छात्राओं के पैसों पर शिक्षिका की बर्थडे पार्टी कार्यवाहक प्रिन्सिपल को पड़ सकती है भारी
अभिभावकों की ओर से संस्था के चेयरमैन को भेजी गई शिकायत अभिभावकों के विरोध के बाद कार्यवाहक प्रिंसिपल ने जारी किया शिक्षकों कर्मचारियों को नोटिस:प्रयागराज से विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट
प्रयागराज से विशेष संवाददाता शिव विशाल की खास रिपोर्ट
छात्राओं के पैसों पर शिक्षिका की बर्थडे पार्टी कार्यवाहक प्रिन्सिपल को पड़ सकती है भारी
प्रयागराज:(सूत्र)
अभिभावकों ने लगाया आरोप कार्यवाहक प्रिन्सिपल के संज्ञान में था पूरा प्रकरण।
प्रयागराज: 5 मिशन रोड स्थित बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज में छात्राओं के पैसों से शिक्षिका सल्मा स्वरूप की बर्थडे पार्टी मानना अब कार्यवाहक प्रिन्सिपल को भी भारी पड़ सकता है। आज कुछ अभिभावकों ने संस्था के चेयरमैन बिशप मोरिस एडगर दान को शिकायती पत्र मेल कर शिक्षिका तथा कार्यवाहक प्रिन्सिपल के ख़िलाफ़ कार्यवाही की माँग किया है। अभिभावकों ने पत्र के माध्यम से बताया कि बर्थडे पार्टी तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए स्कूल द्वारा पैसों की माँग लगातार किया जाता है जो कि शिक्षा नीति के विरुद्ध है ।
गरीब अभिभावकों के लिए यह असंभव है कि वह स्कूल फ़ीस, कॉपी किताब, ड्रेस के अतिरिक्त पैसे खर्च करें । अभिभावको द्वारा अपने पत्र में लिखा गया है कि कार्यवाहक प्रिन्सिपल ऐसे शिक्षिकाओं को संरक्षण देती हैं जो उनके साथ कक्षा को छोड़ कर घंटों व्यतीत करता है । वहीं यह खबर मीडिया में आते ही आज कार्यवाहक प्रिन्सिपल नें आनन फ़ानन में सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर एक दूसरे के साथ बैठने अथवा बातचीत करने तक से मना कर दिया है यदि कोई कर्मचारी या शिक्षक एक दूसरे के साथ बात चीत करते पाया गया तो उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जाएगी ।


