थाने -चौकी के बाद अब सिगरा बस स्टैंड की कथित वसूली लिस्ट आई सामने अमिताभ ठाकुर ने जांच की मांग उठाई
-जगदीश शुक्ला
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी, उत्तर प्रदेश को सिगरा थाना अंतर्गत वाराणसी रोडवेज के पास चल रहे स्टैंड की एक कथित वसूली लिस्ट भेज कर जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि दी गई जानकारी के अनुसार वाराणसी रोडवेज के सामने एक अवैध बस स्टैंड चल रहा है, जहां वाराणसी से प्रयागराज के बीच चलने वाली छोटी निजी बसों से खुलेआम धनउगाही की जा रही है। यह धन उगाही स्थानीय पुलिस तथा रोडवेज उपकेंद्र कर्मियों के परस्पर मिलीभगत से कुछ अपराधिक व्यक्तियों के सहयोग से की जा रही है. बताया गया है कि जिन गाड़ियों के आगे नो लिखा है उन गाड़ियों से वसूली नहीं होती है और शेष गाड़ियों से 100 रुपए प्रतिदिन तथा 1500 रुपए प्रति महीना वसूली की जा रही है।
अमिताभ ठाकुर ने इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।


