करेंट के चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

वाराणसी। बरसात के मौसम में बिजली के खम्भों में करंट उतरने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। पिछले दो दिनों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच राजातालाब थाना क्षेत्र के बुड़ापुर निवासी सुरेश पटेल उर्फ भोलू नामक 30 वर्षीय युवक की बिजली के खम्भे में करंट के चपेट में आने से हुई मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी,आक्रोशित परिजनों संग स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रख चक्का जाम कर दिया:जयचन्द की रिपोर्ट

करेंट के चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द वाराणसी 

वाराणसी/-राजातालाब थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से सुरेश पटेल उर्फ भोनू की मौत हो गयी।जिससे आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने मातलदेई अदलपुरा रोड पर शव रख कर चक्का जाम कर दिया।वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने परिजनों को चक्का जाम समाप्त करने के लिए समझती रही।लेकिन परिजनों का मांग था कि बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर आए।तभी चक्का जाम समाप्त किया जाएगा।जिससे कि मातलदेई अदलपुरा मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश पटेल उर्फ भोनू 30 वर्ष शाम सात बजे किसी कार्य के लिए अपने छत पर गया था।जिससे कि छत के ऊपर से ग्यारह हजार वोल्ट की बिजली का लाइन गया था।जिसमें आर्थिक उतरने से सुरेश पटेल उर्फ भोनु की मौत हो गई।वहीं मृतक के भाई सोनू पटेल का कहना है कि हम लोगों ने बिजली विभाग को छत के ऊपर से गया ग्यारह वोल्ट की बिजली का लाइन हटवाने के लिए शिकायत किया था।लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।इसमें बिजली विभाग की घोर लापरवाही से आज हमारे भाई की मौत हो गयी। वही ग्रामीण एवं परिजनों ने चक्का जाम कर बिजली विभाग के अधिकारी को बुलाने के लिए अड़े हुए थे मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगो का आरोप रहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से अब तक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दिए।बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि जांच कर जो भी दोषी पाया जाएगा।उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।