वाराणसी, शौक पूरा करने के लिए बन गये लुटेरे, मंडुआडीह प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय की टीम ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

मंडुआडीह प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय की टीम ने पकड़ा दो शातिर लुटेरे,शौक पूरा करने के लिए लूट की घटना को देते थे अंजाम:जगदीश शुक्ला

वाराणसी, शौक पूरा करने के लिए बन गये लुटेरे, मंडुआडीह प्रभारी निरीक्षक भरत  उपाध्याय की टीम ने दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: जगदीश शुक्ला

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र में पिछले दिनों 23 अगस्त को बरेकाकर्मी सिपाही राम की पत्नी प्रेम शिला देवी से दो लुटेरे ने मंगलसूत्र छीन लिया था। जिसकी सूचना पर मंडुवाडीह थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर उच्चा अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।

मंगलवार की रात मंडुवाडीह थाना प्रभारी भरत उपाध्याय को मुखबिर की सूचना पर मिली कि पहाड़ी गेट के समीप मंगलसूत्र लूटने वाले किसी घटना को अंजाम देने के लिए बरेका अंडर पास के समीप खड़े हैं। जिस पर थाना प्रभारी बरेका चौकी इचार्ज सत्यम तिवारी व पुलिस टीम के साथ उक्त स्थान पर छापेमारी कर प्रकाश पटेल उर्फ कल्लू उम्र 26 वर्ष तथा महेंद्र पटेल उर्फ तेजू उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सगहट थाना रोहनिया को गिरफ्तार किया।

उनके पास से 2110 रुपए और लूटी गई मंगलसूत्र तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि साहब हम लोग अपना शौक पूरा करने के लिए लूटपाट करते थे। लेकिन आज आप लोगों ने पकड़ लिया। और 23 अगस्त को उक्त महिला सुनसान जगह पर देख हम लोग ने मंगलसूत्र छीन लिया था।