काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में नृत्य का हुआ प्रदर्शन

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में नृत्य का हुआ प्रदर्शन
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में नृत्य का हुआ प्रदर्शन
काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में नृत्य का हुआ प्रदर्शन

धीरज पांडेय मिर्जामुराद वाराणासी

वाराणसी/मिर्जामुराद/- काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के तहत न्याय पंचायत स्तर पर चल रहे पांच दिवसीय प्रतियोगिता में सोमवार को चौथे दिन वादन, नृत्य व गायन की कला व प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ।सेल्फी प्वाइंट पर बच्चों ने उत्साह पूर्वक खूब फोटो भी खींचे गए।

 खालिसपुर गांव स्थित जीवा इंटरनेशनल स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव व प्रबंधक विनोद तिवारी ने व किसान इंटरमीडिएट कालेज में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा आजाद सिंह गौतम व प्रधानाचार्य शिवराज मिश्रा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के चौथे दिन छात्र-छात्राओं समेत ग्रामीणों ने भाग लेकर नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कजरी, भोजपुरी, भक्ति समेत अन्य गीतों पर नृत्य प्रस्तुत हुआ।

 इस अवसर पर प्रवक्ता सुरेन्द्र त्रिपाठी, प्रबंधक संजीव सिंह गौतम, डॉ. आलोक त्रिपाठी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह 'पिन्टू', पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', पत्रकार अवनीश कुमार दूबे, राजेश पटेल, अशोक सिंह, तेजबहादुर शुक्ला, अवधेश विश्वकर्मा, राहुल पाठक, मतलूब खान, मालविका राय, विमल सिंह, रामबली सिंह, अखिलेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, विपुल कुमार, बबलू गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।