34 हजार फीट पर भारतीय कैप्टन ने रोकी इजरायल की 9/11 जैसी साजिश! चाकू खाकर खून से लथपथ फर्श पर गिरे, फिर भी खोला कॉकपिट का दरवाजा, बचाईं 180 जानें

FlyDubai FZ1073 हाईजैक: भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने चाकू लगने के बाद भी कॉकपिट का दरवाजा खोल 180 जानें बचाईं, तबुक अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर।

34 हजार फीट पर भारतीय कैप्टन ने रोकी इजरायल की 9/11 जैसी साजिश! चाकू खाकर खून से लथपथ फर्श पर गिरे, फिर भी खोला कॉकपिट का दरवाजा, बचाईं 180 जानें
कैप्टन स्मिथ वो भारतीय जाबांज जिसकी विश्व कर रहा प्रशंसा

INDIA NEWS REPORT

 BREAKING NEWS

 नई दिल्ली/तबुक। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को जो हुआ, उसने पूरी दुनिया को हिला दिया। 34,000 फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट के अंदर ही हाईजैक और प्लेन क्रैश करने की कोशिश हुई, जिसे मुंबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान दांव पर लगाकर नाकाम कर दिया।

फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 120 इजरायली नागरिक और 27 बच्चे शामिल थे। उड़ान के करीब 2 घंटे 15 मिनट बाद, जब प्लेन सऊदी एयरस्पेस में था, को-पायलट जो कि ओमान का नागरिक है, ने अचानक कैप्टन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जांच एजेंसियों के मुताबिक को-पायलट प्लेन को जानबूझकर क्रैश कराना चाहता था।

हमले के दौरान प्लेन ने खतरनाक गोता लगाया और सिर्फ 37 सेकंड में 14,300 फीट नीचे आ गया। कॉकपिट से पहले 7700 यानी इमरजेंसी और फिर 7500 यानी हाईजैक कोड सिग्नल भेजा गया। सिग्नल मिलते ही इजरायल एयरफोर्स ने फाइटर जेट स्क्रैम्बल कर दिए और प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

को-पायलट के कई वार से कैप्टन स्मित मच्छार खून से लथपथ होकर कॉकपिट के फर्श पर गिर पड़े थे। इजरायली PMO के प्रवक्ता के मुताबिक उन्होंने अपनी आखिरी बची ताकत से कॉकपिट के लॉक दरवाजे का बटन दबा दिया। यह फैसला 180 जिंदगियों के लिए जीवनदायी साबित हुआ।

दरवाजा खुलते ही इजरायली यात्री यानिव हयून और क्रू मेंबर्स कॉकपिट में घुसे और हमलावर को-पायलट को काबू में किया। गनीमत रही कि प्लेन में 2 ऑफ-ड्यूटी फ्लाईदुबई पायलट भी यात्री के तौर पर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत कंट्रोल संभाला और प्लेन को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कैप्टन स्मित मच्छार फिलहाल सऊदी अरब के तबुक शहर के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सर्जरी हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने उन्हें गंभीर रूप से घायल बताया है, हालांकि वह अब खतरे से बाहर और स्थिर हैं। दूतावास लगातार उनके परिवार के संपर्क में है।

कैप्टन स्मित मच्छार मूल रूप से मुंबई के घाटकोपर के रहने वाले हैं और एक गुजराती परिवार से आते हैं। उन्होंने 11 साल तक SpiceJet में सेवाएं दी हैं और जून 2022 से FlyDubai में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन हैं। उनके पास Boeing 737 पर 9,750 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव है।

घटना के बाद पूरी दुनिया कैप्टन की बहादुरी को सलाम कर रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने इजरायल के 9/11 को रोक दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं और भारत को उन पर गर्व है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उनकी अदम्य साहस की तारीफ की है।

फिलहाल हमलावर को-पायलट सऊदी पुलिस की हिरासत में है और उसे जल्द यूएई लाया जाएगा। यूएई के प्रॉसिक्यूटर जनरल ने आतंकी एंगल से जांच के आदेश दे दिए हैं।