यूक्रेन के ओलेश्की में आज से सन्नाटा: मेलानिया ट्रंप ने रूस-यूक्रेन में कराया लोकल सीजफायर समझौता
रूस-यूक्रेन ने ओलेश्की शहर में अस्थायी सीजफायर किया, मेलानिया ट्रंप की पहल पर 27 अक्टूबर से राहत मिशन शुरू, 1700 बुजुर्गों को मिलेगी दवा और राशन।
वॉशिंगटन/कीव। यूक्रेन के सबसे खतरनाक फ्रंटलाइन शहरों में से एक ओलेश्की में आज सुबह से बंदूकों ने आराम लिया है।
रूस और यूक्रेन दोनों ने 27 अक्टूबर सुबह 3 बजे (कीव टाइम) से लोकल सीजफायर पर सहमति जताई है। इस समझौते के पीछे अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की सीधी बातचीत है।
खेरसॉन के सामने नीपर नदी पर बसे इस शहर पर 2022 से रूस का कब्जा है। पहले यहां 24 हजार लोग थे, अब सिर्फ 1700 बुजुर्ग बचे हैं जिनके पास न बिजली है, न पानी।
व्हाइट हाउस के अनुसार, इस ऑपरेशन में सबसे पहले माइंस हटाई जाएंगी, फिर दोनों देशों के सिविल अफसर घर-घर जाकर मदद पहुंचाएंगे। जो लोग निकलना चाहेंगे, उन्हें रूस या यूक्रेन, जहां वे जाना चाहते हैं, भेजा जाएगा।
यूक्रेन के मानवाधिकार आयुक्त Dmytro Lubinets ने इसे मुश्किल लेकिन जरूरी मिशन बताया है। यह सीजफायर सिर्फ ओलेश्की तक है, बाकी जगह जंग जारी है।


