वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस का एसी हुआ फेल,एक्स पर हुई शिकायत
बेगमपुरा एक्सप्रेस के एसी द्वितीय श्रेणी के कोच का एयरकंडीशन फेल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। शनिवार की दोपहर कैंट स्टेशन से ट्रेन खुलते ही कोच की एसी बंद होगई। आरोप है कि ट्रेन के जौनपुर पहुंचने पर यात्रियों को घबराहट होने लगी। बावजूद कोच अटेंडेंट और रनिंग स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया:चन्दन कुमार
INDIA NEWS REPORT
चन्दन कुमार
वाराणसी। बेगमपुरा एक्सप्रेस के एसी द्वितीय श्रेणी के कोच का एयरकंडीशन फेल होने से यात्रियों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ा।
शनिवार की दोपहर कैंट स्टेशन से ट्रेन खुलते ही कोच की एसी बंद होगई। आरोप है कि ट्रेन के जौनपुर पहुंचने पर यात्रियों को घबराहट होने लगी। बावजूद कोच अटेंडेंट और रनिंग स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया। कोच में वाराणसी से लखनऊ जा रही शायरा ने इसकी शिकायत रेलवे बोर्ड और स्थानीय अधिकारियों से एक्स पर की। यात्री अनीश का आरोप रहा कि रास्ते भर लोग गर्मी से परेशान रहे। लेकिन ट्रेन के स्टाफ ने उनकी एक नहीं सुनी।


