वाराणसी कमिश्नर मोहित अग्रवाल का निर्देश:पुलिसकर्मियों ने डंडे की जगह उठायी झाड़ू की थानों की सफाई
वाराणसी कमिश्नरेट के तीनों जोन (काशी,वरुणा, गोमती)के सभी थाना परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर थाना भवन व परिसर को स्वच्छ बनाने में बढ़-चढ़ कर भागीदारी की। इसी क्रम में लोहता थाना परिसर की साफ-सफाई की गई: जयचन्द
INDIA NEWS REPORT VARANASI:JAYCHAND
वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन पर चलाए गए स्वच्छता अभियान के तहत कमिश्नरेट के तीनो(काशी , वरुणा और गोमती) जोन के पुलिसकर्मीयो ने श्रमदान कर थाना भवन परिसर को साफ सफाई किया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने खुद अपने हाथों में झाड़ू लेकर कार्यालय परिसर मे सफाई के साथ फूलों की डालियों का कटाई छटाई भी की। परिसर में जप्त किए गए वाहनों को एक जगह रखवा कर वहां भी सफाई की गई।
डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा एडीसीपी वरुणा सरवन टी॰के निर्देशन में मंडुवाडीह प्रभारी, कैंट, रोहनिया, सारनाथ, शिवपुर, चोलापुर, चौबेपुर, और लोहता थाना परिसर को स्वच्छ बनाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने खुद अपने हाथों में झाड़ू लेकर कार्यालय परिसर में साफ सफाई किये और फूलों की डालियों में कटाई छटाई भी की। परिसर में जप्त किए गए दो पहिए वाहनों को हटवा कर भी सफाई की गई।
पुलिस अफसरों ने कहा हमें सिर्फ साफ सुथरे कपड़े पहनने के साथ बल्कि अपने अगल-बगल भी साफ सफाई रखने की जरूरत है। न सिर्फ घर कार्यस्थल अपितु हर जगह का वातावरण स्वच्छ हो। इसका प्रयास करना चाहिए। और इस दिशा में प्रयास करना हम सभी का कर्तव्य बनता है।
बड़ागांव एवं जंसा थाना क्षेत्र के हरहुआ एवं रामेश्वर पुलिस चौकियों पर विशेष सफाई अभियान चला। हरहुआ चौकी एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार एसो बड़ागांव अजय पांडे हरहुआ चौकी प्रभारी शिवानंद सिसोदिया मैं पुलिस बल के साथ वही रामेश्वर चौकी प्रभारी जगदीश राम संघ पुलिस बल पुलिस कें जवानों ने श्रमदान कर आसपास की गंदगी को साफ सफाई किया।
थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने कार्यालय परिसर में सफाई करते हुए फूलों की डालियों की,कटाई छटाई कराई। परिसर में जप्त किए गए दो वाहनो को एक जगह रखवा कर वहां भी साफ सफाई कराई।
इस दौरान इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, कें॰के॰वर्मा के अलावा दरोगा एवं सिपाही साफ सफाई के दौरान उगे हुए घास हटाने के साथ झाड़ू भी लगाई।
सिंधोरा थाना प्रभारी निकिता सिंह बाबतपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव के नेतृत्व में वृहद स्तर पर चला सफाई अभियान।


