महामना की बगिया काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर रात में रील बनाया,अब ढूंढ रही लंका थाने की पुलिस और बीएचयू प्रशासन
आजकल रील बनाने का शौक युवाओ में इस कदर हावी है कि किसी भी सिमा का उल्लंघन करते दिख जाते है ऐसा ही एक मामला वाराणसी का सामने आया है जहाँ महामना की बगिया काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) गेट के सामने मिर्जापुर वेब सीरीज के कालीन भईया की नकल करते हुऐ एक युवक ने रील बना डाली और शोसल मीडिया पर पोस्ट कर डाला ,मामला संज्ञान में आते ही स्थानीय प्रशासन व बीएचयू प्रशासन हरकत में आ गया हालांकि अभी तक युवक के बारे में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नही हुई है:वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
INDIA NEWS REPORT
जयचन्द
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) यानी कॉलेज,यूनिवर्सिटी वो जगह है, जहां बच्चे उच्च शिक्षा के लिए जाते हैं।कॉलेज लाइफ हर स्टूडेंट की लाइफ में काफी इम्पोर्टेन्ट होता है, यहां पढ़ाई के अलावा स्टूडेंट अपने फ्यूचर की नींव रखता है।
कॉलेज में पढ़ाई के साथ ही साथ कई तरह की एक्टिविटीज होती हैं. जिस उम्र में लोग कॉलेज जाते हैं, उसमें इनके बाहरी दुनिया, खासकर फिल्मों के चका-चौंध से प्रभावित होने के कई मामले सामने आते हैं. ऐसे ही एक वेब सीरीज मिर्जापुर से प्रभावित होकर एक युवक ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंट्रेंस गेट पर रील बना डाला।
आज के युवाओं के ऊपर रील्स का क्रेज चढ़ गया है. लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से लोग रील्स बनाते हैं. इनमें से कई यूनिक कंटेंट की वजह से वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक रील इन दिनों बीएचयू के गेट से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक को यूनिवर्सिटी के गेट पर कुर्सी लगाकर बैठे देखा गया. युवक कुर्सी पर सिगरेट पीते नजर आया. उसने मिर्जापुर वेब सीरीज के म्यूजिक के साथ ये रील सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया।
कर रहा था कालीन भैया की नक़ल
वायरल हो रहे इस वीडियो को बनारस में रिकॉर्ड किया गया वीडियो के बैकग्राउंड में काशी हिंदू यूनिवर्सिटी का गेट साफ़ नजर आ रहा है. उसी के सामने युवक कुर्सी लगाकर बैठा नजर आया. मुख्य द्वार पर शख्स सिगरेट भी पीते नजर आया. मिर्जापुर वेब सीरीज का म्यूजिक लगाकर शख्स ने इस रील को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया। शख्स ने कालीन भैया की नक़ल करते हुए वीडियो बनाया था, वीडियो के सुरुआत में एक युवक मुख्य द्वार के सामने कुर्सी लगाकर सिगरेट पीते नज़र आ रहा है पीछे काशी हिन्दू विश्वविद्यालय लिखा हुआ मुख्य द्वार स्पष्ठ दिख रहा है वही 15 सेकेंड के वीडियो के अंत मे कुर्सी पर बैठे युवक के साथ दो और युवक खड़े नजर आ रहे है।
सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो अपलोड हुआ, ये वायरल हो गया साथ ही इस वीडियो से हड़कंप भी मच गया. कॉलेज के बाहर इस तरह की हरकत होते देख कॉलेज प्रशासन भी हैरान है।
युवाओं में सोशल मीडिया और फिल्मों की नक़ल करने की आदत दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद कॉलेज इसमें दिख रहे शख्स की तलाश में जुट गया है। इसपर जल्द ही एक्शन लेने का प्लान बनाया जा रहा है।
वही लंका थाने की प्रशासन ने भी मामले को संज्ञान में लेकर एडवाइजरी जारी की है कि रात्रि 10 बजे के बाद गेट के आस पास भीड़ जुटाने, बर्थडे मनाने पर कार्यवाही की जायेगी।
हालांकि अभी तक युवको के बारे में किसी तरह की खबर लिखने तक कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ ही लोगो मे काफी रोष व्याप्त है ।
ऐसा भी हो सकता है कि वीडियो एडिटिंग व ए आई टूल्स की मदद से वीडियो बनाया गया हो जिसका खुलासा जल्द ही लंका थाने द्वारा या बीएचयू प्रशासन द्वारा किया जा सकता है ।


