पीएचडी प्रवेश में अनियमितता के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
जयचन्द वाराणसी
:बीएचयू में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए छात्रों ने सोमवार को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई।
परीक्षा नियंत्रक ने बाहर आकर लगभग एक घंटे तक छात्रों से बातचीत की लेकिन सहमति नहीं बनी। बीएचयू के छात्र विकास ने कहा कि पीएचडी बुलेटिन छात्रों की समझ से बिल्कुल परे है। विभाग के तरफ से पीएचडी की सीटें नहीं भेजी जातीं। इस पर परीक्षा नियंत्रक चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब हम परीक्षा नियंत्रक से बात करने आते हैं तो विश्वविद्यालय प्रशासन हमें डराता धमकाता है। विकास ने मांग की कि बुलेटिन में सभी तथ्यों का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि डिपार्टमेंट ने सही तरीके से सीट नहीं निकली है। सीट के सापेक्ष केवल 4 गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाने की बात कही जा रही है। उन्होंने पुरानी प्रक्रिया के अनुसार प्रवेश कराने की मांग की।
विरोध के प्रमुख बिन्दु
•डिपार्टमेंट से सीटों का सही व स्पष्ट उल्लेख नहीं
•आरक्षण रोस्टर सही तरीके से लागू न किया जाना संबंधित कॉलेजों की सीटों का उल्लेख नहीं
•आरईटी में भी जेआरएफ को अधिक नंबर देना
•सीट के सापेक्ष केवल 4 गुना अभ्यर्थियों को बुलाना नेट जेआरएफ स्कोर का फार्मूला नहीं अपनाया जाना


