वाराणसी युवक ने फांसी लगाकर की अज्ञात कारणों से आत्महत्या

वाराणसी युवक ने फांसी लगाकर की अज्ञात कारणों से आत्महत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर:युवक ने फांसी लगाकार की आत्महत्या

जयचन्द वाराणसी:

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के जलालीपट्टी निवासी 35 वर्षीय प्रकाश श्रीवास्तव ने सोमवार की बीती रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रकाश श्रीवास्तव उम्र 35 वर्ष  पुत्र विनय श्रीवास्तव अपनी पत्नी इरफाना सिन्हा के साथ प्रयागराज रहता था।

 प्रयागराज में फुटबॉल खिलाड़ीयो को कोचिंग देता था। सोमवार को जलालीपट्टी में रह रहे अपने पिता और भाई के पास आया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने कमरे में सोया था लगभग साढ़े आठ बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब घर वालों ने देखा तो फंदे से उतारा और उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है मंडुवाडीह इंस्पेक्टर विमल मिश्रा व बरेका चौकी इंचार्ज दिनेश मौर्या ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया ।

आत्महत्या के कारण की जानकारी स्पप्ष्ट नही हो सकी है नाही  मृतक के पास से कोई सोसाइड नोट बरामद हुआ है प्रकाश श्रीवास्तव चार भाइयो में एक था प्रकाश के भाई की गंभीर बीमारी से पूर्व में मौत हो चुकी है घर मे उनके माता -पिता के अलावा दो भाई अमन व आकाश है ।