चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों के आभूषण पर किया हाथ साफ जाँच में जुटी पुलिस
पूर्व में हुए चोरी का खुलासा हुआ ही नही फिर हुई चोरी ग्रामीणों में आक्रोश
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी/-जंसा थाना क्षेत्र के रामेश्वर पुलिस चौकी अंतर्गत भूईली गांव में बीती रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों के आभूषण पर किया हाथ साफ घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किया मौका मुआयना।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजपति सिंह के घर बीती रात चोरों ने घर में घुसकर एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे एक अलमारी व तीन बॉक्स को तोड़कर उसमें रखे पचीस सौ रुपये नगद तथा एक सोने का चैन सोने की दो अंगूठी चांदी का एक जोड़ी पायल उठा ले गए घटना की जानकारी सुबह जब परिजन उठे तो हुई परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया वहीं क्षेत्र में लगातार चोरी से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को हुई चोरी की घटना से महज एक किलोमीटर दूरी रामेश्वर चौकी है लेकिन पुलिस चौकी के सिपाही के गस्त नहीं करने से आए दिन चोरी की घटना हो रही है अभी कुछ दिन पहले जगापट्टी और पेडुका गांव में लाखों की चोरी हुई जिसका खुलासा जंसा पुलिस नहीं कर पाई।


