागों के प्रस्ताव मंजूर किये जा सकते हैं।
ग्रेटर नोएडा में चेरी काउंटी सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर व्यक्ति, मौत
गौतमबुद्ध नगर कोतवाली क्षेत्र की चेरी काउंटी सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को थाना बिसरख पर सूचना प्राप्त हुई कि चेरी काउंटी सोसाइटी में एक व्यक्ति विनीत सिंह पुत्र अनिल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी चेरी काउंटी सोसाइटी के 15वी मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया। बालकनी से नीचे गिरने से व्यक्ति घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों व्यक्ति को यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आगे कहा कि मृतक के परिजन मौके पर मौजूद है। पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। अन्य कार्रवाई भी जारी हैं।
आजादपुर फल&सब्जी मंडी में बदल रहा व्यापार का ट्रेंड, बढ़ रहा है आयातित फलों का कारोबार
हालिया वर्षों में आजादपुर फल-सब्जी मंडी के व्यापार के ट्रेंड में बदलाव आ रहा है। घरेलू फल बाजार में विदेशी फल अपनी जगह लगातार मजबूत कर रहे हैं। पिछले दो-तीन साल के भीतर विदेश से फलों का आयात बढ़ा है, बल्कि आयातित फलों के कारोबारियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। विदेशों से सबसे ज्यादा सेब, किवी, अंगूर, संतरा मंगाया जा रहा है। जब भी देसी फलों के उत्पादन में कमी होती है, तब विदेशी फलों का आयात भी बढ़ जाता है।
दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के प्रदेशों के लोगों का विदेशी फलों के प्रति बढ़ता रूझान कहें या फिर अपने यहां फल उत्पादन में कमी। कारण जो भी है, फिलहाल आजादपुर मंडी में विदेशी फल की आवक बढ़ती जा रही है। तीन साल पहले विदेशी फलों के थोक व्यापारियों की संख्या 20 से 25 थी, आज यह संख्या 50 का आंकड़ा छूने को है।
आयातित फलों की सूची में सबसे ऊपर सेब है। सेब के बाद किवी, अंगूर, संतरा, बबूगोसा आदि फलों की घरेलू बाजार में खूब मांग है। आजादपुर मंडी के आयातित फलों के बड़े थोक व्यापारियों में से एक, अमित गिड़वानी का मानना है कि इसमें कोई शक नहीं है कि आजादपुर मंडी में विदेश फलों की मांग बढ़ी है। इटली,पोलेंड, ट्रर्की, चिली, मिस्र, ग्रीस, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों से फलों का आयात बढ़ा है।
साथ ही वे यह भी कहते हैं कि जिस अनुपात में आयातित फल व्यापारी बढ़े हैं, उस अनुपात में आयात नहीं बढ़ा। लेकिन, पिछले तीन साल से 10 से लेकर 15 प्रतिशत की रफ्तार से हर साल आयात बढ़ रहा है। आयातित फलों के कंटेनर बंदरगाह पर आते हैं।
दिल्ली एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सन्पाल ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड आयातित फलों की मात्रा का कोई अलग से डाटा नहीं रखता है। फिर भी यह कहा जा सकता है कि आजादपुर मंडी में विदेशी फलों की आवक सीजन दर सीजन बढ़ती जा रही है।
अनुमानित 15 प्रतिशत आयात हर साल बढ़ रहा है। मंडी के फल व्यापारियों का मानना है कि आयात बढ़ने के बावजूद देसी फलों की घरेलू बाजार में मांग में कोई कमी नहीं है। किसी फल की पैदावार कम हो तो फिर विदेशी फल मंगवाना मजबूरी हो जाता है।
मौसम खराब होने की वजह से इस बार हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में सेब की फसल कोई ज्यादा अच्छी स्थिति में नहीं है, इसलिए मांग पूर्ति के लिए विदेशी सेब मंगवाना थोक व्यापारियों की मजबूरी हो जाएगा।
इन देशों से सेब होता है आयात
आजादपुर मंडी में इटली, टर्की, पोलेंड, चिली, ब्राजील आदि देशों से सेब, न्यूजीलैंड, ग्रीस व चिली से किवी, मिस्र व दक्षिण अफ्रीका से बबूगोसा और नाशपती, चीन, मिस्र, आस्ट्रेलिया से अंगूर, वियतनाम से ड्रैगन फ्रूट, ईरान व दक्षिण अफ्रीका से आलू बुखारा, मिस्र से संतरा का आयात होता है। जेएसटी फर्म के संचालक जयदेव सन्पाल ने बताया कि इटली के सेब की घरेलू बाजार में मांग ज्यादा है।