पच्चीस हजार का इनामी गैंगेस्टर को मिर्जामुराद पुलिस व जन्सा पुलिस ने किया गिरफ्तार

पच्चीस हजार का इनामी गैंगेस्टर को मिर्जामुराद पुलिस व जन्सा पुलिस ने किया गिरफ्तार

धीरज पाण्डेय मिर्जामुराद वाराणसी

वाराणसी:पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,पुलिस उपायुक्त गोमती जोन मनीष शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन आकाश पटेल के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में सोमवार को थाना जंसा व थाना मिर्जामुराद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरहुआ बाईबास कट,हरपुर के पास से पच्चीस हजार के इनामिया जितेन्द्र कुमार भारती निवासी गरथमा,थाना सिन्धौरा, वाराणसी 29 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मिर्जामुराद आनन्द कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष जन्सा बैजनाथ सिंह,उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अजय दूबे,उप निरीक्षक विजय कुमार यादव,कांस्टेबल वैभव त्रिपाठी,कांस्टेबल राजू सोनकर,कांस्टेबल अभिषेक पटेल,कांस्टेबल शैलेन्द्र शर्मा शामिल रहे।