जोश जुनून और जज्बे के साथ किया कदमताल

8 अक्टूबर एयर फोर्स डे के लिए हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

जोश जुनून और जज्बे के साथ किया कदमताल

प्रयागराज से शिव विशाल की खास रिपोर्ट

भारतीय वायु सेवा के 91 वे वर्षगांठ की मौके पर आयोजित एयर शो के पहले शुक्रवार को हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल।

बमरौली स्थित मध्य वायु सेना कमान मुख्यालय में वायु सेना के योद्धाओं की परेड हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत पैरा हैंड ग्लाइडर विंग कमांडर अशोक ने 360 डिग्री में करतब दिखाते हुए परेड में एंट्री किया।

उसके बाद दो वायु योद्धा पैरा मोटर्स हवा में उड़ते हुए परेड में आए। उनके द्वारा किए गए करतब पर वहां मौजूद स्कूल के बच्चों ने ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान ए एन 32 विमान से 10 पैराजंपर 8000 मीटर की ऊंचाई से कूदे। कलरफुल पैराजंपर जब दर्शकों के बीच उतरे तो लोग रोमांचित हो गए। लोगों ने तालिया से उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र गरुण कमांडो परेड रही। इसी बीच पांच घरों कमांडो हेलीकॉप्टर के नीचे रस्सी के सहारे लटकते भी दिखाई दिए।