महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी क़े पदचिन्हों पर आज क़े युवाओं को चलने की जरूरत -वसीम अंसारी

एम. डब्लू. मिशन स्कूल में श्रद्धा पूर्वक मनाई गईं महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी क़े पदचिन्हों पर आज क़े युवाओं को चलने की जरूरत -वसीम अंसारी

बेलागंज (गया )बेलागंज प्रखंड क़े रेवाड़ा में संचालित शिक्षा का अलख जगा रहे एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान एम डब्लू मिशन स्कूल में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम क़े साथ विद्यालय निदेशक वसीम अंसारी क़े देखरेख में मनाई गईं। जयंती समारोह में उपस्थित विद्यालय क़े शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने दोनो महान विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किय़ा एवं इनक़े बताए गये मार्ग पर चलने का आह्वान किय़ा। इस दौरान विद्यालय क़े बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किय़ा गया,जिससे दिन भर दर्शक झूमते रहे। विद्यालय निदेशक वसीम अंसारी ने जयंती समारोह क़े दौरान शिक्षकों ,छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी क़े द्वारा बताए गये मार्गों पर आज क़े युवाओं को चलने की जरूरत है। 

 इस मौके पर विद्यालय क़े सभी शिक्षक ,छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों अभिभावकगण व ग्रामीण मौजूद थे।