अचानक हुआ मोबाइल फोन वाइब्रेट दिखा इमरजेंसी अलर्ट घबराये नही पढ़े खबर

अचानक आज 10 बजे से 12 बजे के बीच जब ये संदेश लोगों को मोबाइल पर मिला तो अचानक ही एक अजीब बीप की आवाज या कम्पन फोन से निकलने लगी। ये आवाज सामान्य रिंगटोन या नोटिफिकेशन साउंड से अलग थी। यही कारण है कि कई लोग चौंक भी गए:शिव विशाल की खास रिपोर्ट

अचानक हुआ मोबाइल फोन वाइब्रेट दिखा इमरजेंसी अलर्ट घबराये नही पढ़े खबर
प्रतीकात्मक तस्वीर
अचानक हुआ मोबाइल फोन वाइब्रेट दिखा इमरजेंसी अलर्ट घबराये नही पढ़े खबर
अचानक हुआ मोबाइल फोन वाइब्रेट दिखा इमरजेंसी अलर्ट घबराये नही पढ़े खबर

शिव विशाल (विशेष संवाददाता)

10 अक्टूबर मंगलवार: उत्तर प्रदेश में आज पूर्वाह्न लगभग सभी के मोबाइल पर कम्पन के साथ एक संदेश दिखाई देने लगा लोगो को समझ मे नही आ रहा था ये क्या है क्योंकि इमरजेंसी अलर्ट संदेश था साईबर क्राइम की घटना बढ़ने से लोगो ने इसे साईबर अटैक समझा काफी तादात में लोगो ने मोबाइल को बन्द कर दिया या फिर वैसे ही रख दिया।

◆कई मोबाइल उपयोगकर्ताओं को सरकार से एक गंभीर आपातकालीन चेतावनी मिली

◆यह देश की नई आपातकालीन चेतावनी प्रणाली के परीक्षण का हिस्सा था

◆राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा भेजा गया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये संदेश जनहित में दूरसंचार विभाग और एन0डी0एम0ए0 द्वारा आपदा तैयारी के सन्दर्भ में सेल प्रसारण का अखिल भारतीय परीक्षण था।

राहत आयुक्त कार्यालय से जारी हुआ था कल प्रेस नोट-

दूरसंचार विभाग और एन. डी. एम. ए. द्वारा आपदा तैयारी के संदर्भ में सेल प्रसारण का अखिल भारतीय परीक्षण

दिनांक : 09/10/2023

घबराएं नहीं, यह सिर्फ अलर्ट मैसेज है

आपके मोबाइल पर अचानक कम्पन ( वाइब्रेशन) के साथ अलग किस्म की आवाज आये तो घबराने की जरूरत नहीं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग की ओर से इसका परीक्षण दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा।

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने बताया कि यह सिर्फ एक अलर्ट मैसेज होगा जो आपको आपदा के प्रति सतर्क करेगा। यह वास्तविक आपात का संकेत नहीं होगा। इससे बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है।

राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश

क्या था संदेश?:

Emergency alert: Extreme

यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है। इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है। टाइमस्टैम्प : 10-10-2023 11:40 AM 12

इस संदेश से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्की आप इसे ओके करदे हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषा मे संदेश प्रसारित हुआ।

दरअसल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) इस परीक्षण का उपयोग चेतावनी प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करने और किसी भी संभावित समस्या की पहचान करने के लिए कर रहा है।

गौरतलब है कि इसी तरह का फ्लैश मैसेज कुछ हफ्ते पहले कई यूजर्स को भेजा गया था। दूरसंचार विभाग सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के अनुसार, वे आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर इसी तरह के परीक्षण आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। इन परीक्षणों का उद्देश्य मोबाइल ऑपरेटरों की आपातकालीन चेतावनी प्रसारण क्षमताओं और सेल प्रसारण प्रणालियों की दक्षता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना है।