India News Report | Best Digital News Portal | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें & : Rajasthan

पुर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ उतरे मैदान में, बाली विधानसभा क्षेत्र से भरा नामांकन
राजस्थान (कोट बालियान)

कालूलाल गर्ग की रिपोर्ट

कोट बालियान से हजारों समर्थकों व नेताओं के साथ बद्रीराम जाखड़ शुभ वेला में बाली एम एल ए का नामांकन फॉर्म भरने एसडीएम कार्यालय बाली पहुंचे, तथा नामांकन फार्म जमा करवाने के बाद गणगौर मेला मैदान में पहुंचे जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, माताएं बहने इकट्ठा हुए, जहां सभी कांग्रेस के जन नेताओं ने सभा को संबोधित किया।

बद्रीराम जाखड़ ने कहा की बाली की जनता पिछले 30 वर्षों से विकास के नाम पर तरस रही हैं, अगर मैं भारी मतों से विजयी हुआ तो जनता के बीच रहकर उनके समस्याओं का समाधान करने की भरपूर कोशिश करूंगा।

अपार जन समूह के साथ ठाकुर अभिमन्यु सिंह फालना, पूर्व प्रत्याशी रतन जणवा, चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा, घाणेराव सरपंच चंद्रशेखर मेवाड़ा, खेत सिंह मेड़तिया, पूर्व चेयरमैन इंदू चौधरी तथा और भी कई कांग्रेसी नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में बाली से कार रैली निकालते हुए वापस कोट बालियान पहुंच कर रैली का समापन हुआ।

राजेंद्र गुढ़ा ने पढ़कर सुनाए लाल डायरी के तीन पन्ने, कोडवर्ड में हैं लेनदेन की बातें
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार से बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर डायरी बम फोड़ा है। उदयपुरवाटी विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने जमकर गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने लाल डायरी का भी जिक्र किया।

गुढ़ा ने लाल डायरी के तीन पन्ने पढ़कर सुनाए। गुढ़ा ने सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी सौभाग सिंह और पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बीच हुई बातचीत का जिक्र किया। गुढ़ा ने कहा कि डायरी में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) वाला हिसाब करने की बात कही गई है। बता दें कि सीएम गहलोत के बेटे वैभव आरसीए के अध्यक्ष हैं।

डायरी में क्या लिखा है?

घर पर राजीव खन्ना और भवान सामोता आए, आरसीए चुनाव का हिसाब किया। भवानी सामोता ने ज्यादातर लोगों से जो वादा किया था वो पूरा नहीं किया। मैंने कहा यह ठीक नहीं है। आप इसे पूरा करो तो भवानी सामोता ने कहा कि मैं सीपी साहब की जानकारी में डालता हूं। आपको 31 जनवरी तक बताता हूं।

राजेंद्र गुढ़ा ने पहले भी किया लाल डायरी का जिक्र

राजेंद्र गुढ़ा इससे पहले भी लाल डायरी का जिक्र कर चुके हैं। गुढ़ा ने कहा था कि कांग्रेस के किस राष्ट्रीय नेता को कितना पैसा दिया गया, यह बात भी डायरी में लिखी हुई है। उन्होंने कहा कि ये पैसा हर महीने उन नेताओं को दिया जाता था। ये नेता गहलोत के लिए लॉबिंग करते थे। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सामने लॉबिंग करके गहलोत की कुर्सी बचाई थी।

घर में छिपा था हत्यारा, महिला के पहुंचते ही कर दिया तलवार से हमला; मौत
राजस्थान के कोटा में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने महिला की तलवार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

तलवार से हमले में गई महिला की जान

मामला शहर के तलवंडी इलाके का है। बताया जा रहा है कि घर में छिपे एक व्यक्ति ने तलवार से हमला किया था, इसमें 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भावना गौतम नाम की महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा

पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में कोटा जिले के सांगोद कस्बे के रहने वाले 48 वर्षीय नरेंद्र गौतम और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र गौतम अक्सर महिला से मिलने उसके घर जाता था, जहां वह अपने दो बच्चों और पति के साथ रहती थी।

मेडिकल स्टोर चलाती थी महिला

जवाहर नगर के सर्कल अधिकारी डीएसपी अमर सिंह ने कहा कि महिला ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर चलाने वाली भावना गौतम ने कुछ समय पहले नरेंद्र गौतम से उसके घर जाने को बंद करने के लिए कहा था।

महिला के विरोध के बाद भी करता रहा पीछा

हालांकि, वह आदमी लगातार उसका पीछा कर रहा था और अक्सर उसके घर के सामने एक सार्वजनिक पार्क में उसके इंतजार में घंटों बैठा रहता था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे वह पीड़िता के घर में छिप गया और जब वह रात में लौटी तो उस पर तलवार से हमला कर दिया।

मौके पर पहुंचे लोगों ने हत्यारे को दबोचा

महिला की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए और नरेंद्र गौतम को मौके से ही पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने उसे पुलिस को सौंप दिया। डीएसपी ने बताया कि उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शादीशुदा है आरोपी नरेंद्र गौतम

पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र गौतम शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। हालांकि मकसद अभी तक ज्ञात नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि उसने भावना गौतम को उसके घर में प्रवेश से इनकार करने के प्रतिशोध में उसकी हत्या की है।

जयपुर में आसमान से बरस रही आफत, कई जगहों पर जलभराव; लोगों का जीवन हुआ अस्त&व्यस्त
राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर बीते दो दिन से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कई इलाकों में शनिवार को जलभराव हो गया। जिले में शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के कारण सीकर रोड और जलमहल के आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। कई अन्य निचले इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी आ रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि जयपुर और भरतपुर के कई इलाकों में अभी भी बारिश जारी रहेगी।

जलभराव के कारण लोगों को हो रही परेशानी

जिले में हो रही भारी बारिश से जलभराव के कारण जयपुर-अजमेर राजमार्ग सहित कई सड़कों पर यातायात जाम हो गया। टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल परिसर, बी2 बाइपास, जवाहर नगर, विद्याधर नगर सहित अन्य स्थानों पर बारिश का पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर कलेक्ट्रेट में सबसे अधिक 158 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बीकानेर के नोखा में 84 मिलीमीटर पानी बरसा।

खाचरियावास ने बारिश प्रभावित इलाकों का किया दौरा

राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शहर के बारिश प्रभावित कई इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के कमांडेंट राजकुमार गुप्ता ने कहा कि एसडीआरएफ की टीमें सतर्क हैं और कई जगहों पर बचाव और राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

जयपुर में दर्ज की गई 16 सेमी बारिश

इस बीच, जयपुर में अधिकतम 16 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि दौसा के लालसोट में 12 सेमी, राजसमंद, बारां, सीकर में क्रमशः 9, 8 और 7 सेमी बारिश दर्ज की गई है।