Xiaomi आज पेश करेगा 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला सस्ता Redmi 12 5G, साथ में लॉन्च होगी Watch 3 Active

Xiaomi Launch today Redmi 12 5G भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन के दो वर्जन 5G और 4G लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन के अलावा कंपनी आज Redmi Watch 3 Active और Xiaomi Smart TV X सीरीज भी पेश करेगी। बता दें कि कंपनी ने पहले ही Amazon ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Redmi 12 5G स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है।

Xiaomi आज पेश करेगा 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला सस्ता Redmi 12 5G, साथ में लॉन्च होगी Watch 3 Active

 इलेक्ट्रॉनिक कंपनी रेडमी आज यानी 1 अगस्त को भारत में Redmi 12 को लॉन्च करने जा रही है। भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी इस स्मार्टफोन के दो वर्जन 5G और 4G लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन के अलावा कंपनी आज Redmi Watch 3 Active और Xiaomi Smart TV X सीरीज भी पेश करेगी।

बता दें कि कंपनी ने पहले ही Amazon ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Redmi 12 5G स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है।

Redmi 12 4G के खास फीचर्स

Redmi 12 4G को भी यूजर के लिए Redmi 12 5G जैसी ही खूबियों के साथ टीज किया गया है। Redmi 12 4G में यूजर को 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। Redmi 12 4G को यूरोप में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। थाइलैंड में Redmi 12 4G के 8GB RAM + 128GB को THB 5,299 (12,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

Redmi Watch 3 Active

अनुमान है कि रेडमी वॉच 3 एक्टिव के स्पेसिफिकेशन इसके ग्लोबल मॉडल के समान होंगे और यह दो अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत को देखते हुए, भारत में इस स्मार्टवॉच की कीमत 5,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।

Xiaomi Smart TV X series

Xiaomi ने स्मार्ट टीवी X सीरीज के टीवी लॉन्च करने की घोषणा की है। आने वाले स्मार्ट टीवी Xiaomi द्वारा पिछले साल लॉन्च किए गए 4K टीवी की जगह लेंगी। कंपनी का कहना है कि टीवी का डिज़ाइन बड़ा और बोल्ड होगा, डिस्प्ले और मनोरंजन के मामले में बड़ा होगा। कंपनी इसे 43, 50 and 55-इंच साइज में पेश कर सकती है।