मणिकर्णिका घाट पर मारपीट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, गंगा महल घाट से पकड़ा गया शनि चौधरी उर्फ मोदी
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार के लिए आए लोगों से मारपीट मामले में चौक पुलिस ने वांछित आरोपी शनि चौधरी उर्फ मोदी को गंगा महल घाट से गिरफ्तार किया, 9 आरोपी अब तक जेल में।
प्रज्ञा मिश्रा । वाराणसी: मोक्ष की नगरी वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध मणिकर्णिका घाट पर दाह संस्कार के लिए आए लोगों के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा एसीपी दशाश्वमेध व प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गंगा महल घाट से पकड़ा गया वांछित आरोपी
चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 27 अक्टूबर 2026 को गंगा महल घाट के पास से वांछित अभियुक्त शनि चौधरी उर्फ मोदी (उम्र 19 वर्ष), पुत्र नरेन्द्र चौधरी, निवासी डी 3/58 मीरघाट, दशाश्वमेध को गिरफ्तार किया।
पहले भी 8 आरोपी जा चुके हैं जेल
घटना के संबंध में 10 अक्टूबर 2026 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चौक में मु0अ0सं0 163/2026, धारा 115(2), 351(3), 109(1), 191(2), 191(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में शामिल 8 अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
अब शेष वांछित आरोपी शनि चौधरी उर्फ मोदी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
श्री विजय कुमार शुक्ला (थाना प्रभारी, चौक), उ0नि0 श्री हिमांशु मिश्रा (चौकी प्रभारी, ब्रह्मनाल), रि0का0 सत्यम मिश्रा, का0 पारुल कुमार, रि0का0 किशन शर्मा।


