सोनम वांगचुक की अपील पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा जल व्रत, अन्न त्याग जारी

देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा जल व्रत, कहा- स्वस्थ रहकर ही लड़ी जाएगी लंबी लड़ाई सोनम वांगचुक ने गांधी का हवाला देकर मनाया, छात्र नेता ने ली पानी-नमक :रांची संवाददाता

सोनम वांगचुक की अपील पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा जल व्रत, अन्न त्याग जारी
Ranchi Students Protest

INDIA NEWS REPORT

रांची — जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के विशेष आग्रह पर अपना जल व्रत तोड़ दिया है। उन्होंने बुधवार को जल और नमक का सेवन किया। हालांकि उनका अन्न त्याग का आंदोलन अभी भी जारी रहेगा।

सोनम वांगचुक की वीडियो कॉल से बदली स्थिति पिछले कई दिनों से बिना अन्न-जल के अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। इसी बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की।

सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार तक आवाज पहुंचाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए जीवित रहना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए समझाया कि स्वस्थ रहकर ही लंबी लड़ाई लड़ी जा सकती है। सोनम की अपील के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने पानी और नमक लेना स्वीकार कर लिया।

क्या कहा छात्र नेता ने

जल और नमक लेने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने साफ किया कि यह कदम सिर्फ स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया