वाराणसी में गंगापुर कॉलेज के पास खूनी खेल: पिता से विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता-भाई को चाकू से गोदा ट्रामा सेंटर में भर्ती

वाराणसी के गंगापुर में महाराज बलवंत सिंह कॉलेज के पास पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता, बड़े भाई और दो भतीजों पर चाकू से हमला किया। 3 गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर, आरोपी हिरासत में।

वाराणसी में गंगापुर कॉलेज के पास खूनी खेल: पिता से विवाद में  कलयुगी बेटे ने पिता-भाई को  चाकू से गोदा ट्रामा सेंटर में भर्ती
वाराणसी विवाद में बेटे ने पिता के साथ भाइयों पर किय्य चाकू से वार

जयचन्द । वाराणसी। रोहनियां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर में सोमवार शाम चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महाराज बलवंत सिंह महाविद्यालय के पास हनुमान मंदिर पर पारिवारिक विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता और भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

कॉलेज के पास मंदिर पर बैठे थे पिता

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे गंगापुर निवासी कैलाश यादव महाराज बलवंत सिंह महाविद्यालय के पास स्थित हनुमान मंदिर पर बैठे थे। उनके साथ बड़ा बेटा नंदा यादव भी मौजूद था। इसी दौरान उनका सबसे छोटा बेटा सुभाष यादव वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता से विवाद करने लगा।

आरोप है कि विवाद के दौरान सुभाष ने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया और पिता की ओर बढ़ा।

बचाने आए भाइयों को भी गोदा

पिता को बचाने के लिए बड़ा भाई नंदा यादव आगे आया तो सुभाष ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। नंदा गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

चीख-पुकार सुनकर उनके छोटे भाई बचाऊ यादव के बेटे दीपक यादव (22) और सावन यादव (20) बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपी ने उन दोनों पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। तीनों के सीने और पेट पर कई वार लगे हैं।

आरोपी हिरासत में

घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई। रोहनियां पुलिस ने आरोपी सुभाष यादव को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।