रेलवे का बड़ा फैसला: इस रूट की 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, सात गाड़ियों की दूरी घटेगी
रेलवे का बड़ा फैसला: इस रूट की 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, सात गाड़ियों की दूरी घटेगी, जानें तारीख:वाराणसी से जयचन्द की खास रिपोर्ट
वाराणसी:जयचन्द
वाराणसी यार्ड में ट्रैक उच्चीकरण एवं रीमॉडलिंग की वजह से रेलवे ने छह जोड़ी ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है। इसके अलावा सात ट्रेनों की दूरी कम करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें कानपुर सेंट्रल होकर चलती हैं।
निरस्त ट्रेनों की तिथियों का टिकट यात्री नियमानुसार वापस कर लें या फिर अगली तिथि में उनका मॉडिफिकेशन करा लें।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
• ट्रेन 15635 ओखा -गुवाहाटी द्वारका एक्सप्रेस 15, 22, 29 सितंबर और 6, 13 अक्तूबर व 15636 गुवाहाटी-ओखा द्वाराका एक्सप्रेस 11, 18, 25 सितंबर और 2, 9 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
• ट्रेन 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 23, 30 सितंबर और 7, 14 अकतूबर व 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस 20, 27 सितंबर और 4 ,11 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
• ट्रेन 19669 उदयपुर सिटी-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 20, 27 सितंबर और 4,11 अक्तूबर और 19670 पाटलीपुत्र-उदयपुर एक्सप्रेस 22, 29 सितंबर और 6, 13 अक्तूबर को नहीं चलेगी।
• ट्रेन 09061 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल एक्सप्रेस 19, 26 सितंबर और 3, 10 अक्तूबर व 09062 बरौनी-मुंबई सेंट्रल 22, 29 सितंबर और 6, 13 अक्तूबर को नहीं चलेगी।
•ट्रेन 09417 अहमदाबाद-पटना स्पेशल 18, 25 सितंबर और 2, 9 अक्तूबर और 09418 पटना-अहमदाबाद 19, 26 सितंबर और 3, 10 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
•ट्रेन 09525 ओखा-नाहरलागुन स्पेशल 19, 26 सितंबर और 3, 10 अक्तूबर को व 09526 नहरलागुन -ओखा 23, 30 सितंबर और 7, 14 अक्तूबर को नहीं चलेगी।
इन ट्रेनों की दूरी कम की गई
• ट्रेन 14854, 14864, 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 10 से 14 सितंबर तक लखनऊ तक चलेगी।
• ट्रेन 22436-22435 दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस 20 सितंबर से 15 अक्तूबर तक बनारस से चलेगी।
•ट्रेन 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस चार अक्तूबर से और 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस छह अक्तूबर को प्रतापगढ़ से चलेगी और टर्मिनेट होगी।


