दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला बॉयज हॉस्टल 'हॉस्टल डेज' ढहा, 1 छात्र की मौत, मलबे में फंसे छात्रों ने फोन कर लगाई 'बचा लो' की गुहार

दिल्ली में फंसे छात्रों ने फोन कर लगाई गुहार - 'भाई बचा लो दिल्ली में ''ऑपरेशन जिंदगी' जारी, NDRF ने संभाला मोर्चा, बेसमेंट की खुदाई बनी काल

दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला बॉयज हॉस्टल 'हॉस्टल डेज' ढहा, 1 छात्र की मौत, मलबे में फंसे छात्रों ने फोन कर लगाई 'बचा लो' की गुहार
दिल्ली हादसा -रेस्क्यू जारी

                        INDIA NEWS REPORT

कुलदीप बरनवाल 

Breaking News-नई दिल्ली, 6 सितंबर 2026: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम इलाके के सत्य निकेतन में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास स्थित 5 मंजिला बॉयज पीजी हॉस्टल 'हॉस्टल डेज' दोपहर करीब 1:30 बजे ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया।

ऑपरेशन जिंदगी' जारी - 6 छात्र निकाले गए सुरक्षित

हादसे के वक्त कई छात्र अपने कमरों में मौजूद थे। सूचना मिलते ही NDRF, दिल्ली पुलिस, दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां और DDMA की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक मलबे से 6 छात्रों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

AIIMS सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में 1 छात्र को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 2 की हालत गंभीर है। आशंका है कि मलबे में अभी भी 20-25 छात्र दबे हो सकते हैं।

सबसे मार्मिक तस्वीर ये है कि मलबे में दबे कुछ छात्र अपने मोबाइल फोन से दोस्तों को कॉल और वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगा रहे हैं।

वजह - बेसमेंट में अवैध खुदाई

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह बेसमेंट में चल रही अवैध खुदाई और मरम्मत का काम बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुरानी इमारत की नींव कमजोर हो गई थी।

तंग गलियों की वजह से बड़ी JCB मशीनें अंदर नहीं जा पा रही हैं, इसलिए टीमें कटर और छोटे उपकरणों से हाथों से मलबा हटा रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल वाली इमारत को खाली करा लिया गया है।

सरकार एक्शन में - मालिक पर FIR, जांच कमेटी गठित

हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने मौके का जायजा लिया।

  • जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है।
  •  मकान मालिक के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

फिलहाल 'ऑपरेशन जिंदगी' लगातार जारी है।