उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स के हत्थे महाराष्ट्र से चढ़ा 50000-50000 का इनामी जुनैद
गत वर्ष 21 अक्तूबर को श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिसिंपल योगेंद्र बहादुर सिंह निवासी अमिलोरी को घर से दो मीटर दूर बसवानपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस टीम ने सुपारी किलिंग के मास्टरमाइंड, हत्या कराने के आरोपी और घटना में शामिल और शूटर्स के बैकअप टीम में शामिल दो अन्य ईनामी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन दूसरा शूटर जुनैद अहमद जिस पर 50 हजार का इनाम जिस पर था, वह अभी तक पकड़ से दूर था। उसे महाराष्ट्र में एसटीएफ ने दबोचने का काम किया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शूटर को एसटीएफ की टीम ने महाराष्ट्र से दबोचा है:विशाल केशरवानी
INDIA NEWS REPORT
विशाल केसरवानी
प्रयागराज एसटीएफ ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जुनैद अहमद को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। जुनैद पर प्रतापगढ़ और भदोही में हत्या, लूट और रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। वह मुंबई में छिपा हुआ था ।
श्री इंद्र्रब्रहादुर सिंह नेशनल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह हत्याकांड के आरोपी और 50-50 हजार के इनामी बदमाश जुनैद अहमद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रामदेव पट्टी, रानीगंज, प्रतापगढ़ का रहने वाला है।
प्रयागराज एसटीएफ ने महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के आसनगांव रेलवे स्टेशन ईस्ट के बाहर शुभ मंगल कार्यालय के सामने से उसे गिरफ्तार किया। वह प्रधानाचार्य हत्याकांड मामले में मुख्य शूटर था और पांच महीने से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ प्रतापगढ़, बाराबंकी व भदोही में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर प्रतापगढ़ और भदोही जिले में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
21 अक्तूबर 2024 की सुबह साढ़े आठ बजे भदोही के अमिलौरी गांव निवासी प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर सिंह अपनी कार से काॅलेज के लिए निकले थे। घर से दो किमी दूर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें मोबाइल देने का इशारा करके रोका। उन्होंने कार रोकर जैसे ही गेट का शीशा नीचे किया, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रधानाचार्य को चार गोली लगी थी। पुलिस इस मामले में कई लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। 50 हजार का इनामी बदमाश जुनैद अहमद घटना के बाद ठाणे ग्रामीण क्षेत्र में छिपकर रह रहा था। उसने प्रतापगढ़ में 2022 में अपने साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगने, लूट आदि की घटनाएं की थीं। इसमें वह जेल भी भेजा गया था। जमानत पर छूटने के बाद वह गुजरात चला गया और ट्रक चालक के साथ रहने लगा। मुकदमों में पेशी के चलते वह प्रतापगढ़ न्यायालय में आता था। 19 अक्तूबर 2024 को प्रतापगढ़ आया और अपने साथी आमिर के यहां रुका था। साथी कलीम के माध्यम से शिवकुटी प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। साैरभ ने अपने पिता योगेंद्र की हत्या का बदला लेने के लिए उसे 10 लाख रुपये की सुपारी दी। एक लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। इसके बाद वह 21 उसकी को अपने साथी फरमूद के साथ बाइक से भदोही आया, यहां अपने साथियों के साथ प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया। इसके बाद महाराष्ट्र में छिपकर रहने लगा।
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। जनपद प्रतापगढ़ और भदोही से वांछित और 50,000 रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त जुनैद अहमद को थाणे ग्रामीण, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। जुनैद अहमद पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है, जिसमें लूट, हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी की मांग शामिल है।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 23 मार्च 2025 को एसटीएफ उत्तर प्रदेश को सूचना मिली कि अभियुक्त जुनैद अहमद महाराष्ट्र के थाणे ग्रामीण क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने विशेष रूप से इस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए सूचना संकलन की प्रक्रिया शुरू की। एसटीएफ की प्रयागराज इकाई के निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाणे ग्रामीण पहुंचकर आसनगाँव रेलवे स्टेशन के पास शुभमंगल कार्यालय के सामने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
लखनऊ से प्राप्त जानकारी:
-यूपी एसटीएफ ने इनामी बदमाश जुनैद अहमद को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार l
-यूपी के प्रतापगढ़ भदोही से घोषित है 50-50 हजार का इनाम l
-ठाणे ग्रामीण महाराष्ट्र से एसटीएफ ने किया अरेस्ट l
-हत्या, लूट, रंगदारी के कई मामलों में चल रहा था वांछित l
-अक्टूबर 2024 में 10 लाख की सुपारी लेकर भदोही में की थी हत्या l
-हत्या के बाद से फरार चल रहा था जुनैद अहमद l


