वाराणसी:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब चार सितंबर तक काउंसिलिंग
वाराणसी:महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अब चार सितंबर तक होगी काउंसिलिंग :वाराणसी से जयचन्द की रिपोर्ट
जयचन्द
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता/ प्रवेश से छूट गए अभ्यर्थियों को काशी विद्यापीठ ने एक और मौका दिया है। शनिवार को काउंसिलिंग के बाद दो दिन का और अवसर दिया गया है। चार सिंतबर को बीए के उन अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जिनकी काउंसिलिंग 26 और 29 अगस्त को हो चुकी है।
काशी विद्यापीठ के प्रवेश सेल समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के मद्देनजर शुक्रवार और शनिवार को प्रवेश काउंसिलिंग कराई गई। विद्यापीठ में बीकॉम, बीएफए, बीएएलएलबी, बीसीए, बीएससी मैथ, बीएससी बायोलॉजी, बीए ऑनर्स मास कम्युनिकेशन, डिप्लोमा इन कर्मकांड, बी म्यूज की काउंसिलिंग हुई। भैरव तालाब परिसर में बीएससी कृषि में 18 से 25 अगस्त तक हुई काउंसिलिंग में वंचित रह गए छात्रों की भी इन दो दिनों में काउंसिलिंग हुई। उन्होंने बताया कि 26 व 29 अगस्त को काउंसिलिंग से छूटे बीए के अभ्यर्थियों को चार सितंबर को अंतिम अवसर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन अभ्यर्थियों ने स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए स्नातक की परीक्षा में अपीयरिंग भरा था। उन्हें भी अपने अंक भरने के लिए तीन सितंबर तक समय दिया गया है।


