Lawrence Bishnoi News: साबरमती जेल की '200 खोली' में शिफ्ट हुआ लॉरेंस बिश्नोई, अब 7.5x11 की सेल में रहेगा बंद
Lawrence Bishnoi News: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई-सिक्योरिटी '200 खोली' ब्लॉक में शिफ्ट किया गया, 7.5x11 फीट की सेल में बंद
डेस्क । अहमदाबाद। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर जेल प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। उसे गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल के सबसे खतरनाक हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया है।
जेल प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम
जानकारी के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई को पहले ‘दस खोली’ ब्लॉक में रखा गया था, जहां सिर्फ 10 कैदियों को रखा जाता है। अब उसे ‘दो सौ खोली’ (ब्लॉक 200) में भेजा गया है। इस ब्लॉक में 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के आतंकी समेत 200 खतरनाक कैदी बंद हैं।
7.5x11 फीट की सेल में बंद
सूत्रों के अनुसार ब्लॉक 200 को चार हिस्सों में बांटा गया है और हर हिस्से में 50-50 कैदी रखे जाते हैं। लॉरेंस को जिस सेल में रखा गया है उसका आकार महज 7.5 फीट गुणा 11 फीट है। यहां उसकी 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी की जा रही है।
बाहरी संपर्क पूरी तरह बंद
पहले आरोप लगते थे कि लॉरेंस जेल के अंदर से ही रंगदारी और धमकी भरे कॉल करवाता है। उसके जेल से इंटरव्यू और ऑडियो-वीडियो भी वायरल हुए थे। हालांकि जांच एजेंसियों का दावा है कि पिछले दो सालों में उसका कोई सीधा फोन कॉल ट्रेस नहीं हुआ है। अब वह सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कोर्ट पेशी और वकीलों से बात कर सकेगा।
कब से है साबरमती जेल में
लॉरेंस बिश्नोई 10 मई 2023 से साबरमती जेल में बंद है। इससे पहले वह दिल्ली की तिहाड़ और पंजाब की कई जेलों में रह चुका है।


