हिमांचल प्रदेश क्रिघाट, कणा ,टिक्कर पंचायत,तहसील सरकाघाट में एक शानदार शिवरात्रि और महिला दिवस समारोह में शामिल होंकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करे
अटल युवक मंडल, द्वारा दिनांक 8 और 9 मार्च, 2024 को आयोजित क्रिघाट हिमांचल प्रदेश में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है कमलेश राणा ने बताया कि शिवरात्रि, महिला दिवस पर हम सभी मिलकर खेल, संस्कृति, और सामुदायिक भावना का जश्न मनाकर अनेकता में एकता, महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगे, क्रिघाट के ऐतिहासिक अखाड़ा मैदान में यह समारोह होगा।
पुरुष और महिला खेल प्रतियोगिताएं: कबड़ी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रस्साकशी।
इस वर्ष, हमारे लिए एक विशेष दिन है, क्योंकि शिवरात्रि 8 मार्च को महिला दिवस के दिन आ रही है। तो आइए इस आगामी खेल आयोजन में भाग लेकर दोनों अवसरों को एक साथ मनाएं।
सभी टिक्कर पंचायत निवासियों के लिए: आपके साथ और उत्साह ने पिछले साल के आयोजन को अद्वितीय बनाया।
हम इस बार भी आपका समर्थन और भागीदारी की आशा करते हैं। आइए, हम साथ मिलकर इस उत्सव को अविस्मरणीय बनाएं।
इस वर्ष के उत्सव को और भी यादगार बनाने के लिए हम आप सभी के सुझावों और विचारों का स्वागत करते हैं!
कृपया अपने विचार और सुझाव साझा करें।
आयोजक Capt DP Rana , Sunil Rana संपर्क 9857124064/ 8794922411/9781704540 पर संपर्क कर अपने सुझाव अवश्य दे।


