वाराणसी: मंडुआडीह थानाक्षेत्र का भुल्लनपुर स्टेशन बना नाबालिगों के अय्याशी का अड्डा
मंडुआडीह थानाक्षेत्र का भुल्लनपुर स्टेशन बना नाबालिगों के अय्याशी का अड्डा बाइक पर एक नही बल्कि 4 लोग घूमते है, सिगरेट पीने में अपनी शान समझने वाले नाबालिगो पर माँ-बाप खोते जा रहा है नियंत्रण:अनुराग पांडेय
INDIA NEWS REPORT AUTHOR:ANURAG PANDEY
वाराणसी मंडुआडीह थानाक्षेत्र में विश्वप्रसिद्ध क्षेत्र है बीएलडब्लू इसी क्षेत्र में एक स्टेशन है भुल्लनपुर हालांकि यहां से लम्बी दूरी की ट्रेने कम जाती है और भी कई ट्रेनें कम ही जाती है लेकिन स्टेशन के पास के दुकान पर भीड़ तो इतनी रहती है कि जैसे शहर का सबसे बड़ा स्टेशन है और भीड़ भी नाबालिग बच्चो की जो आराम से भीड़भाड़ से दूर बाइक पर चार लोग बैठकर आते है और सिगरेट ,गांजा,शराब,बियर पीते है जिसका सबूत पास के नाले में मिल जायेगा जो बोतलों के वजह से जाम है । ठीक 3 वर्ष पहले भी यहाँ स्थानीय प्रशासन ने अभियान चलायाथा और गांजा पीने वाला कागज "गोगो" पर रोक लगाया था और सबको चेतावनी देकर छोड़ दिया था। कल रविवार शाम को स्थानीय चौकी (बरेका) इंचार्ज सत्यम तिवारी को किसी ने सूचना दे दी कहि दूर क्षेत्र में होने के कारण तत्काल ही मौके पर नही पहुँच सके परन्तु तत्काल उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव जी को मौके पर पहुंच कर स्तिथि को समझने के लिये कहा ,जिसपर तत्काल उपनिरीक्षक महोदय स्थान पर पहुँचे तो शायद भीड़भाड़ देख वे भी पहले तो दंग रह गए की क्या करे फिर एक दो लोगो का चालान किया आस पास के दुकान वालो को चेतावनी दी उसके ठीक 10 मिनट के बाद खुद चौकी इंचार्ज सत्यम तिवारी भी आये और मौके को देख जायजा लिया।
आखिर ग़लती किसकी?
अगर हम विचार करे तो प्रशासन क्या क्या देखे ,प्रशासन ना सिगरेट पीने से मना कर सकती है ना ही बेचने से, माँ-बाप खुद ही बच्चों पर नियंत्रण खोते जा रहे हैं और जब यही लोग किसी अपराध में शामिल होंगे तो ग़लती प्रशासन की निकाल दी जाती है।


