वाराणसी सावन में बाबा को अर्पित हुए 16.89 करोड़
जगदीश शुक्ला की खास रिपोर्ट
वाराणसी जगदीश शुक्ला
उत्तरप्रदेश न्यूज़ डेस्क श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद न केवल बाबा के दर्शनार्थी बढ़े बल्कि चढ़ावा भी पांच गुना बढ़ गया. अबकी सावन में कुल एक करोड़ 63 लाख 17 हजार भक्तों ने बाबा दरबार में हाजिरी लगाई, जो खुद में रिकॉर्ड है। धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा के अनुसार 2023 के सावन में कुल 16.89 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया है. जबकि 2022 के सावन में यह 3 करोड़ 40 लाख 71 हजार 065 था. धाम निर्माण के बाद प्रांगण में मूलभूत सुविधाओं समेत बाबा के दर्शन में सुगमता के कारण यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अधिकमास होने के कारण सावन करीब दो महीने का था. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सुविधाओं में लगातार बेहतरी का प्रयास कर रहा है. दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों की बेहतर व्यवस्था व सुगम दर्शन व्यवस्था में 50 कर्मचारी कार्यरत हैं. इसके अलावा दो सौ सफाईकर्मी एवं दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा के लिए 100 कर्मियों को लगाया गया है. धाम में लॉकर व हेल्पडेस्क भी स्थापित हैं।
चेयरमैन का आदेश धता, कई क्षेत्रों में बिजली कटी पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने जन्माष्टमी पर निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश दिया था. इसके बावजूद शहर में कटौती जारी रही. फाल्ट के कारण दो से चार घंटे आपूर्ति बाधित रही. जंगमबाड़ी, मदनपुरा, लक्सा, अकथा,भक्तिनगर कॉलोनी, संजय नगर कॉलोनी में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही. रामनगर के भी इलाकों में दिन में 10 से 12 बजे तक बिजली कटौती की गई।


