वाराणसी मे सनसनीखेज हत्या का खुलासा-तांत्रिक साधना के नाम पर ले जाकर युवक की हत्या, वाराणसी में 6 गिरफ्तार पूजा के बहाने बुलाया फिर कर दी हत्या! वाराणसी पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

पूजा-पाठ के नाम पर ले गए और कर दी हत्या, पुलिस ने आला कत्ल और म्यूजिक सिस्टम किया बरामद -जयचन्द

वाराणसी मे सनसनीखेज हत्या का खुलासा-तांत्रिक साधना के नाम पर ले जाकर युवक की हत्या, वाराणसी में 6 गिरफ्तार पूजा के बहाने बुलाया फिर कर दी हत्या! वाराणसी पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
Varanasi:सनसनीखेज हत्या का खुलासा

INDIA NEWS REPORT

वाराणसी-जयचन्द

वाराणसी, 14 अगस्त 2026 लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तांत्रिक साधना के नाम पर युवक की हत्या करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को अनीश उपाध्याय की पत्नी ने पति की गुमशुदगी की शिकायत लालपुर-पांडेयपुर थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद 13 अगस्त को उन्होंने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पति की हत्या और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में छिपाने का आरोप लगाया।

इसी आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुकदमा धारा 191(2), 103(1), 238 बीएनएस के तहत दर्ज है।

तांत्रिक साधना के बहाने बुलाई गई थी हत्या

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक अनीश उपाध्याय को पूजा-पाठ और तांत्रिक साधना कराने के बहाने बुलाया गया था। पुलिस का दावा है कि तांत्रिक साधना के दौरान ही आरोपियों ने अनीश की हत्या कर दी और बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंकने का प्रयास किया।

6 आरोपी गिरफ्तार-पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के नाम और पते इस प्रकार हैं:

1. सोनू पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम प्रेमापुर, थाना कोतवाली चुनार, मिर्जापुर। हालपता: कंचनपुर, कंदवा, मंडुआडीह, वाराणसी। उम्र 36 वर्ष

2. विशाल पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम प्रेमापुर, चुनार, मिर्जापुर। हालपता: कंचनपुर, कंदवा, मंडुआडीह, वाराणसी। उम्र 24 वर्ष

3. विकास कुमार गौड़ पुत्र ओम प्रकाश, निवासी ग्राम प्रेमापुर, चुनार, मिर्जापुर। हालपता: कंचनपुर, कंदवा, मंडुआडीह, वाराणसी। उम्र 21 वर्ष

4. साहिल गौड़ पुत्र शिव शंकर, निवासी निराला नगर कॉलोनी, थाना सिगरा, वाराणसी। उम्र 23 वर्ष

5. अभिषेक उर्फ रोहित कथक पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी मोहानी घाट, थाना नवाबगंज, कानपुर। उम्र 25 वर्ष

6. मोहित कथक पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी मोहानी घाट, थाना नवाबगंज, कानपुर। उम्र 21 वर्ष

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। इसमें शामिल हैं:

  • 1 अदद लकड़ी 
  • 1 अदद घरेलू गैस सिलेंडर -
  • 1 अदद लोहे की रॉड -
  • 1 म्यूजिक सिस्टम मय स्पीकर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे विवेचना की जा रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।