वाराणसी में सूदखोरी के खिलाफ ख़बर चलाने वाले पत्रकार डॉ0 सुनील जायसवाल के ऊपर मुकदमा दर्ज करने को लेकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जेसीपी से की मुलाक़ात

वाराणसी में सच्चाई उजागर करने वालो पत्रकारों पर दर्ज हो रहे है मुक़दमे ,पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मिला जॉइन्ट पुलिस कमिश्नर से रखा अपना पक्ष जेसीपी ने दिया आश्वासन:जयचन्द की रिपोर्ट

वाराणसी में सूदखोरी के खिलाफ ख़बर चलाने वाले पत्रकार डॉ0 सुनील जायसवाल के ऊपर मुकदमा दर्ज करने को लेकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जेसीपी से की मुलाक़ात
पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल मिला संयुक्त पुलिस आयुक्त से डॉ0 सुनील जायसवाल पर निराधार, बेबुनियाद मुकदमा दर्ज करने के विषय मे निष्पक्ष जांच करने की मांग की
वाराणसी में सूदखोरी के खिलाफ ख़बर चलाने वाले पत्रकार डॉ0 सुनील जायसवाल के ऊपर मुकदमा दर्ज करने को लेकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जेसीपी से की मुलाक़ात
वाराणसी में सूदखोरी के खिलाफ ख़बर चलाने वाले पत्रकार डॉ0 सुनील जायसवाल के ऊपर मुकदमा दर्ज करने को लेकर पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जेसीपी से की मुलाक़ात

INDIA NEWS REPORT

जयचन्द

 वाराणसी- वाराणसी जनपद की राजातालाब पुलिस ने महज़ एक व्यक्ति के तहरीर देने पर संपादक वाराणसी की आवाज़ सुनील जायसवाल के खिलाफ मुकदकमा पंजीकृत कर दिया और रंगदारी दो लाख रुपया मांगने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर दिया ।

वहीं सुनील जायसवाल ने बताया की ये सब साजिश के तहत किया जा रहा है इस किस्म की कोई भी मांग मेरे अथवा मेरी संस्था द्वारा उपरोक्त (जिसने आरोप लगाया )किसी भी व्यक्ति से ऐसी कोई मांग नहीं की गई ये सभी आरोप बे बुनियाद और निराधार हैं मेरी और मेरे संस्था की छवि धूमिल करने और बदनाम करने की योजनाबद्ध तरीके से फ़साने का तरीका अपनाया गया है।

पत्रकार सुनील जायसवाल ने कहा-

संपादक डॉ0 सुनील जायसवाल ने कहा कि शोशल मीडिया पर उनको कुछ स्वयम्भू पत्रकारों द्वारा तथाकथित पत्रकार,फर्जी पत्रकार ,यूटूबर सम्बोधित किया जा रहा है मेरा चैनल एक रजिस्टर चैनल है व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है जल्द ही ऐसे स्वयम्भू पत्रकारों के विरुद्ध भी कार्यवाही की मांग कर उनके आय का स्रोत व पत्रकारिता की जांच की मांग की जायेगी साथ ही मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कराने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जायेगा।

इस सन्दर्भ में संयुक्त पुलिस आयुक्त वाराणसी से पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मण्डल मिला और अपनी बातों और पक्ष को रखा जहाँ कहा गया की यदि पत्रकार सुनील जायसवाल दोषी हैं तो पहले निष्पक्ष जाँच हो यदि सत्यता है तो कार्यवाही हो अन्यथा जिसने मुकदमा करवाया और किया उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर कार्यवाही की जाए ।

संयुक्त पुलिस आयुक्त वाराणसी ने आश्वस्त किया की जो भी कार्यवाही होगी वो जांचोपरांत निष्पक्षता से की जाएगी इस बारे में पत्रकार साथियों ने भी अपनी बात इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया व वेब पोर्टल के माध्यम से रखी।