स्वामी विवेकानंद ह्यूमन हेल्थ फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ आर के बक्शी के अध्यक्षता मे महादेव की नगरी काशी के गोधौलिया चौराहे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
वाराणसी:जयचंद
वाराणसी:पिछले 5 सोमवार की भाँती, आज छठवां सोमवार भी नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के वरिष्ठ वार्डेन एवं स्वामी विवेकानंद ह्यूमन हेल्थ फाऊंडेशन के अध्यक्ष डॉ आर के बक्शी के अध्यक्षता मे महादेव की नगरी काशी के गोधौलिया चौराहे पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार शिविर में अधिक भीड़ था काँवारियों एवं भक्तों की संख्या भी अधिक थी।
मरीजों की संख्या भी पिछली बार से काफी अधिक रही। इस बार अधिकतर लोग आई फ्लू के मरीज़ था, इसके लावा लोग बुखार, बदन दर्द एवं गैस से पीड़ित थे। सभी को निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया जिनकी संख्या 500 से भी अधिक थी। इसके लावा 50 लोगों को ड्रेसिंग व फर्स्ट एड की सुविधा भी मुहैया कराई गई
नागरिक सुरक्षा के भेलूपुर प्रखण्ड के डिवीजनल वार्डन श्रीमान - वीo वीo सुंदरम शास्त्री जी ने डा.आर.के. बक्शी जी के कार्य की सराहना व हौसला वर्धन किया।
शिविर को सफल बनाने में श्रीमती इशिता दत्ता, श्रेया दत्ता, मनोज कुमार शर्मा, कुमार सिद्धार्थ चक्रवर्ती, रंजन चटर्जी व आनंद सिंह , जी ने सराहनीय योगदान दिया।


