इंफाल जाने से डर रहे कुकी विधायक, विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने की संभावना ना के बराबर
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच चुराचांदपुर के भाजपा विधायक एलएम खौते ने कहा कि मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति और मणिपुर में जारी हिंसा को देखते हुए आगामी सत्र में भाग लेना मेरे लिए संभव नहीं होगा। 60 सदस्यीय विधानसभा में कुकी-जोमी विधायकों की संख्या दस हैं जिनमें भाजपा के सात कुकी पीपुल्स अलायंस के दो और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच मणिपुर मंत्रिमंडल ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से 21 अगस्त से विधानसभा का सत्र आहूत करने की सिफारिश की, लेकिन इस सत्र में अधिकांश कुकी विधायकों के हिस्सा लेने की संभावना नहीं है।
क्या कुछ बोले भाजपा विधायक?
समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में चुराचांदपुर के भाजपा विधायक एलएम खौते ने कहा कि मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति और मणिपुर में जारी हिंसा को देखते हुए आगामी सत्र में भाग लेना मेरे लिए संभव नहीं होगा। बता दें कि चुराचांदपुर सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक है।
हाल ही में कुकी समुदाय द्वारा अलग प्रशासन की मांग के खिलाफ मैतेई समुदाय ने एक रैली का आयोजन किया था जिसमें घाटी के पांच जिलों के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में भाजपा विधायक ने कहा,
कुकी-जोमी विधायकों की संख्या?
60 सदस्यीय विधानसभा में कुकी-जोमी विधायकों की संख्या दस हैं, जिनमें भाजपा के सात, कुकी पीपुल्स अलायंस के दो और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं।
कुकी पीपुल्स अलायंस (KPA) प्रमुख तोंगमांग हाओकिप ने कहा,
उन्होंने कहा कि इस आशंका को तभी दूर किया जा सकता है जब विधायकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाएं।
इन संगठनों की कुकी विधायकों को नसीहत
वहीं, कुकी इनपी मणिपुर (KIM), कुकी छात्र संगठन (KSO), कुकी चीफ्स एसोसिएशन (KSAM) और कुकी महिला संघ (KWU) सहित कुकी संगठनों के एक गुट ने भी विधायकों से विधानसभा सत्र में सम्मिलित होने के लिए इंफाल की यात्रा करने से परहेज करने को कहा है।


