उत्तर प्रदेश:कहि चला हथौड़ा कही चला बुलडोजर वाराणसी दालमंडी ध्वस्तीकरण कार्य मे आयी तेजी

वाराणसी दालमंडी में चला बुलडोजर, नईसड़क व चौक चौड़ीकरण के लिए अवैध निर्माण ध्वस्त, भारी पुलिस बल तैनात,186 भवनों को किया जाना है जमींदोज:जयचन्द

उत्तर प्रदेश:कहि चला हथौड़ा कही चला बुलडोजर वाराणसी दालमंडी ध्वस्तीकरण कार्य मे आयी तेजी
उत्तर प्रदेश वाराणसी दालमंडी चौड़ीकरण
उत्तर प्रदेश:कहि चला हथौड़ा कही चला बुलडोजर वाराणसी दालमंडी ध्वस्तीकरण कार्य मे आयी तेजी
उत्तर प्रदेश:कहि चला हथौड़ा कही चला बुलडोजर वाराणसी दालमंडी ध्वस्तीकरण कार्य मे आयी तेजी
उत्तर प्रदेश:कहि चला हथौड़ा कही चला बुलडोजर वाराणसी दालमंडी ध्वस्तीकरण कार्य मे आयी तेजी
उत्तर प्रदेश:कहि चला हथौड़ा कही चला बुलडोजर वाराणसी दालमंडी ध्वस्तीकरण कार्य मे आयी तेजी

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द:वाराणसी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रशासन ने दालमंडी इलाके में अतिक्रमण और सड़क चौड़ीकरण अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को टीम ने बुल्डोजर से अवैध निर्माण ढहाए वही एकतरफ जिस ओर बुलडोजर नही जा सका वहां हथौड़े से भवन स्वामियों ने स्वयं ही भवन तोड़ा व नई सड़क मार्ग से मलबा हटाने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद रही। यही नहीं ड्रोन से पूरी कार्रवाई की निगरानी हुई। देर शाम तक तक कार्रवाई जारी रही।

स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद रही. यही नहीं ड्रोन से पूरी कार्रवाई की निगरानी हुई. देर शाम तक तक कार्रवाई जारी रही. पिछले दिनों स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध जताया था. लोगों का आरोप था कि इतनी बड़ी आबादी को प्रशासन जानबूझकर परेशान कर रहा है. जबकि रास्ता कहीं और से भी बनाया जा सकता था. स्थानीय प्रशासन ने पिछले दिनों भी निर्माण तोड़े थे, जिसका विरोध देखने को मिला था

पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद से ही बुलडोजर ने वाराणसी के दालमंडी में मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया . इससे पहले भी वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण का कार्य किया गया था. लेकिन पहली बार सोमवार के दिन वाराणसी के दालमंडी स्थित दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई हुई. इसके बाद शाम होते-होते बुलडोजर की एंट्री वाराणसी के दालमंडी स्थित बीच बाजार में भी देखी गई. इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय दुकानदारों की भी मौजूदगी रही।

पुलिस प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस बल की तैनाती की थी, ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी. इससे जुड़ी तस्वीर भी लोगों के बीच चर्चा के केंद्र में रही. मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के दालमंडी में आगे भी ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाएगा।

पिछले दिनों सड़क चौड़ीकरण के लिए दालमंडी में घरों और दुकानों के तोड़ने के फैसले के खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया था. यही नहीं राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल रहे. लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई जारी और अब निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया गया है।

https://youtube.com/shorts/jGFU66UuPjo?si=nSdXLpbO7-yf8S4A