वाराणसी का थाना चौक सुनायेगा 125 वर्ष पुरानी स्वर्णिम युग की कहानी

वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने हेरिटेज भवन का जीर्णोद्धार-सौन्दर्यीकरण कराया, बदलेगी कई थानों की सूरत Desk:INDIA NEWS REPORT

वाराणसी का थाना चौक सुनायेगा 125 वर्ष पुरानी स्वर्णिम युग की कहानी
वाराणसी में चौक थाने का लोकार्पण करते पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल।
वाराणसी का थाना चौक सुनायेगा 125 वर्ष पुरानी स्वर्णिम युग की कहानी
वाराणसी का थाना चौक सुनायेगा 125 वर्ष पुरानी स्वर्णिम युग की कहानी

Desk:INDIA NEWS REPORT

 Varanasi: वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को हेरिटेज थाना चौका के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण का लोकार्पण किया। पुलिस कमिश्नर ने फीता काटाकर नवीनीकृत थाना चौक को समर्पित किया। 125 वर्ष पुराने चौक थाने के ऐतिहासिक भवन को संरक्षित रखते हुए हेरिटेज भवन का रूप विकसित किया गया है।

थाने में आधुनिक सुविधाओं को सुसज्जित करने के साथ कक्षों को बेहतर बनाया गया है। थाना परिसर में वातानुकूलित आगन्तुक कक्ष, पर्यटकों के अल्प विश्राम के लिए पार्क, आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण किया गया है। थाना चौक के नवीनीकृत करने वाली आर्किटेक्चर प्रिया सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कमिश्नरेट के दशाश्वमेध, कोतवाली और रामनगर समेत अन्य थानों का भी इसी तर्ज पर जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण होगा। यह पहला चरण था और सबसे महत्वपूर्ण थाना है। प्रतिदिन लाखों दर्शनार्थियों को सुरक्षा, सुगम दर्शन में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों के लिए मददगार साबित होगा।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त श्री एस चन्नप्पा और राजेश कुमार सिंह, डीसीपी काशी गौरव बंसवाल, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल, एडीसीपी काशी सरवणन टी. समेत सभी एसीपी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।