काशी की बेटी का कमाल: 12वीं की छात्रा सुधि सिंह की फिल्म 'द डोम्स' ने जीते 5 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स, वैंकूवर तक हुई चयनित

वाराणसी की कक्षा 12 की छात्रा सुधि सिंह की डॉक्यूमेंट्री ‘द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 5 अवॉर्ड मिले, डोम समुदाय पर आधारित फिल्म वैंकूवर फेस्टिवल में चयनित।

काशी की बेटी का कमाल: 12वीं की छात्रा सुधि सिंह की फिल्म 'द डोम्स' ने जीते 5 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स, वैंकूवर तक हुई चयनित
बनारस की सुधि ने रचा इतिहास डोम समाज पर फिल्म को विदेश में मिला सम्मान

जयचन्द । वाराणसी। वाराणसी की क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा सुधि सिंह ने अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द डोम्स: किंग्स ऑफ द पायर’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काशी का नाम रोशन किया है।

यह फिल्म काशी के हरिश्चंद्र घाट सहित अन्य श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार से जुड़े डोम समुदाय के जीवन, सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों तथा स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

सुधि सिंह को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मान:

इस डॉक्यूमेंट्री को गोल्डन लायन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, क्राउन वुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सुंदरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंडियन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल तथा एशियन इंटरनेशनल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त, एशियन इंडिपेंडेंट फिल्म फेस्टिवल के 12वें सीजन में सर्वश्रेष्ठ नवोदित फिल्म निर्माता श्रेणी में विशेष उल्लेख (Honourable Mention) प्राप्त हुआ है।

फिल्म का चयन वैंकूवर इंटरनेशनल यूथ फिल्म फेस्टिवल, ब्लू बर्ड फिल्म फेस्टिवल, चेन्नई इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल तथा नई दिल्ली फिल्म फेस्टिवल के लिए भी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि सुधि सिंह के पिता बरेका में कार्यरत हैं। सुधि सिंह की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी की रचनात्मक क्षमता का प्रेरक उदाहरण है।