कांग्रेस MLA इरफान अंसारी की फिर फिसली जुबान, राहुल गांधी को बताया 'स्वर्गीय'
Ranchi News दरअसल विधायक अंसारी दरअसल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद मीडिया के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया देने के क्रम में वे कहना चाहते थे कि डिजिटल इंडिया स्वर्गीय राजीव गांधी की देन थी। लेकिन गलती से उन्होंने कह दिया कि डिजिटल इंडिया स्वर्गीय राहुल गांधी की देन थी। बाद में उन्होंने इसमें सुधार किया।
जामताड़ा से निर्वाचित कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का विवादों से नाता नहीं छूट रहा है। पिछले दिनों आदिवासी को लेकर दिए गए उनके बयान को लेकर विरोध थमा भी नहीं था कि शुक्रवार को उन्होंने अपने नेता राहुल गांधी को स्वर्गीय कह दिया।
हालांकि, मौके पर उपस्थित कांग्रेस के ही विधायक उमाशंकर अकेला द्वारा उनकी गलती को ठीक किए जाने के बाद उन्होंने सुधार किया। लेकिन, उनका यह बयान इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।
ये कहा था
दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद मीडिया के समक्ष अपनी प्रतिक्रिया देने के क्रम में वे कहना चाहते थे कि डिजिटल इंडिया स्वर्गीय राजीव गांधी की देन थी। लेकिन, गलती से उन्होंने कह दिया कि डिजिटल इंडिया स्वर्गीय राहुल गांधी की देन थी। बाद में उन्होंने इसमें सुधार किया।
बाबूलाल मरांडी पर दिया था विवादित बयान
इरफान अंसारी ने बुधवार को झारखंड विधानसभा की कार्रवाई के दौरान कहा था कि बाबूलाल जी इतना तेज कैसे हो गए हैं? हमको समझ में नहीं आता है। आप एक आदिवासी नेता हैं। आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है।
विधायक इरफान अंसारी के इस बयान के बाद झारखंड बीजेपी नेता कांग्रेस और जामताड़ा विधायक पर हमलावर हो गए उन्होंने कांग्रेस विधायक को आदिवासी विरोधी और उनके इस बयान को आदिवासियों का अपमान बताया।


