क्या सचमुच बदल रही है यूपी पुलिस? ? DGP ने CM योगी के सामने फिल्म इंडस्ट्री को दिया खुला निमंत्रण
लखनऊ में DGP राजीव कृष्णा ने CM योगी और नाना पाटेकर के सामने फिल्म इंडस्ट्री को यूपी आने का न्योता दिया। कहा- "आइये, और आकर खुद हमारी पुलिस को देखिए।" क्या सच में बदल गई यूपी पुलिस?
INDIA NEWS REPORT
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को लेकर लंबे समय से चल रहे सवालों के बीच अब खुद UP के डीजीपी ने मंच से फिल्म इंडस्ट्री को खुला आमंत्रण दिया है। लखनऊ में आयोजित एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रख्यात अभिनेता नाना पाटेकर की मौजूदगी में पूरी फिल्म इंडस्ट्री को यूपी आने का न्योता दिया।
DGP ने क्या कहा
मंच से सीधे शब्दों में फिल्म निर्माताओं से अपील करते हुए DGP राजीव कृष्णा ने कहा,
"आइये, और आकर खुद हमारी पुलिस को देखिए!"
उन्होंने फिल्मों में पुलिस की पुरानी छवि पर तंज कसते हुए कहा कि "हमारी हिंदी फिल्मों में पुलिस की गाड़ी कई दशकों से अक्सर तभी पहुंचती है जब विलेन अपना सारा काम पूरा कर चुका होता है। थाने का कंप्यूटर इतना पुराना दिखता है कि हमारी साइबर टीम पहले उसका फॉरेंसिक एग्जामिनेशन करना चाहे।"
DGP ने कहा कि आज की उत्तर प्रदेश पुलिस की तस्वीर इससे बहुत अलग है। उन्होंने फिल्म जगत के लोगों को पुलिस लाइन, आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, साइबर फ्रॉड मिशन सेंटर्स और तकनीकी क्षमताएं देखने का न्योता दिया।
इशारा किस तरफ था?
उनका इशारा उत्तर प्रदेश पुलिस के बदलते हाईटेक स्वरूप, कानून व्यवस्था में सुधार और 'जीरो टॉलरेंस' नीति की तरफ था, जिसे अब पुलिसिंग का मुख्य हिस्सा माना जा रहा है। DGP ने कहा कि ये बदलाव CM योगी आदित्यनाथ के विजन, पुलिस के आधुनिकीकरण, बेहतर संसाधनों और ट्रेनिंग का नतीजा है।
इस आमंत्रण के बाद अब बनारस और पूरे प्रदेश की जनता के मन में 'सवाल पूछता बनारसी' का एक ही बड़ा सवाल कौंध रहा है—
क्या सचमुच यूपी पुलिस का चेहरा पूरी तरह बदल चुका है?
क्या बॉलीवुड क फिल्मों में अब यूपी पुलिस की एक नई, सिंघम जैसी सकारात्मक छवि देखने को मिलेगी, या धरातल पर हकीकत कुछ और ही बयां करती है?
https://youtube.com/shorts/mUku_dXW990?si=KIq5CkWz7upDBWL1


