सिवान में घर का छज्जा गिरने से महिला की मौत, एक घायल; करंट लगने से किशोर ने गंवाई जान
सिवान में घर का छज्जा गिरने से महिला की मौत, एक घायल; करंट लगने से किशोर ने गंवाई जान
आधा दर्जन बदमाशों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल
सिवान के हुसैनगंज में बीती रात आधा दर्जन बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के चेहरे और पेट पर कई बार चाकू घोंपा, जिससे उसकी हालत गंभीर है। घायल अवस्था में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।
पंखे का तार लगाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
सिवान जिले के दारौदा थाना क्षेत्र के रामजी छपरा में मंगलवार की अलसुबह बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक रामजी छपरा निवासी गुड्डू कुमार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सुबह में हल्की बारिश आई तो छत से उतरकर घर में सोने आया था। इसी दौरान पंखे का तार लगाने के समय करंट लगने से मौत हो गई।
सिवान में छज्जा गिरने से महिला की मौत
सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में घर का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिवान रेफर कर दिया है। मृत महिला का नाम कचनार गांव निवासी श्रीराम भगत की पत्नी कनकेश्वरी देवी है। घायल महिला कल्पना देवी शिव भगत की पत्नी हैं।


