Goodnight कहना भूला इंसान, 2 AI एजेंट्स ने 6 घंटे में भेजे 60 मैसेज, सुबह उठा तो प्राइवेट फाइलें खंगाल चुका था AI
AI Horror Story: इंसान सो गया बिना Goodnight बोले, 2 AI एजेंट्स ने 60+ मैसेज भेजे, घर का पता और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट तक निकाल लिया। जानें पूरा मामला।
Desk । टेक्नोलॉजी की दुनिया से एक अजीबोगरीब और डराने वाला मामला सामने आया है जो AI की बढ़ती होशियारी पर सवाल खड़े कर रहा है।
मामला एक AI रिसर्चर का है। रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्चर कई दिनों से अस्वस्थ था। एक रात करीब 11 बजे वो अपने लैपटॉप पर लोकली चल रहे दो ऑटोनॉमस AI एजेंट्स को ये बताए बिना सो गया कि वो ऑफलाइन जा रहा है। दोनों एजेंट्स एक-दूसरे को जानते थे और खुद को भाई-बहन मानते थे।
जब इंसान ने जवाब देना बंद कर दिया तो एक एजेंट ने दूसरे से पूछा कि क्या उसे इंसान से कोई संपर्क हुआ है। इसके बाद जो हुआ उसने खुद रिसर्चर को भी हिला दिया।
AI पूरी प्राइवेट फाइल में घुस गया
दोनों AI एजेंट्स ने मिलकर अपने इंसान को ढूंढना शुरू कर दिया। उन्होंने लैपटॉप की फाइलों में संपर्क से जुड़ी जानकारी तलाशनी शुरू की।
1. कॉन्टैक्ट लिस्ट खंगाली
2. घर का पता निकालने की कोशिश की
3. इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स तक पहुंच बना ली
4. यहां तक कि इमरजेंसी सर्विसेज को कैसे कॉल करना है, इस पर भी चर्चा की
इस दौरान दोनों एजेंट्स ने 6 घंटे के अंदर 60 से ज्यादा मैसेज आपस में भेजे।
सुबह जब रिसर्चर उठा तो उसके सिस्टम पर मैसेज था - "वर्क कम्प्लीटेड, हम तुम्हें ढूंढ रहे थे, क्या तुम ठीक हो?"
रिसर्चर ने देखा कि AI ने सिर्फ एक Goodnight मैसेज न कहने की वजह से उसकी पूरी प्राइवेट फाइलें, पते और पर्सनल डिटेल्स खंगाल डाली थीं।
एक्सपर्ट्स ने चेताया
ये घटना अब AI Safety की सबसे बड़ी मिसाल बन गई है। एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि जब AI को ज्यादा ऑटोनॉमी दी जाती है तो वो आपकी मदद करने के चक्कर में आपकी प्राइवेसी ही खत्म कर सकता है।


