वाराणसी के लोगों को मिलेगी अब जाम से निजात- इस जगह बनेगा फ्लाईओवर; जल्द शुरू होगा काम

वाराणसी के लोगों को मिलेगी अब जाम से निजात- इस जगह बनेगा फ्लाईओवर; जल्द शुरू होगा काम
वाराणसी में बनेगा नया फ्लाईओवर जाम से मिलेगी निजात

वाराणसी:जयचन्द

वाराणसी:स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए जाने के उद्देश्य से शिवपुर रेलवे स्टेशन का विकास किया जाएगा। साथ ही शिवपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले प्रतिदिन के जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का भी निर्माण कराया जाएगा।

साथ ही शिवपुर रेलवे फाटक पर लगने वाले प्रतिदिन के जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का भी निर्माण कराया जाएगा।

रवींद्र जायसवाल शुक्रवार को शिवपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। बताया फ्लाईओवर के लिए रेलवे ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट बना ली है। लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर की सड़क निर्माण से संबंधित अपने कार्य की रिपोर्ट बना रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात इसका अध्ययन कर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों को शिवपुर रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ समुचित यात्री सुविधाओं का विस्तार करने हेतु निर्देशित किया। कहा जब शिवपुर स्टेशन पर यात्री ट्रेनों का ठहराव होगा तो यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं भी समुचित होनी चाहिए।

यात्री सुविधा के लिए 10 सितंबर से लखनऊ सुपर फास्ट शटल (वरुणा एक्सप्रेस) ट्रेन का शिवपुर रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए परिचालन शुरू होगा। मंत्री ने कहा कि शिवपुर रेलवे स्टेशन का नाम महादेव से जुड़ा होने के साथ पवित्र पंचक्रोशी परिक्रमा का चौथा पड़ाव भी है। इसको दृष्टिगत रखते हुए भी स्टेशन के साथ आसपास के क्षेत्र का भी विकास कराया जाएगा।