प्रेमजाल में फंसाकर महिला को बुलाया होटल, दुष्कर्म कर बनाया VIDEO; ब्लैकमेल कर हड़पा 40 तोला सोना

एक्सप्रेस-वे कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित (वायरल) करने की धमकी देकर आरोपितों ने 40 तोला सोना भी हड़प लिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने दीपक चौहान गोलू चौहान और अभय चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

प्रेमजाल में फंसाकर महिला को बुलाया होटल, दुष्कर्म कर बनाया VIDEO; ब्लैकमेल कर हड़पा 40 तोला सोना

एक्सप्रेस-वे कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के दौरान अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। उस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित (वायरल) करने की धमकी देकर आरोपितों ने 40 तोला सोना भी हड़प लिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी सरिता मलिक ने बताया कि पीड़िता ने दीपक चौहान, गोलू चौहान और अभय चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दीपक चौहान ने उसे अपने जाल में फंसाकर एक होटल में बुलाया। वहां पर उसने उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, और उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हड़पा सोना

आरोप है कि दीपक चौहान, गोलू और अभय चौहान ने अश्लील वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया। उसके पास रखा करीब 40 तोला सोना हड़प लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। महिला शादीशुदा है। उसकी शादी वाजिदपुर गांव में ही रहने वाले व्यक्ति के साथ पूर्व में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप

कोतवाली फेज-दो क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली युवती ने एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत में बिसरख की युवती ने बताया कि श्रीदीप नामक युवक ने शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने जब युवक पर शादी का दबाव डाला तो वह मुकर गया। युवती ने स्वजन जब युवक के घर शादी का प्रस्ताव लेकर गए तो उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई। इस मामले में श्रीदीप के अलावा उसके घर के कई अन्य सदस्यों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।