67 वी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 संपन्न
फतेहपुर की चार छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय टीम में
प्रयागराज से शिव विशाल
प्रयागराज
एंग्लो बंगाली इंटरमीडिएट कालेज, प्रयागराज के मैदान पर 67 वी मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता 2023 में "पीएम श्री" विद्यालय "श्री सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज बिंदकी, फतेहपुर ने प्रयागराज मंडल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है l
यहाँ की चार छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम के लिए हुआ है l ज्ञातब्य हो कि फुटबाल मे फतेहपुर जनपद के किसी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने पहली बार भाग लिया है l यह विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे फतेहपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता राय ने इस गर्व के क्षण पर स्वयं मैदान मे उपस्थित होकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। और कहा कि यह विद्यालय की क्रीड़ा शिक्षिका सुश्री अंकिता सिंह, के कुशल नेतृत्व एवं कठिन परिश्रम तथा छात्राओं द्वारा की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है l इस गर्व के क्षण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव श्री दिव्यकांत शुक्ल, अध्यापिका संजू सिंह एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद।


