नगर आयुक्त साहब ये बाढ़ का पानी नही है, क्षेत्रीय सभासद की मेहरबानी है!

शिविर सफाई ना होने से लोगो के घरों में घुस रहा पानी ,भुल्लनपुर स्टेशन के पास का नाला साफ ना होने से सिल्ट जमा होने से ना ही स्थानीय सभासद देते है है ध्यान ना बरेका प्रकाशन:डेस्क जयचन्द

डेस्क:जयचन्द वाराणसी

इंडिया न्यूज रिपोर्ट की तफ्तीश -वाराणसी के भुल्लनपुर बरेका स्टेशन के पास का नाला जिससे घर कई जुड़े है कई वर्षों से साफ ना होने के कारण गन्दगी से जाम हो गया है सुबह उठकर ही लोग भुल्लनपुर, नाथुपुर, मोढ़ेला के लोग अपने घरों के शिविर की सफाई में लग जाते है वही बरेका प्रशासन भी इस समस्या का हल नही निकाल पा रही है स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि कई बार सफाई के लिए बरेका प्रशासन को लिखित भी दिया गया है लेकिन कोई कायर्वाही नही हुई थोड़ी सी बारिश होने पर घरो के अंदर पानी चला जाता है यहां तक कि कुछ लोग स्टेशन पर रहने को भी मजबूर हैं स्थानीय सभासद महोदय कब नींद से जागेंगे पता नही क्षेत्रीय समस्या उन्हें कब दिखेगी पता नही ।

वीडियो हाज़िर है साहब हमारा काम है दिखाना हम तो दिखायेंगे।

आखिर क्षेत्रीय सभासद क्षेत्र की समस्या से कब रु-ब -रु होंगे ?