नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ जांच वितरित किया गया दवा

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ जांच वितरित किया गया दवा

जयचन्द वाराणसी/

-आदर्श ब्लाक सेवापुरी के ग्राम पंचायत जगापट्टी में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के गरीब,असहाय,मजदूरों,महिलाओं व बच्चों का नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरित किया गया।जांच शिविर में सुगर,हीमोग्लोबिन व ब्लड ग्रुप की जांच निःशुल्क करते हुए परामर्श के साथ लोगों को दवा वितरित किया गया।शिविर में डा अंजली यादव (एमबीबीएस,एमएस) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ,पूर्व चिकित्सक एस एन मेडिकल कालेज आगरा),डा देवेश यादव,डा.निरुपमा यादव(स्त्री व प्रसूति) व डा. विकास कुमार सिन्हा (एम बी बी एस,एम डी,बाल रोग विशेषज्ञ),डा.रेनू यादव(बाल रोग),डा.मनीष यादव(अस्थि रोग),डा.प्रमोद कुमार सिंह (एनिस्थीशिया) सहित अन्य लोग शामिल थे।टीम का नेतृत्व कर रहे भारतीय सर्वेक्षण विभाग सर्वेक्षण अधीक्षक राजेश यादव ने बताया की ह्रदय रोग के बढ़ने का कारण गलत खान पान व अनियमित दिनचर्या,तनाव व पर्यावरण प्रदूषण आदि है।उच्च रक्तचाप व मदुमेह जैसी समस्या भी ह्रदय रोग को जन्म देती है। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित,युवा ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव के पहल पर प्रत्येक रविवार को ग्रामीण इलाके में निःशुल्क शिविर के माध्यम से लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जागरूक किया जायेगा साथ ही पुलिस के मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को भी जागरूक किया गया।शिविर में कुल 125 लोगों का निःशुल्क जांच कर दवा वितरित किया गया।इस मौके पर घनश्याम सिंह ग्राम प्रधान,इंद्रजीत शास्त्री,मोहसिन रजा शास्त्री,कमांडर सतीश यादव,राजपति सिंह,अवधेश यादव,बृजेश सरोज,अभिषेक माली,अमित कुमार सरोज,मनोज कनौजिया,राहुल गौड़,संदीप कुमार गौड़,प्रियांशु माली,सनी सोनकर,राहुल त्रिपाठी,इंद्रराज गोड सहित अन्य लोग शामिल थे।